जीतो मदुरै चैप्टर का गठन,

 हरीश गोलेछा जैन अध्यक्ष एवं ललित गोलेछा जैन मुख्य सचिव नियुक्त


जीतो मदुरै चैप्टर का शुभारंभ, 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी गठित


मदुरै :- 
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के टीएनएपीटीएस ज़ोन के विस्तार के अंतर्गत जीतो मदुरै चैप्टर का विधिवत शुभारंभ किया गया। 26 सितंबर को मुंबई से आयोजित विशेष ऑनलाइन बैठक के माध्यम से शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर टीएनएपीटीएस ज़ोन के अंतर्गत 4 नए चैप्टर, 3 महिला विंग एवं 1 युवा विंग के गठन की घोषणा की गई।

इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में जीतो टीएनएपीटीएस ज़ोन के ज़ोन अध्यक्ष जीतेंद्र भंडारी एवं ज़ोन मुख्य सचिव नवीन सेठिया का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं समन्वय रहा।

शुभारंभ से पूर्व 25 सितंबर को हरीश जैन के कार्यालय में 16 समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीतो मदुरै चैप्टर की संगठनात्मक संरचना, सदस्य सहभागिता, आगामी कार्यक्रमों तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए जीतो मदुरै चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष हरीश जैन, उपाध्यक्ष धीरज पारख एवं अमर वोरा, मुख्य सचिव ललित जैन, सचिव  अंकित बोथरा एवं  किरण जैन, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष दिलकुश बाफना तथा बोर्ड सदस्य  विकास भंडारी मनोनीत किए गए।

जीतो मदुरै चैप्टर के माध्यम से व्यापारिक नेटवर्किंग, व्यावसायिक विकास, ज्ञान-विनिमय, सामाजिक सहभागिता एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। चैप्टर सदस्यों को आपसी सहयोग, व्यापारिक अवसरों तथा सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

जीतो मदुरै चैप्टर का यह शुभारंभ मदुरै के जैन व्यापारिक एवं व्यावसायिक समुदाय के लिए एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। संगठन के माध्यम से व्यापार, समाजसेवा, सहयोग एवं सामुदायिक विकास की गतिविधियों को गति देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उक्त जानकारी जीतो मदुरै चैप्टर के मुख्य सचिव ललित जैन ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन