भक्तामर हीलिंग सत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मानसिक शांति का अनुभव

 जीतो मदुराई चैप्टर एवं जीतो लेडीज विंग का आयोजन


मदुरै।
जीतो मदुराई चैप्टर एवं जीतो लेडीज विंग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री लीला देवी भवन में भक्तामर हीलिंग सत्र आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रातः 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चला।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य साध्वी श्री आज्ञानिधि श्रीजी आदि ठाणा-6 के पावन सान्निध्य में मांगलिक से हुआ। इसके बाद जैन कलाकार कविता शाह ने नमस्कार महामंत्र का पाठ किया। जीतो लेडीज विंग की अध्यक्षा अमिता जैन ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. सुमन पाटनी का परिचय जीतो लेडीज विंग की सचिव बबीता पटनी जैन ने कराया।

मुख्य वक्ता डॉ. सुमन पाटनी ने भक्तामर हीलिंग के माध्यम से भक्तामर स्तोत्र की आध्यात्मिक शक्ति एवं सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने आंतरिक शांति, मानसिक स्थिरता एवं सकारात्मक ऊर्जा के लिए भक्तामर स्तोत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के स्थान प्रायोजक दिलीप कुमार  हिरण का खुब खुब धन्यवाद देते हुए उनका जीतो संस्था द्वारा हृदय से सम्मान किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. सुमन पाटनी का सम्मान अध्यक्षा अमिता जैन, सचिव बबीता पाटनी जैन व उपाध्यक्ष नैना पारख ने किया।उन्हें स्मृति-चिह्न  चैप्टर के समस्त पदाधिकारियों ने प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन लेडीज विंग उपाध्यक्ष शीना शाह जैन ने किया। अंत में  उपाध्यक्ष नैना पारख ने सभी का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में जीतो मदुराई चैप्टर के अध्यक्ष हरीश जैन, सचिव ललित जैन, जीतो यूथ विंग के अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन, सचिव रिद्धि पारख सहित बड़ी संख्या में जीतो सदस्य, सकल जैन समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक जीरावला जैन ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन