अनेक संघों व गुरु भक्तों का पाटण में दर्शनार्थ आगमन

 पाटण में थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ सुरत के अध्यक्ष दर्शनार्थ पधारे 

पाटण :- गुजरात के पाटण नगर में बिराजमान युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंतो के दर्शनार्थ थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ सुरत के अध्यक्ष नीतीनभाई चुनीलाल अदाणी दर्शनार्थ पधारें। उन्होंने मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंत ठाणा 34 के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किए एवं मुनिराज श्री निपुणरत्न विजय जी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंत के चल रहे अध्ययन की जानकारी ली। 

इस प्रसंग पर नीतीनभाई अदाणी ने अपने परिवार  बबुबेन चुनिलाल अदाणी की ओर से पाटण त्रिस्तुतिक जैन संघ में साधारण खाते में लाभ लियागया। इस परिवार ने पुण्यसम्राट युगप्रभावक  गुरुदेव श्री की प्रेरणा से उनकी पावन निश्रा में पालीताणा में अविस्मरणीय चातुर्मास नवाणुयात्रा उपधान तप,लक्ष्मणीतीर्थ में गुरु मंदिर का निर्माण, पालीताणा में अदाणीभवन सहित अनेक शासन प्रभावना एवं गुरु गच्छ की अभिवृद्धि के कार्य किये हैं।अदाणी  परिवार ने पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री की पावन निश्रा में थीरपुर तीर्थ में 25 सामुहिक दिक्षा महोत्सव जो आत्मोद्धार के रूप में भव्यातिभव्य हुआ था। 

पाटण में श्रमण श्रमणी भगवंतो के दर्शनार्थ प्रतिदिन अनेक श्रीसंघ एवं गुरु भक्तों का पदार्पण हो रहा है जिसमें आज इंदौर,पारा, सुरत, मुंबई , अहमदाबाद के गुरु भक्त पधारें।थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ अहमदाबाद के ट्रस्टी एवं सामुहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव सहित अनेक गुरु गच्छ के कार्य में सक्रिय योगदान देने वाले शशीभाई हिरालाल वोरा आदि भी दर्शनार्थ पधारें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम