हसमुख गांधी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित

 वे कई वर्षो से संस्था में सक्रिय 

महावीर जैन 

इंदौर।
जैन समाज के वरिष्ठ समाज सेवी, जैन तीर्थ निर्देशिका के संपादक, अनेक तीर्थों के ट्रस्टी,दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हसमुख जैन गांधी (इंदौर) को श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा (धर्म संरक्षिणी) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया है।


यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल व  महामंत्री प्रकाश जैन बड़जात्या ने उन्हें उनकी सक्रियता सुयोग्यता व महासभा के प्रति दीर्घकालीन लगाव को दृष्टिगत रखते हुए मनोनीत  किया है।नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा महासभा दिगंबर जैन समाज की सर्वाधिक प्राचीन व प्रतिष्ठित संस्था है और महासभा के सार्थक उद्देश्यों व आर्ष परंपरा के संवर्धन में वे अपना योगदान देते रहेंगे।ज्ञात हो गांधी कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष है। आपके द्वारा संपादित दिगम्बर जैन तीर्थ निर्देशिका की नब्बे हज़ार से अधिक प्रतियां  प्रकाशित हो चुकी है।वे चिंतन समूह के भी सक्रिय सदस्य है।उनकी नियुक्ति पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बधाई दी हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम