संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विज्ञान दर्शन परियोजना की राज्यपाल ने की VDRO के शोध प्रयासों की सराहना

चित्र
  लगभग 650 लोगों की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन,  ‘Basics of Vedic Physics’ का विमोचन और शोधपत्रों की प्रस्तुतियां;  VDRO के लिए ₹11 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा मुंबई। विज्ञान दर्शन रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (VDRO) के तत्वावधान में रविवार को मुंबई के मीरा भायंदर रोड स्थित भारतरत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह में ‘विज्ञान दर्शन–वैदिक भारत यंग थिंकर डायलॉग 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, वैज्ञानिक चिंतकों एवं युवाओं सहित लगभग 650 लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मोहित गौड़ द्वारा विकसित ‘विज्ञान दर्शन’ शोध परियोजना का औपचारिक अनावरण किया। साथ ही परियोजना से संबंधित पुस्तक ‘Basics of Vedic Physics’ का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि विज्ञान दर्शन परियोजना के अंतर्गत तैयार किए गए विभिन्न रिसर...

जैन समाज के विख्यात राष्ट्रीय अलंकरण ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’ समारोह का भव्य आयोजन

चित्र
 जैन समाज के विख्यात राष्ट्रीय अलंकरण ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’ समारोह का भव्य आयोजन सेवा, समाज, मूल्यों और संस्कारों का हुआ सम्मान, उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित ठाणे :- समाजसेवा, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों को समर्पित जैन धर्म के राष्ट्रीय अलंकरण ‘दर्शन सागर अवॉर्ड–2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर के सान्निध्य में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के हाथों सिल्वर किंग कांतिलाल मेहता, समाजसेवी डेवलपर प्रवीण कोठारी, गुरुभक्त मनोज जैन, उद्योगपति दिलीप चंदन एवं धर्मप्रेमी ठलियावाला को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए दर्शन सागर अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया। विधायक नरेंद्र मेहता को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए ‘दर्शन सागर जनगौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। नाकोड़ा दर्शन धाम ट्रस्ट के चेयरमेन सुखराज नाहर की अगुवाई में दर्शन सागर अवॉर्ड समिति के प्रवीण शाह एवं निरंजन परिहार के सफल संयोजन में आयोजित इस समारोह में जस्टिस केके तातेड़ सहित ठाणे के तीन विधायक, संजय केलकर, रवि फाटक एवं निरंजन डावखरे भी मं...

युवाओं को टीबी के प्रति जनजागरूकता का दूत बनने का राज्यपाल का आह्वान

चित्र
टीबी मुक्त मुंबई के लिए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की भवन कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ जनजागरूकता पदयात्रा मुंबई :- क्षय रोग (टीबी) केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक सामाजिक समस्या भी है। टीबी मुक्त मुंबई के लिए सरकार के प्रयासों के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं को आगे आकर जनजागरूकता का दूत बनना चाहिए, यह आह्वान महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया। भवन कॉलेज, अंधेरी पश्चिम में मुंबई विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बृहन्मुंबई महानगरपालिका और भवन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘टीबी मुक्त मुंबई जनजागरूकता पदयात्रा’ में राज्यपाल सहभागी हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश का भविष्य केवल सरकारी कार्यालयों में नहीं, बल्कि स्कूलों-महाविद्यालयों, प्रयोगशालाओं और युवाओं के कार्यों से आकार ले रहा है। विद्यार्थियों को अपने करियर के साथ-साथ एक मजबूत और संवेदनशील समाज के निर्माण की जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी चाहिए। अच्छे समाज के बिना व्यक्ति का उज्ज्वल भविष्य संभव नहीं है। टीबी मुक्त समाज के लिए जनजागरूकता आवश्यक टीब...

प्लेनेटेरिया कॉम्प्लेक्स भायंदर की प्रथम तीर्थ यात्रा सम्पन्न

चित्र
श्री भैरव भक्त परिवार का आयोजन  भायंदर :- श्री शांति लब्धि जैन संघ, प्लेनेटेरिया कॉम्प्लेक्स (भायंदर पश्चिम) के प्रांगण से श्री भैरव भक्त परिवार द्वारा आयोजित तीर्थ यात्रा प्रवास श्रद्धा, भक्ति एवं धर्माराधना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।यात्रा का शुभारंभ श्री संघ के मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान के दर्शन, आरती एवं मंगल दीपक के पश्चात तथा संघ में विराजित साध्वीजी भगवंत के मांगलिक  के साथ हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम राता महावीरजी तीर्थ में सेवा-पूजा एवं अष्टप्रकारी सामग्री अर्पण का लाभ लिया। तत्पश्चात प्रकट प्रभावी शांतिनाथ जिनालय, सेवाड़ी तीर्थ में दर्शन-पूजन किए। यहां मातृश्री नेनुबाई मोहनलालजी पोरवाल के निवास स्थान पर श्रीसंघ का आत्मीय स्वागत किया गया।इसके बाद यात्रियों ने सेसली पार्श्वनाथ भगवान एवं बालराई स्थित श्री चंद्रप्रभु स्वामी जिनालय में दर्शन एवं अष्टप्रकारी सामग्री अर्पण का लाभ प्राप्त किया। साथ ही चातुर्मास विराजित परम पूज्य साध्वी भगवंत श्री अक्षयरसाश्रीजी (मधु) म.सा. के दर्शन एवं मांगलिक श्रवण का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। यात्रा के दूसरे चरण में...

साहित्यिक संवाद के बीच होगा ‘तरुणाई के गीत’ का लोकार्पण

चित्र
 गीत संग्रह की रचनाओं पर होगी चर्चा मुंबई। साहित्य खासकर पद्य विधा के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए मीरा रोड में एक विशेष साहित्यिक आयोजन होने जा रहा है। हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था, स्वर संगम फाउंडेशन और नीलम प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ गीतकार डॉ. सुधाकर मिश्र के गीत - संग्रह ‘तरुणाई के गीत’ का लोकार्पण एवं चर्चा-सत्र का आयोजन किया गया है। आयोजन रविवार 4 अक्टूबर 2026 को शाम साढ़े चार बजे मीरा रोड पूर्व स्थित पूनम सागर कॉम्प्लेक्स के विरुंगला केंद्र में शुरू होगा। कार्यक्रम इंदिरा गांधी अस्पताल के ऊपर प्रथम मंजिल पर आयोजित किया गया है।जिसमें वरिष्ठ रचनाकार  हृदयेश मयंक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि डॉ. संतोष कौल काक विशेष अतिथि होंगी। गीत - संग्रह पर आयोजित चर्चा-सत्र में डॉ. (प्रोफेसर) शीतला प्रसाद दुबे, प्रो. डॉ. उमेश शुक्ल और डॉ. माधुरी सिंह पुस्तक तरुणाई के गीत* पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राकेश दुबे करेंगे।  आयोजकों के अनुसार साहित्य प्रेमियों और रचनाकारों की मौजूदगी में गीत - संग्रह की रचनाओं, उनके भाव पक्ष और साहि...

इंडियाज टैलेंट फाइट की शूटिंग रुड़की में संपन्न,

चित्र
  9 XM के बड़े पर्दे दिखेंगे शहर के युवा कवि देव सिंह गुर्जर  जीवनलाल जैन  नागदा -9XM टीवी चैनल के चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ की शूटिंग रुड़की में संपन्न हुई। जिसमें शहर के युवा साहित्यकार और किसान नेता कवि देव सिंह गुर्जर ने शूटिंग के दौरान अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों एवं कार्यक्रम से जुड़े लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कवि देव सिंह गुर्जर ने मंच पर अपनी कविता के माध्यम से देश भक्ति और शहीदों की बात कही जिसमे भावनाओं और संवेदनाओं का पूर्ण समावेश था उत्कृष्ट काव्य पाठ एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए कार्यक्रम आयोजकों द्वारा कवि गुर्जर को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कवि ने कहा कि ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ जैसे बड़े मंच पर अपनी कविता प्रस्तुत करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि कविता केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं और आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने का सशक्त माध्यम भी है। ऐसे मंचों के माध्यम से साहित्...

स्वच्छता से आत्मशुद्धि:जापानी बौद्ध भिक्षुओं की अनुशासित जीवनशैली

चित्र
  बोद्ध धर्म में अहिंसा को सर्वोच्च स्थान सुगालचन्द जैन, चेन्नई जा पान के 'जोडो शिन्शु हिगाशी होंगानजी' सम्प्रदाय (कोम्यो-जी मंदिर, टोक्यो) के बौद्ध भिक्षु शौकेई मात्सुमोतो (Shoukei Matsumoto) ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक "A Monk’s Guide to a Clean House and Mind" में स्वच्छता और बौद्ध जीवनशैली के गहरे संबंधों को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है। बौद्ध दर्शन में अहिंसा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। भिक्षुओं के लिए स्वच्छता केवल एक भौतिक कार्य नहीं, बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा की शुद्धि का एक सशक्त माध्यम है। 1. स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता भिक्षु अपने निवास स्थान, मंदिर परिसर, रसोई, स्नानघर और शौचालय की सफाई स्वयं करते हैं। कपड़े धोने से लेकर भोजन पकाने तक के कार्य वे खुद संभालते हैं। स्वावलंबन का यह अभ्यास व्यक्ति को अनावश्यक रूप से दूसरों पर निर्भर होने से बचाता है। 2. ध्यान का एक रूप: स्वच्छता सफाई करते समय भिक्षुओं का पूरा ध्यान केवल उसी कार्य पर केंद्रित रहता है। इस प्रक्रिया में मन शांत होता है, विचार केंद्रित होते हैं और व्यक्ति प्रकृति के अधिक निकट महसूस क...

जैन स्टार मंगल मिलन की वेबसाइट लॉन्च

चित्र
सभी समुदायों को मिला परिचय सम्मेलन में मौका भायंदर :-  जैन समाज को एकजुट करने,समाज की गतिविधियों, प्रतिभाओं, उपलब्धियों एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘जैन स्टार मंगल मिलन’ के प्रथम अंक का विमोचन समारोह, वेबसाइट का शुभारंभ एवं परिचय सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अक्टूबर से दिसंबर 2026 के प्रथम अंक का विधिवत विमोचन किया गया। साथ ही जैन स्टार मंगल मिलन की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान जैन स्टार मंगल मिलन की आगामी योजनाओं एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। संस्था का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी संपर्क एवं समन्वय को मजबूत करना तथा सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को व्यापक मंच उपलब्ध कराता है।इस अवसर पर परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें पंजीकृत हुए जैन युवक -युवतियों ने स्टेज से अपना परिचय दिया कुल मिलाकर आयोजन में आपसी संवाद का अवसर उपलब्ध हुआ।  इस अवसर पर ए...

अयोध्या में 25 अक्टूबर को होगा दिगम्बर जैन सर्वजातीय राष्ट्रीय सम्मेलन

चित्र
साध्वी मृगावतीजी संयम जीवन के 75 वर्ष 35 जातीय संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल, अनेक मुद्दों सहित जनगणना पर भी होगी चर्चा  राजेंद्र जैन, महावीर अयोध्या। भारतवर्षीय दिगम्बर जैन सर्वजातीय महासंघ के अंतर्गत दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान, जम्बूद्वीप-हस्तिनापुर के तत्वावधान में आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन तीर्थ, बड़ी मूर्ति, अयोध्या में दिगम्बर जैन सर्वजातीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन सर्वप्राचीन दीक्षित गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 75वें संयम दिवस एवं 93वीं जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित शरदपूर्णिमा ज्ञानांजलि महोत्सव के अंतर्गत होगा। भारतवर्षीय दिगम्बर जैन सर्वजातीय महासंघ के अध्यक्ष कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के मार्गदर्शन तथा महामंत्री हसमुख जैन गांधी, इंदौर के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के विभिन्न दिगम्बर जैन जातीय संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। हसमुख जैन गांधी ने बताया कि 84 जातियों में से लगभग 35 जातीय संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी ...

साधु-साध्वी गण : क्या आज भी तिरण-तारण जहाज हैं

चित्र
"णमो लोए सव्व साहूणं"की महिमा वं दन हो सिद्धों की श्रेणी में आने का प्रयत्न करने वाले मुनिराजों को | वंदन हो इस भयावह संसार समुद्र से स्वयं तिरने एवं हमें तारने वाले उन महापुरुषों को | संयम रथ पर आरूढ़ हमारे साधु-साध्वीगण ही निःसंदेह तारण-तारण जहाज हैं | यदि जहाज ही डगमगाने लगे, दिशाहीन हो जाए, बाधाओं से घिर जाए तो क्या कोई भी सुरक्षित रह सकता है? क्या आज हमारे साथ-साथ हमारे संतों का संयममय जीवन पूर्णतया सुरक्षित है? क्या हमें मार्गदर्शन कराने वाले स्वयं सुरक्षित हैं? यदि गंभीरता से चिंतन करें तो इस असुरक्षा का दोषी हम स्वयं को ही पायेंगे। यदि हमारे तारणहार संत कभी रत्नत्रय, संयम मार्ग पर चलते हुए रुकने लगे, कदाचित अस्थिर होने लगे, संयम में कोई बाधा आ जाए तो हमें उनकी सहायता करनी चाहिए | परन्तु आज, हमारी जीवनशैली विभस्त हो रही है, दिन-प्रतिदिन समाज में धर्म के नाम पर आडम्बर, दिखावा, झूठ, भौतिक चकाचौंध, पद और सत्ता की चाह से हम स्वयं से ही दूर होते जा रहे हैं। संत धर्म से डिगते प्राणी को स्थिर करते हैं, परन्तु हम इतने स्वार्थी, लोभी हो रहे हैं कि हम तो संयम में स्थिर संतों को ...

वैदिक चिंतन-आधुनिक विज्ञान के संगम पर मंथन

चित्र
' विज्ञान दर्शन' संवाद का भव्य आयोजन 27 को भायंदर :- भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह में आगामी 27 सितंबर को वीडीआरओ एजुकेशनल एसोसिएशन के माध्यम से 'विज्ञान दर्शन, वैदिक भारत यंग थिंकर डायलॉग' का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. रविकांति चंद्रकांत विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. आईआईटी बॉम्बे के प्राध्यापक, वैज्ञानिक, शोधकर्ता भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक चिंतन तथा आधुनिक विज्ञान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे. इस प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी बॉम्बे के फिजिक्स विभाग के साथ शोध सहयोग भी एक मुख्य आकर्षण रहेगा. विज्ञान दर्शन रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के निदेशक मोहित गौड़ कार्यक्रम के उद्देश्यों और आगामी शोध की दिशा पर प्रकाश डालेंगे. गौड़ 'शून्य' पर अपने शोध को लेकर चर्चा में रहे हैं. इसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ-साथ डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, पॉलिसी मेकर्स और ब्यूरोक्रैट्स भी बड़ी संख्...

एक पेड़ मां के नाम

चित्र
वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ भायंदर :- युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन( ,युथ फोरम) ने अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज व गुड शेपर्ड स्कूल के साथ वृक्षारोपण किया व एक पेड़ मां के नाम लगाया।इस अवसर पर समजसेवव रमेश बंबोरी, स्कूल की चैयरपर्सन निर्मला माखीजा,फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन आदि उपस्थित थे।

प्रवीण गोयल को 'बीएमई विशिष्ट सेवा सम्मान'

चित्र
भारत मेटल एक्सचेंज का कार्यक्रम मुंबई :- मेटल इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा नई दिल्ली के सक्रिय समाजसेवी लायन प्रवीण गोयल को भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड द्वारा प्रतिष्ठित "बीएमई विशिष्ट सेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में NSE के  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ  आशीष कुमार चौहान ने प्रदान किया।इस अवसर पर प्रवीण गोयल ने कहा कि यह पल उनके लिए और भी विशेष और अविस्मरणीय बन गया हैं।इस चयन के लिए उन्होंने बीएमई का आभार माना व कहा कि आगे भी वे संस्था के लिए काम करते रहेंगे।कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील कोठारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एक्सचेंज के पदाधिकारी अतुल गोयल ने कहा कि प्रवीण गोयल को यह सम्मान बीएमई एसोसिएशन के प्रति उनके समर्पित योगदान और सेवा के लिए प्राप्त हुआ है।हमारे परिवार के लिए भी यह गर्व का क्षण है।

पाल्याकला में पारंपरिक तेजाजी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ,

चित्र
तेजा दशमी पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब नागदा (जीवन जैन) :- पाल्याकला स्थित नवकली नाग महाराज एवं वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक तेजाजी मेले का रविवार को विधि-विधान से भव्य शुभारंभ हुआ। तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय मेले को लेकर नगर पालिका प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं, व्यापारियों तथा आमजन की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में विद्युत सज्जा, प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं की गई है। मेले के शुभारंभ अवसर पर मंदिर में पंडित के माध्यम से कलश पूजन सहित विधि-विधान से नवकली नाग महाराज एवं वीर तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथि विधायक डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सुल्तान सिंह  शेखावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष गेहलोत,  भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत, नगर पालिका...

आशापुरी की जैन धरोहर को मिलेगा नया जीवन, संरक्षण कार्य की तैयारी तेज

चित्र
4.5 मीटर विशाल जैन प्रतिमा होगी संरक्षित एवं पुनःस्थापित, तीन चरणों में होगा विकास कार्य 40 लाख के बजट से आशापुरी में जैन धरोहर संरक्षण कार्य जल्द शुरू JHPC की पहल रंग लाई : आशापुरी में जैन धरोहर संरक्षण कार्य जल्द होगा शुरू मंडीदीप | रायसेन जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के आशापुरी-सतमसिया जैन मंदिर समूह की प्राचीन जैन धरोहर के संरक्षण की दिशा में अब ठोस पहल जमीन पर दिखाई देने लगी है। जैन धरोहर संरक्षण परिषद (JHPC), सर्वोदय सामाजिक संस्था (पंजी.), मध्यप्रदेश द्वारा लगातार उठाए जा रही मांग के बाद आशापुरी में प्रस्तावित संरक्षण कार्यों को लेकर पुरातत्व विभाग की टीम ने बुधवार को स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुरातत्व विशेषज्ञ एवं आशापुरी परियोजना प्रभारी श्री रमेश यादव के नेतृत्व में टीम ने पूरे परिसर का जायजा लिया, आवश्यक माप-जोख की तथा वहां मौजूद प्राचीन मंदिर अवशेषों, विशाल जैन तीर्थंकर प्रतिमा एवं अन्य पुरातात्विक सामग्री का निरीक्षण किया। विभागीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार संरक्षण कार्य आगामी माह से चरणबद्ध रूप से प्रारंभ किए जाने की संभावना ...

महिदपुर रोड में ऐतिहासिक सिद्धितप तपस्या महोत्सव संपन्न

चित्र
डॉ अमृतरसा श्रीजी की निश्रा में भव्य आयोजन महिदपुर रोड : -  नगर में चातुर्मास हेतु विराजित परम पूज्य साध्वी डॉ अमृतरसा श्रीजी म. सा. आदि ठाणा कि पावन कारी निश्रा में नगर के जैन समाज ने सिद्धितप की तपस्या कर नया कीर्तिमान बनाया।साध्वीजी के चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है। इस तप में 100 से ज्यादा तपस्वियों में मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने  सपत्नीक 45 दिवसीय सिद्धि आराधना साध्वी जी एवं देव गुरु धर्म की कृपा से 17 तारीख को निर्विघ्न संपन्न हुई। तत्पश्चात सामूहिक रथ यात्रा आदि दो दिवसीय अति भव्य आयोजन संपन्न किए गए जिसमें मुख्यतःराजेंद्र जयंत पारणा  पंडाल का लाभ कोमलचंद सचिन कुमार अंश कुमार अनंत कुमार भंडारी परिवार बप्पैया वाला द्वारा लिया गया। सिद्धि तप पूर्णता पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस , राजेश धाकड़ उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष, प्रताप सिह गुर, रणछोड़ त्रिवेदी, जैन श्री संघ महिदपुर रोड, जैन श्री संघ  अध्यक्ष अजय चोरडिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष परेश चत्तर सभी पदाधिकारीयों सदस्यों,जनप्रतिनिधियों, पत्रकार साथियों युवाओं नगर वासिय...

निपुणरत्न विजयजी व जापानी भक्तों को दर्शन सागरजी की कृति भेट

चित्र
गुरु बिन जीवन अधूरा हैं भायंदर :- श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ में चातुर्मास हेतु बिराजमान पूण्य सम्राट परम पूज्य आचार्य श्री विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य रत्न ,प्रखर प्रवचनकार,मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी व पर्व पर्युषण की आराधना करने आये जापानी भक्तों को गुरु दर्शन सागर सूरीश्वरजी म.सा.के जीवन पर पुस्तक मेरे गुरुवर,दर्शन सागर गागर में सागर प्रदान की। भायंदर (वेस्ट) के थराद भवन में पुस्तक की लेखिका संगीता बागरेचा,बाफना (संगी) ने पुस्तक गुरुदेव व जापान की तुलसी जैन को प्रदान की।इस अवसर पर निपुणरत्नजी ने कहा कि गुरु का महत्व सिर्फ ज्ञान देने में नहीं, दृष्टि देने में है।उन्होंने कहा कि 'गु' का अर्थ है अंधकार, 'रु' का अर्थ है प्रकाश। जो आपके भीतर के अज्ञान, भ्रम और अहंकार के अंधकार को हटाकर ज्ञान का दीपक जलाए, वही गुरु है।तुलसी जैन ने कहा कि ज्ञान तो किताबों में भी है, पर बोध गुरु से मिलता है,तो लेखिका ने कहा कि गुरु आइना है ।माता-पिता शरीर देते हैं, गुरु जीवन का अर्थ देते हैं। वो आपके दोष नहीं गिनाता, आपको आपका स्वरूप दिखा देता है। इसीलिए कबीर न  कहा है कि ,ग...

जापानियों के जीवन मे नवकार मंत्र जाप ने लाया परिवर्तन

चित्र
पिछले 25 वर्षों से जापान में होती है नवकार आराधना मुंबई :- धाराप्रवाह हिंदी बोलने वाली जापान की मनोचिकित्सक चूरूसी मियाजावा बताती है कि 2004 में सिर्फ 10 वर्ष की उम्र में भारत यात्रा के दौरान जैसलमेर के जैन मंदिरों और जैन धर्म की शिक्षाओं ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। जन्म से बौद्ध मियाजावा का कहना है कि जैन धर्म और  त्रिस्तुतिक संघ नायक, गच्छाधिपति आचार्य जयंतसेन सूरीश्वरजी से उनका संबंध उन्हें किसी पुराने आध्यात्मिक रिश्ते जैसा महसूस होता है। उनका दावा है कि आचार्य के प्रत्यक्ष दर्शन से पहले ही वे उन्हें स्वप्न में देख चुकी थीं। जब पहली बार आचार्य के साक्षात दर्शन हुए,तो वे स्वयं भी इस संयोग से आश्चर्यचकित रह गई। इसके बाद शुरू हुई उनकी आध्यात्मिक यात्रा जो आज तक जारी है। गुरुदेव से नवकार महामंत्र का अर्थ समझने के बाद उसका जापान में प्रचार प्रसार शुरू किया। श्री त्रिस्तितिक संघ में चातुर्मास हेतु बिराजमान पुण्य सम्राट के शिष्य,प्रखर प्रवचनकार मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा.के सानिध्य में 34 जापानी नागरिक जैन धर्म के पर्यूषण पर्व की आराधना में लीन है। इनमें 9 पुरुष और 25 मह...

आचार्य कुंदकुंद की कृति तिरुक्कुरल पहुंचा विश्व मंच पर

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को भेंट किया प्राचीन तमिल ग्रंथ का रूसी संस्करण (राजेन्द्र जैन महावीर की रिपोर्ट) नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को प्राचीन तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया। भारत की प्राचीन ज्ञान-परंपरा से जुड़े इस महान ग्रंथ का विश्व के प्रमुख राष्ट्राध्यक्ष को भेंट किया जाना भारतीय संस्कृति और साहित्य के वैश्विक सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर है। इस घटना को लेकर जैन समाज में विशेष प्रसन्नता और गौरव की अनुभूति है। जैन परंपरा के अनुसार तिरुवल्लुवर ही आचार्य कुंदकुंद थे और तिरुक्कुरल की रचना आचार्य कुंदकुंद ने ही की थी। इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा तिरुक्कुरल को विश्व के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाना जैन समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। लगभग दो हजार वर्ष प्राचीन माने जाने वाले तिरुक्कुरल में मानव कल्याण के अनेकों दोहे हैं। जीवन के नैतिक, सामाजिक और व्यावहारिक पक्षों को अत्यंत संक्षिप्त एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के कारण यह ग्रंथ तमिल साहित्य की अमूल्...

माधुरी की घरवापसी 14 महीने के संघर्ष के बाद जीवदया की जीत

चित्र
  पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन हुई वापसी ने दिया अहिंसा और करुणा का जीवंत संदेश :-  डॉ पुष्पेन्द्र कोल्हापुर :- जैन समाज के लिए अहिंसा केवल धर्मग्रंथों में वर्णित सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति करुणा और संरक्षण का जीवन-संकल्प है। कोल्हापुर के नांदणी स्थित जैन मठ से जुड़ी हथिनी ‘माधुरी’ (महादेवी) की 14 महीने बाद हुई घरवापसी ने इसी भावना को एक बार फिर जीवंत कर दिया। विशेष बात यह रही कि माधुरी की वापसी पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन हुई, जिससे जैन समाज में इस क्षण का भावनात्मक और धार्मिक महत्व और बढ़ गया। एक मूक प्राणी के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना, उसकी सुरक्षा और कल्याण को लेकर आवाज उठाना, न्यायालय का दरवाजा खटखटाना और अंततः उसे उसके परिचित परिवेश में वापस लाना—यह घटनाक्रम केवल एक हथिनी की वापसी की कहानी नहीं है। यह जीवदया, मानवीय संवेदना और अहिंसा के प्रति सामाजिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बनकर सामने आया है। 14 महीने तक जारी रहा संघर्ष माधुरी को जामनगर स्थित वनतारा ले जाया गया था। इसके बाद उसकी वापसी को लेकर जैन समाज और स्थानीय लोगों की ओर से लगातार प्रयास किए गए। म...

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

चित्र
गुरु बिना जीवन अंधकारमय हैं भायंदर : - गुरु बिना जीवन अंधकारमय है। गुरु ही हमें अज्ञान के अंधेरे से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। वह केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीने की कला, संस्कार और सही-गलत की पहचान सिखाता है। उपरोक्त विचार जापान की मनोचिकित्सक तुलसी जैन (चूरूसी मियाजावा) ने भायंदर के 88 साल पुराने  श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर व साध्वी सोम्यकला श्रीजी आदि ठाणा के दर्शन करने के बाद विशाल धर्मसभा में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि माता-पिता जन्म देते हैं, पर गुरु जीवन को दिशा देता है। वह हमारी कमियों को दूर कर हमारे अंदर छिपी प्रतिभा को निखारता है। गुरु का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही शिष्य को सफलता के शिखर तक पहुँचाता है। इसलिए कहा गया है - गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु ही साक्षात परब्रह्म है।साध्वी सोम्यकला जी ने कहा कि अत्यंत महत्वपूर्ण है कि जापान में रहने के बाद भी वे संस्कारों और गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। ज्ञात हो 34 जापानी श्री त्रिस्तुतिक जैन संघ,भायंदर (वेस्ट) में चातुर्मास हेतु बिराजमान मुनिराज निपुणरत्न विजयजी म.सा. की निश्रा में पर्व पर्युषण की ...

पूर्व मंत्री पारसचंद जैन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

चित्र
अखिल भारतीय जैन समाजोत्थान ट्रस्ट और विभिन्न संगठनों ने किया याद,  विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कई गणमान्य हुए शामिल उज्जैन। पूर्व मंत्री, विधायक और अखिल भारतीय जैन समाजोत्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष पारसचंद जैन को एक शोक सभा में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह आयोजन अखिल भारतीय जैन समाजोत्थान ट्रस्ट, राजेंद्र सूरि शताब्दी शोध संस्थान और राज राजेंद्र जयंत सेन सूरि शिक्षा महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया। पारसचंद जैन का 3 अगस्त 2026 को देवलोक गमन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं और उज्जैन जिले के कई सामाजिक संगठनों ने उन्हें भावांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि पारसचंद जैन जैसा नाम था, वैसा ही उनका काम भी था। वे किसी को छोटा या बड़ा नहीं समझते थे और उनका व्यवहार सभी के प्रति स्नेहपूर्ण व मित्रवत था। 'पहलवान' नाम से प्रसिद्ध पारसचंद जैन के सहज, सरल व्यक्तित्व और अद्भुत नेतृत्व क्षमता को याद करते हुए उपस्थित जनों ने उन...

शकुंतला बंबोरी की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 81 लोग लाभान्वित

चित्र
  युथ फोरम का आयोजन - 15 के आपरेशन, 25 चश्मे फ़्री भायंदर : - परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि वीजन फॉर ऑल के तहत निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई जिसमें डॉक्टरों की सलाह पर 15 जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया व 81 लोग लाभान्वित हुए। भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में हुए शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने  सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग था।शिविर सादड़ी- (राणकपुर),हाल भायंदर निवासी अ.सौ. शकुंतला रमेश बंबोरी की स्मृति मे आयोजित किया गया था।डॉ प्रमोद शर्मा, प्रदीप दास,राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी,रेशमा कैलाश वानखेड़ेआनंद ज...

श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन संघ, को अष्टमंगल अर्पण

चित्र
अष्टमंगल से होगी मंदिर के साधारण खाते में वृद्धि - साध्वी सौम्यकला - बंबोरी परिवार ने लिया लाभ भायंदर :- गच्छाधिपति आचार्य विजय नित्यानंद सुरीश्वरजी म.सा. व गच्छाधिपति आचार्य कुलचंद्र सुरीश्वरजी (KC) म. सा के आशीर्वाद से श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन संघ संचालित भायंदर के प्रथम ऐसे श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर को अर्पण किया गया। यह आयोजन संघ के तत्वावधान में व गच्छाधिपति आचार्य विजय धर्म धुरंधर सुरीश्वरजी म. सा.की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी सौम्यकला श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में हुआ।इसके लाभार्थी परिवार रमेश बंबोरी परिवार ने  मोहनराजजी डी बंबोरी / सोहनबाई मोहनराजजी बंबोरी , सादड़ी के दिव्य आशीष से वो अ . सौ.शकुंतला रमेश बंबोरी व वीणा दीपक बंबोरी के चौदह पूर्व की तपस्या पूर्ण होने पर संघ को अर्पण किया। बंबोरी परिवार के निवास स्थान से उपाश्रय पंहुचने पर विशाल धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी सौम्यकला ने कहा कि जैन धर्म में अष्टमंगल  8 सबसे पवित्र और मांगलिक चिन्ह होते हैं। कोई भी शुभ कार्य, पूजा, स्थापना या अर्पण इनके बिना अधूरा माना जाता है। उन्होंने कहा कि ये 8 चिन्ह हमें मो...

जैन विश्वभारती संस्थान में ‘जैन शिक्षण संस्थान परिसंवाद 2026’ का आयोजन

चित्र
आधुनिक तकनीक के साथ जैन ज्ञान-परंपरा के समन्वय की आवश्यकता : प्रो. बच्छराज दूगड़ लाडनूं :- जैन विश्व भारती संस्थान, लाडनूं के जैन विद्या एवं तुलनात्मक धर्म तथा दर्शन विभाग के तत्वावधान में ‘जैन शिक्षण संस्थान परिसंवाद 2026’ का आयोजन किया गया। परिसंवाद का मुख्य विषय ‘जैन अध्ययन का भविष्य एवं जैन संस्थाओं की भूमिका : वर्तमान परिप्रेक्ष्य में’ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने की। मुख्य अतिथि डॉ. शांति कुमार पाटिल, प्राचार्य, श्री टोडरमल दिगंबर जैन सिद्धांत महाविद्यालय, जयपुर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार जैन, संयुक्त सचिव, जैन एकेडमी ऑफ स्कॉलर्स (जेएएस), अहमदाबाद रहे। विषय-प्रवर्तन डॉ. समणी अमल प्रज्ञा ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. बच्छराज दूगड़ ने जैन अध्ययन को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, शोध को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक तकनीक के साथ जैन ज्ञान-परंपरा के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने जैन दर्शन, साहित्य, संस्कृति एवं अहिंसा की समकालीन प्रासंगिकता तथा जैन अध्ययन की भावी संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए  मंगल गान के पश्चात ...