सिरोही जिले में कांग्रेस का परचम, बीजेपी का सफाया
जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में जिला प्रमुख सहित 7 प्रधान बनेंगे कांग्रेस के विशेष संवाददाता सिरोही। पंचायती राज चुनाव में सिरोही जिले में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। सिरोही जिले में प्रमुख सहित 8 में से 7 प्रधान कांग्रेस के बनना तय है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। पंचायती राज चुनाव के नतीजों में रेवदर पंचायत समिति को छोड़कर जिले की शेष सभी 7 पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनने लायक जीत हुई है। इस शानदार प्रदर्शन से जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने इस जीत का श्रेय राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के मार्गदर्शन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों और प्रदेश कांग्रेस आलाकमान की रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आशीर्व...