गुरु जन्मभूमि भरतपुर तीर्थ ट्रस्ट उपाध्यक्ष का पाटण पदार्पण

गुरुदेव का हमारे पर अनंत उपकार हैं :- बाबूलाल कटारिया



पाटण :-
गुजरात के पाटण नगर में बिराजमान युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज एवं मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी महाराज आदि ठाणा 34 के दर्शनार्थ गुरु जन्म भूमि भरतपुर तीर्थ ट्रस्ट उपाध्यक्ष, राज रत्न इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड के चेयरमैन उद्योगपति एवं पुण्य सम्राट गुरुदेव के परम गुरुभक्त नेनावा निवासी बाबुलाल दलीचंदजी कटारिया संघवी मुंबई का पदार्पण हुआ।

 उन्होंने मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज से पाटण में चल रहे मुनिराज श्री निपुणरत्न विजय जी महाराज आदि ठाणा 34 अध्ययन की जानकारी ली एवं सभी श्रमण श्रमणी भगवंत के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। संघवी के परिवार की ओर से नेनावा नगर में पुण्य सम्राट गुरुदेव श्री का भव्यातिभव्य चातुर्मास करवाने का लाभ लिया गया था। इस परिवार ने पुण्य सम्राट गुरुदेव  की प्रेरणा से स्थापित ओर प्रतिष्ठित गुरु राज नवकार तीर्थ छत्राल सहित अनेक तीर्थ में धार्मिक लाभ लिए गए हैं। राजरत्न ग्रुप की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। *

पाटण में भी मुनिराज श्री की प्रेरणा से इस परिवार ने पुण्य सम्राट गुरुदेव पुण्य सप्तमी सहित अनेक बार धार्मिक एवं सामाजिक लाभ लिए हैं व अनेक बार पाटण में  मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज आदि ठाणा के दर्शनार्थ पधारे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम