पालीताणा में भव्य उपधान व दीक्षा महोत्सव का आयोजन
रश्मिरत्न सूरीश्वरजी करेंगे निश्रा प्रदान, अंबावत परिवार का आयोजन
पालीताणा :- परम पूज्य आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहेबजी आदि ठाणा की परम पावन एवं कृपामयी निश्रा में, श्री शत्रुंजय महातीर्थ की पावन धरा पर "दिव्य उपधान तप महामहोत्सव" एवं सामूहिक दीक्षा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।
राजकुमार अंबावत से मिली जानकारी के अनुसार साहेबजी का भव्य मंगल प्रवेश शुक्रवार, 12 दिसंबर 2026,उपधान तप का दिव्य शुभारंभ शनिवार, 13 दिसंबर 2026,४ दीक्षार्थीयों का दीक्षा महोत्सव, 25, 26 एवं 27 जनवरी 2027 (वैराग्य पथ पर महाप्रस्थान),28 जनवरी को महिला सांझी,29 जनवरी 2027 को सुबह रथयात्रा,दोपहर तपस्वियों के चढ़ावे और बहुमान व 30 जनवरी 2027 - उपधान की *मोक्षमाला होगी।सभी कार्यक्रम श्री सांचोरी भवन, तलेटी रोड, पालीताणा महातीर्थ पर संपन्न होंगे।
अम्बावत परिवार ने हृदय के अंतःकरण से, दोनों हाथ जोड़कर आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस अलौकिक और अविस्मरणीय धर्मोत्सव में पधारने हेतु अति भावभरा आमंत्रण दिया हैं। परिवार ने विनंती की हैं आपकी पावन उपस्थिति से आराधकों का उत्साह द्विगुणित होगा, तथा सेवा का लाभ देकर एवं आराधकों को आशीर्वाद प्रदान कर हमें कृतार्थ करेंगे।अधिक जानकारी के लिए राजकुमार अम्बावत 919821035529 अमित अम्बावत 919821735529,अंकिता अम्बावत से 9773587209 संपर्क करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें