उषा मंगेशकर, हरिहरन, संजीव कपूर, राही भिडे जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित
आफ्टरनून वॉइस का कार्यक्रम मुंबई :- ज्येष्ठ पार्श्वगायिका उषा मंगेशकर, ग़ज़ल एवं पार्श्वगायक हरिहरन, सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर, अभिनेत्री सुषमा देशपांडे, वरिष्ठ पत्रकार राही भिडे तथा बीड जिले में एचआईवी/एड्स से प्रभावित बच्चों के पालन-पोषण और पुनर्वास के लिए कार्य करने वाले दत्ता बारगजे और संध्या बारगजे को आज जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों मुंबई में यह पुरस्कार प्रदान किए गए। आफ्टरनून वॉइस माध्यम की ओर से आयोजित ‘18वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स’ पुरस्कार समारोह में वरिष्ठ भरतनाट्यम विदुषी डॉ. संध्या पुरेचा, अभिनेता एवं विज्ञापन क्षेत्र के विशेषज्ञ भरत दाभोलकर, आफ्टरनून वॉइस की संपादिका डॉ. वैदेही तमन तथा राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने से समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन गौरव पुरस्कार प्राप्त सभी व्यक्तित्वों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मान के उत्तर में शेफ संजीव कपूर ने लोगों को “घर का भोजन ...