ई-श्रम पोर्टल पर 27 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है

 ई-श्रम पोर्टल पर 27 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है

यह पंजीकरण दो लाख रूपये का बीमा प्रदान करता हैं

नई दिल्ली :- श्रम कल्याण एवं रोजगार मंत्रालय ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए विभिन्न शिविरों का आयोजन कर रहा है।

ऐसे ही एक शिविर का आयोजन आज नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में स्थित विभिन्न मंत्रालयों में कार्यरत असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए किया गया। इस शिविर में आज 80 से अधिक श्रमिकों के पोर्टल पर पंजीकृत होने की संभावना है।

NKP_0187.JPG

 शिविर का उद्घाटन करते हुए श्रम एवं रोजगार तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री  रामेश्वर तेली ने सभी से पोर्टल का प्रचार-प्रसार करने और पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले उन श्रमिकों को होने वाले लाभों के बारे में बताने को कहा।

NKP_0144.JPG

 तेली ने कहा कि सभी असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने से सरकार को ऐसे श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने और अंतिम छोर तक इसके वितरण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

 पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के तहत शुरू किए गए ई-श्रम को परिवर्तनकारी पोर्टल करार देते हुए तेली ने बताया कि अब तक 27 लाख से अधिक असंगठित कामगारों ने इस पर अपना पंजीकरण कराया है और भारत सरकार पोर्टल पर श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए सभी राज्य सरकारों तथा अन्य हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है।

NKP_0162.JPG

 राज्यमंत्री ने लाभों को सूचीबद्ध करते हुए बताया कि यह पंजीकरण लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान करता है। यदि कोई कर्मचारी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और वह दुर्घटना का शिकार हो जाता हैतो वह मृत्यु या स्थायी विकलांगता होने पर लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर लाख रुपये के लिए पात्र होगा तथा पंजीकरण होने पर श्रमिकों को एक सार्वभौमिक खाता संख्या प्रदान की जाएगीजो विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं राशन कार्ड आदि की पोर्टेबिलिटी के लिए आसान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम