JITO रांची में पहली बार AGM के बाद चुनाव

 पायल जैन सेठी बनीं चेयरमैन


रांची-
जैन समाज की एक मात्र संस्था JITO रांची का कार्यकाल 2026–28 के लिए रविवार को एजीएम के पश्चात चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमे रांची के इतिहास में यह पहली बार है, जब एजीएम के बाद चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। संगठन में तीन निदेशक पदों के लिए चुनाव होना था, जिसके लिए चार नामांकन प्राप्त हुए। चुनाव मैदान में पायल जैन सेठी, विशाल जैन, कुणाल जैन अजमेरा और प्रतीक जैन शामिल थे।

मतदान में पायल जैन सेठी को 71, विशाल जैन को 68 और कुणाल जैन अजमेरा को 42 मत प्राप्त हुए। प्राप्त परिणामों के आधार पर तीन निर्वाचित निदेशकों द्वारा कार्यकाल 2026–28 के लिए नई टीम का गठन किया गया। नई Head Table में चेयरमैन के रूप में पायल जैन सेठी, चीफ सेक्रेटरी के रूप में श्री कुणाल जैन अजमेरा तथा ट्रेजरर के रूप में सीए  मोहित जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई।चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए प्रदीप जैन को आरओ (Returning Officer) नियुक्त किया गया था। उन्होंने निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया।

नई Head Table का विधिवत कार्यभार आगामी निर्धारित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन का कार्यभार सौंपेंगे ओर कहा की इस संस्था का जो उद्देश्य है वो हमारा लक्ष्य रहेगा समाज सेवा ही हमारा कार्य रहेगा।चुनाव जीतने पर रांची समाज के पदाधिकारि ,हजारीबाग जैन समाज के महामंत्री संजय जैन अजमेरा,पूर्व मंत्री भागचंद जैन लुहाड़िया, पूर्व  अध्यक्ष राजकुमार जैन अजमेरा, कोडरमा जैन समाज की  वार्ड पार्षद पिंकी जैन मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नविन जैन ने सभी नए  पदाधिकारियों को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन