संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चिराग दोशी ने की मासक्षमण तप आराधना

चित्र
पन्यास प्रशांत वल्लभ विजयजी की निश्रा में हुए कार्यक्रम मुंबई :- परम पूज्य आचार्य श्री भुवनभानु सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य रत्न  परम पूज्य आचार्य श्री जगवल्लभ सूरीश्वरजी म.सा के शिष्य रत्न परम पूज्य पन्यास प्रवर श्री प्रशांत वल्लभ विजयजी म.सा व मुनिराज श्री वीर वल्लभ विजयजी म.सा की मंगलकारी निश्रा में व अपने भाई म.सा के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से चिराग भूपतराय दोशी ने मासक्षमण (महा मृत्युंजय) तप की तपस्या निर्विघ्न संपन्न की। ज्ञात हो इस तपस्या को माह मृत्युंजय तप भी कहा जाता हैं।तप के दौरान तपस्वी व्यक्ति सूर्यास्त के पहले पहले सिर्फ गरम पानी पीते हैं।इस अवसर पर कांदिवली (पूर्व) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उनके परिवार व शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर चिराग की अनुमोदना की। शांति वल्लभ टाइम्स भी चिराग की परिवार की अनुमोदना करता हैं।

जीएसटी की समस्याओं पर सरकार से होगी चर्चा :-संदीप जैन

चित्र
बॉम्बे मेटल एक्सचेंज के चुनाव संपन्न  मुं बई :- बॉम्बे मेटल एक्सचेंज की 65 वीं वार्षिक सभा में वर्ष 2021-23 के लिए संदीप टी जैन को अध्यक्ष चुना गया।अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसटी को लेकर सरकार से चर्चा की जाएगी,साथ ही  सेक्टर की अन्य समस्याओं का दूर करने का प्रयत्न सभी को साथ लेकर करेंगे। एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में सुशील आर कोठारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,महेंद्र के मेहता उपाध्यक्ष के अलावा निदेशक मंडल में रिकब मेहता,हेमंत पारेख,महेंद्र शाह,राजीव खंडेलवाल,राजेश अग्रवाल,पूजन पारिख,मिहिर पारीख,रवि एम जैन,अभिनीत अग्रवाल,अमित संगाई,अल्पेश मुणोत,हेमंत काबरा के अलावा अतुल गोयल का समावेश हैं।ज्ञात हो संदीप टी जैन पिछले 2005 से निदशक पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।          

रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
54 लोगों ने किया रक्तदान  भायंदर :- रेलवे प्रोटेक्शन फाॅर्स (आरपीएफ),भारतीय रेल प्रवासी एन्ड वेलफेयर एसोसिएशन,युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) के संयुक्त तत्वावधान में कच्छ युवक संघ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पश्चिम रेलवे व आरपीएफ के स्वच्छता अभियान पखवाडिया के तहत किया गया।  भायंदर (वेस्ट)स्थित आरपीएफ बेरेक में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि पश्चिम रेलवे के डीएससी मोहम्मद हनीफ थे।इस अवसर पर हनीफ ने आयोजन के लिए सभी संस्थाओं को बधाई दी।कार्यक्रम में  भाजपा जिलाध्यक्ष व नगरसेवक रवि व्यास,नगरसेवक पंकज पांडेय (दरोगा)विशेष अतिथि थे। कच्छ युवक संघ के अमित निसार,वैभव महेता,रौनक शाह,प्रवासी संस्था की और से किरीट गारोडिया,गुणवंत लिंबचिया ,उत्तम पुरोहित, दिनेश नायक आदि उपस्थित थे।भारतीय रेल प्रवासी के अध्यक्ष कमलेश शाह व फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने कहा की मुंबई में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में डीएससी सहित 53 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त जगजीवनराम हॉस्पिटल को दिया गया। मीडिया पार्टनर उज्जवल भारत न्यूज़ चैनल थे।       

मारवाड़ी फेडरेशन ने किया निधि चौधरी सम्मानित

चित्र
मुंबई :- राजस्थान में जन्मीं  2012 बैच की महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अफसर निधि चौधरी के मुंबई उपनगर की नई कलेक्टर का पद-भार संभालने पर इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सदिच्छा भेट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा सुमन आर अग्रवाल, रोटरी गवर्नर डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, तेरापंथी सभा (मुंबई) के उपाध्यक्ष सुरेश राठोड, अग्रोहा विकास ट्रस्ट के संजय मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वीरेंद्र मित्तल, रंजना गुप्ता, बबिता मित्तल आदि गणमान्य उपस्थित थे । 

देश के लोगो का दिल जीत लिया बेटियों ने :- मुख्यमंत्री

चित्र
देश के लोगो का दिल जीत लिया बेटियों ने :- मुख्यमंत्री भोपाल :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में खेल का बढ़िया प्रदर्शन किया है। इन बेटियों ने देश के लोगों का दिल जीत लिया। देश के दिल मध्यप्रदेश में इन्हें सम्मानित कर हम अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। अगले ओलम्पिक में ये बेटियाँ जरूर गोल्ड मेडल जीत कर आएँगी। मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को अपने निवास पर भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। इससे अगली प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला हॉकी टीम के और भी अच्छे परफार्मेंस की आशाएँ बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री ने टीम की प्रत्येक सदस्य को सांची के स्तूप की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की व भारतीय टीम के कोच  तुषार खाण्डेकर को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एफ.आई.एच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण

वल्लभ सूरीश्वर जी म.स. की 67वी पुण्य तिथि निमित्त त्रिदिवसीय महोत्सव

चित्र
विविध महापूजन व गुणानुवाद सभा चंडीगढ़ :-  पंजाब केसरी परम पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. की 67वीं पुण्यतिथि पर श्री संघ में शांतिदूत गच्छनायक आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरिजी म.सा.के आशीर्वाद से व उनकी आज्ञानुवर्तिनी परम पूज्य पंजाब सिंहनी  साध्वी प्रमोद श्री जी म.सा. की सुशिष्या मधुरभाषी साध्वी श्री प्रीति रत्ना श्री जी म.सा., स्वर  सम्राज्ञी साध्वी श्री प्रीतिसुधा श्रीजी म. सा. सेवा-भावी साध्वी श्री प्रीतियशा श्रीजी म.सा.  ठाणा-3 की पावन निश्रा में त्रिदिवसीय कार्यक्रम मनाए जाएंगे । एक से 3 अक्टूबर तक चलनेवाले महोत्सव में स्नात्र पूजा, शनिवार 2 अक्टूबर को गुरुदेव की 67वी पुण्य तिथि निमित्त अष्ट-प्रकारी पूजा के अलावा गुणानुवाद सभा व सामुहिक आयंबिल होंगे। जिसका लाभ हेतल प्रवीण कुमार  जैन,मुंबई ने लिया हैं। लंगर का  लाभ श्रीमती ओमवती नंदलाल जैन,रवि-राजिन्द्र जैन परिवार ने लिया है।3 अक्टूबर को श्री उवसग्गहरं महापूजन होगा।

हस्तशिल्प उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जाएगा :- पीयूष गोयल

चित्र
हस्तशिल्प और हथकरघा कारीगरों के साथ 'सेवा और समर्पण अभियान'  कुल्लू (हिमाचल प्रदेश):- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और वस्त्र मंत्री  पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खूबसूरत हस्तशिल्प उत्पादों की बुनाई करने वाले जादुई हाथों में अद्भुत प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन उत्पादों को उपयुक्त तरीके से लाने के लिए राज्य और केंद्रीय मंत्रालयों के सक्रिय रूप से काम करने की जरूरत है। गोयल ने घोषणा की कि राज्य के आकर्षक हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन उत्पादों के निर्यात के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के मकसद से राज्य के कुल्लू जिले में बुनकर सेवा और डिजाइन संसाधन केंद्र स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री आज कुल्लू में हिमाचल प्रदेश राज्य के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हस्तशिल्प और हथकरघा कारीगरों के साथ 'सेवा और समर्पण अभियान' के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।   गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हस्तशिल्प की अपार संभावनाएं हैं और बुनकर सेवा केंद्र में कारीगरों के कौशल उन्नयन, आधुनिक

संविधान सर्वोच्च है, सभी इसकी पालना करें - उप राष्ट्रपति

चित्र
राज्यपाल  कलराज मिश्र की पुस्तक ‘संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’का लोकार्पण- संविधान की संस्कृति और राष्ट्र चिंतन पर राज्यपाल श मिश्र का लेखन महत्वपूर्ण  संविधान, संस्कृति और राष्ट्र परस्पर मिले हुए हैं, इसी के आलोक में लिखी पुस्तक  - राज्यपाल जयपुर, 28 सितम्बर:-  राज्यपाल कलराज मिश्र की पुस्तक ’संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’का भारत के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को जोधपुर में लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च है। उन्होंने सभी से संविधान की पालना करनेके साथ ही इसके प्रति जागरूकता का वातावरण बनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान और संस्कृति के साथ ही राष्ट्र चिंतन की सोच से जुड़ी राज्यपाल की पुस्तक को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।  उप राष्ट्रपति नायडू सर्किट हाउस जोधपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र की पुस्तक ’संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’ के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुस्तक में राज्यपाल द्वारा ग्रामीण संस्कृति पर गहरी दृष्टि रखने, जैसलमेर और सोनार किले पर संस्मरणात्मक गम्भीर

निरंतर जागरूकता व जिम्मेदार पूर्ण व्यवहार से कोरोना जंग जीतेंगे :- राज्यपाल

चित्र
राज्यपाल ने दिए ग्लोबल इंडिया बिझनेस फोरम पुरस्कार   विठ्ठल कामत, डॉ योगेश जाधव, राहुल देशपांडे, निरंजन हिरानंदानी, अनंत जोग सन्मानित मुंबई :-  कोरोना के प्रकोप ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया हैं। जैसे ही विभिन्न देशों में आर्थिक वर्चस्व के लिए हथियारों की होड़ शुरू हुई, कोरोना ने पूरी दुनिया को एकजुट होकर इस संकट से लड़ने के लिए मजबूर कर दिया। कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है।उपरोक्त विचार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने व्यक्त किये। राज भवन में ग्लोबल इंडिया बिझनेस फोरम पुरस्कार   वितरण समारोह में उन्होंने   कहा कि ऐसे में अगर सभी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें और लगातार सतर्कता और जिम्मेदार व्यवहार से कोरोना जैसे किसी भी संकट का डटकर मुकाबला कर सकें।फोरम की और से सफल उद्यमियों, विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। फोरम ने प्रसिद्ध होटल व्यवसायी विट्ठल कामत, प्रमुख उद्योग समूह के अध्यक्ष डॉ. योगेश जाधव, शास्त्रीय गायक राहुल देशपांडे,अभिनेता अनंत जोग, बिल्डर निरंजन हीरानंदानी और 34 अन्य गणमान्य व्यक्तियों और कोरोना योद्धाओं

हसमुख गांधी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित

चित्र
 वे कई वर्षो से संस्था में सक्रिय  महावीर जैन  इंदौर। जैन समाज के वरिष्ठ समाज सेवी, जैन तीर्थ निर्देशिका के संपादक, अनेक तीर्थों के ट्रस्टी,दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हसमुख जैन गांधी (इंदौर) को श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा (धर्म संरक्षिणी) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल व  महामंत्री प्रकाश जैन बड़जात्या ने उन्हें उनकी सक्रियता सुयोग्यता व महासभा के प्रति दीर्घकालीन लगाव को दृष्टिगत रखते हुए मनोनीत  किया है।नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा  महासभा दिगंबर जैन समाज की सर्वाधिक प्राचीन व प्रतिष्ठित संस्था है और महासभा के सार्थक उद्देश्यों व आर्ष परंपरा के संवर्धन में वे अपना योगदान देते रहेंगे।ज्ञात हो गांधी  कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष है। आपके द्वारा संपादित दिगम्बर जैन तीर्थ निर्देशिका की नब्बे हज़ार से अधिक प्रतियां  प्रकाशित हो चुकी है।वे  चिंतन समूह के भी सक्रिय सदस्य है।उनकी नियुक्ति पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बधाई दी हैं। 

राज्यपाल ने राज्य स्तरीय युवा संगठन पुरस्कार प्रदान किये

चित्र
नेहरू युवा केंद्र के कार्यों की प्रशंसा सुनाली राठोड, रुपकुमार राठोड सन्मानित मुंबई :- देश के युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए नेहरू युवा केंद्र देश और राज्य में अच्छा कार्य कर रहे हैं।केंद्र ने कोरोना काल में बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया। उपरोक्त विचार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने राज भवन में नेहरू युवा केंद्र महाराष्ट्र ,गोआ की और से आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने केंद्रों से आदवासी क्षेत्रों के विकास हेतु भी काम करने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र हरसाल युवा उत्कृष्ट संस्था /मंडल को पुरुस्कृत करता हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने गायक सुनाली राठौर और गायक रूपकुमार राठौर को गायन और संगीत के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।पुना जिला के सुंदरबन,न्हवारे में युवा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्यरत ग्रामीण तंत्रज्ञान संस्था को उत्कृष्ट संस्था के पुरस्कार स्वरुप एक लाख का धनादेश दिया गया। यह पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष गीताराम कदम ने स्वीकार किया। इस अवसर पर राज

समग्र जैन चातुर्मास सूचि का विमोचन

चित्र
43 वर्षों से हो रहा प्रकाशन मुंबई :-समग्र जैन समाज की पिछले 43 वर्षों से प्रकाशित 'चातुर्मास सूचि' का विमोचन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री व मुंबई भाजपा नेता राज के पुरोहित भी उपस्थित थे।  बाबूलाल जैन 'उज्जवल',मुंबई द्वारा संपादित 500 पुष्ट की इस सूचि में समग्र जैन समाज के चारों संप्रदायों के साधु साध्वीजी के चातुर्मास स्थल की जानकारी के अलावा समाजोपयोगी के बारे में भी बताया जाता हैं।500 पृष्ठों की इस सूचि में 17हजार 51 साधु साध्वीजी की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। इस अवसर पर राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ के अध्यक्ष विमल रांका,सूचि के सह संपादक जयेश जैन  उपस्थित थे।        

तपागच्छाधिपति प्रेमससूरीस्वरजी का गुणोत्सव व क्षमापना समारोह

चित्र
देश की राजधानी में  ऐतिहासिक आयोजन चारों समुदायों ने प्रदान की निश्रा कुलदर्शन विजयजी की पुस्तकों का प्रकाशन दीपक आर जैन नई दिल्ली : - देश की राजधानी दिल्ली में परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी महाराजा की पांचवी वार्षिक पुण्यतिथि निमित्त गुरु गुणोत्सव का एवं पूरे दिल्ली में विराजित विविध गुरु भगवंतो के साथ सामूहिक क्षमापना का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ।  दिल्ली गुजराती श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ एवं श्री दिल्ली गुजराती कुंथुनाथ ट्रस्ट (सोसायटी) के तत्त्वाधान में  आयोजित क्षमापना समारोह में दिगंबर समुदाय से राष्ट्रगुरू परम्पराचार्य 108 श्री प्रज्ञसागरजी महाराज, श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक से श्री गुरु प्रेम के आजीवन चरणोपासक,परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (K.C.) म.सा., स्थानकवासी समुदाय से वाणी के जादूगर श्रमण संघीय सलाहकार श्री रमणीक मुनिजी महाराज ने पावन निश्रा प्रदान की।  के.सी. म.सा. की पावन प्रेरणा से आयोजित समारोह के अतिथि विशेष केन्द्रीय महिला - बाल कल्याण विकास एवं आयुष मंत्री  डॉ.महेन्द्र मुजपरा थे।चारो समुदायों से बड़ी संख्या में

...तो फिर हार्दिक पटेल के कांग्रेस में होने का मतलब ही क्या है?

चित्र
  _यह किसी के भी समझ में न आनेवाली बात है कि आखिर कांग्रेस अपने संभावनाशील युवा नेताओं की कद्र क्यों नहीं कर पा रही। सुष्मिता देब, जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया का जाना कांग्रेस के लिए नुकसानदेह रहा, लेकिन जो बचे हैं, उनमें हार्दिक पटेल जैसे क्षमतावान व चहेते युवा नेता को ताकत देने के मामले में कांग्रेस की कंजूसी समझ से परे हैं। गुजरात में वैसे भी कांग्रेस के पास खोने को बाकी रहा क्या है!_ -निरंजन परिहार भा रतीय राजनीति में युवा नेतृत्व की कमी है। लेकिन कमी के इस माहौल में हार्दिक पटेल वो युवा चेहरा है, जिनकी राजनीति न केवल गुजरात की नई पीढ़ी में उम्मीद जगाती है, बल्कि देश भर के उस युवा वर्ग की भी उम्मीद है, जो हमारे हिंदुस्तान के राजनेताओं में जादू कोई जादू जैसा करिश्मा तलाश रही है।  देखा जाए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी तक ने युवा वर्ग का समर्थन पाने की कोशिश में स्वयं को युवा बताकर राजनीति की फसल रोपी है। लेकिन उम्र और अनुभव के लिहाज से देश में वास्तविक युवा नेता तो हार्दिक पटेल ही हैं, जो भारतीय राजनीति में हाल के समय में एक ऐसे प्रत

क्योंकि सवाल मोदी, शाह व हार्दिक की लोकप्रियता में गुजरात के नेतृत्व का भी तो है!

चित्र
अगला गुजरात चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं होगा  गुजरात अगले साल चुनावी दौर में प्रवेश करनेवाला है। राजनीतिक समीकरण साधने के रंग बिखरने लगे हैं, तो सामाजिक समीकरण संवारने के तीर भी तरकश से निकलने लगे हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह वर्तमान में गुजरात के सबसे बड़े राजनीतिक पुत्र हैं,  तो तीसरे बेटे हार्दिक पटेल भी अपनी जगह मजबूत कर चुके हैं। अगले चुनाव में इन्हीं तीनों की लोकप्रियता और प्रतिष्ठा दोनों दांव पर होगी। इसी पर यह विशेष लेख- -राकेश दुबे गु जरात और गुजरातियों की ताकत देखने का वक्त आने ही वाला है। न केवल गुजरात में रहने वालों की, बल्कि दुनिया भर के गुजरातियों की नजर अभी से अपने प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव पर है। जिसके बारे में माना जा रहा है कि  नरेंद्र मोदी, अमित शाह व हार्दिक पटेल की ताकत तोलने  का यह वक्त होगा। देखा जाए, तो गुजरात हाल ही में बहुत तेजी से देश में एक ऐसे प्रदेश के रूप में पहचान बना चुका है, जिसने देश को बड़े राजनेता दिए। सरदार वल्लभभाई पटेल से लेकर नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और हार्दिक पटेल ऐसा चेहरा बनकर उभरे हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी पैठ और पहचान है। नरेन

विश्वमैत्री व क्षमापना महोत्सव सामान्य व्यक्तियों के लिए मार्गदर्शक :-

चित्र
भारत जैन महामंडल का कार्यक्रम  मुंबई :- विश्व के सभी धर्मों ने मानव को एक सूत्र में पिरोया है। जैन धर्म ने दुनिया को अहिंसा के संदेश के साथ क्षमा और मित्रता की शिक्षा भी दी। विश्वामैत्री और क्षमापना पर्व आम आदमी के लिए नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शक है।विश्व में शांति और सद्भाव संतों के सानिध्य में ही संभव हैं। उपरोक्त विचार राष्ट्र संत,आचार्य श्री चंद्राननसूरिश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री महाश्रमणजी के  सुशिष्य  डॉ मुनि श्री अभिजीत कुमार,साध्वी वृंद श्री पुष्पलता  श्रीजी आदि ठाणा  के सानिध्य में  122 वर्ष पुरानी व सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करती संस्था भारत जैन महामण्डल द्वारा आयोजित विश्व मैत्री व क्षमापना समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी ने व्यक्त किये।अतिथि विशेष मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा थे।इस अवसर पर मंडल की और से समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए उद्योगपति सुभाष रूणवाल,मोतीलाल ओसवाल, नाहर ग्रुप के सुखराज नाहर, सेलो ग्रुप के प्रदीप राठौड़ एवं  पृथ्वीराज  कोठारी को सम्मानित किया गया। मंडल के अध्यक्ष राकेश मेहता ने संस्था के 

केन्द्र सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए कटिबद्ध है :- अमित शाह

चित्र
  केन्द्र सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए कटिबद्ध है :- अमित शाह   2018-19 के मुक़ाबले 2019-20 में CAPFs की तैनाती पर होने वाले राज्यों के ख़र्च में लगभग 2900 करोड़ रूपए की कमी आई है भारत सरकार कई सालों से राजनीतिक दलों पर ध्यान दिये बिना दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ती रही है, जो हथियार छोड़कर लोकतंत्र का हिस्सा बनना चाहते हैं उनका दिल से स्वागत है लेकिन जो हथियार उठाकर निर्दोष लोगों और पुलिस को आहत करेंगे, उनको उसी तरह जवाब दिया जायेगा। जिस समस्या के कारण पिछले 40 वर्षों में 16 हज़ार से अधिक नागरिकों की जान गई हैं, उसके ख़िलाफ़ लड़ाई अब अंत तक पहुंची है और इसकी गति बढ़ाने और इसे निर्णायक बनाने की ज़रूरत हैं।  नई दिल्ली :-  केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री,अमित शाह ने आज नई दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री,गिरिराज सिंह, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, दूरसंचार, सूचना-प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह और केन्द्रीय गृह रा

सभी सीमावर्ती राज्यों के रोगियों को सस्ती और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी: नितिन गडकरी

चित्र
  चिकित्सा उपचार की तरह, रोगी के लिए सहानुभूति और भावनात्मक देखभाल समान रूप से महत्वपूर्ण :- डॉ भारती पवार  नागपुर :-  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की उपस्थिति में एम्स   नागपुर के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर एक डिजिटल कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यसभा से संसद सदस्य डॉ. विकास महात्मे   और   महाराष्ट्र के ऊर्जा एवं संरक्षक मंत्री (नागपुर) डॉ. नितिन राउत   भी उपस्थित थे। संस्थान के अध्यक्ष ,  निदेशक ,  कर्मचारियों और छात्रों को बधाई देते हुए , गडकरी ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए   नागपुर एम्स   जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना के साथ ,  मध्य भारत के सभी सीमावर्ती राज्यों के रोगियों को यहां सस्ती और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि ,  हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इन सुविधाओं का लाभ न केवल शहरों बल्कि हमारे क्षेत्र के दूरदराज के गांवों के लोगों तक भी पहुंचे। क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए हाल ही में निर्मित एम्‍स स