जीतो मदुरै यूथ विंग का भव्य शुभारंभ, युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी
व्यावसायिक प्रगति और सामाजिक सेवा को गति देने का संकल्प
अशोक जीरावला जैन
मदुरै। सेल्लूर स्थित जैन विद्यालय में जीतो मदुरै यूथ विंग का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन कर युवा नेतृत्व को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी मेंअध्यक्ष: प्रफुल्ल जैन,सचिव: रिद्धि पारख जैन
उपाध्यक्ष: आनंद भंडारी एवं सुमीत संकलेचा,संयुक्त सचिव: आशा भंडारी एवं मनाली जैन,कोषाध्यक्ष: आकाश जैन हैं।
कार्यक्रम में तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन के अध्यक्ष जितेंद्र भंडारी, सचिव नवीन सेठिया तथा तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन महिला विंग की संयोजिका सपना बेथला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से संगठन के माध्यम से व्यावसायिक प्रगति, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सहभागिता, आपसी सहयोग एवं सेवा कार्यों को नई गति देने का आह्वान किया।
जीतो मदुरै यूथ विंग के शुभारंभ को मदुरै के युवा जैन समाज को संगठित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल बताया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जीतो के उद्देश्यों एवं मूल भावना के अनुरूप सक्रियता से कार्य करते हुए संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया।यह जानकारी सचिव रिद्धि पारख जैन ने दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें