पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों से मोबाइल फोन और ऑडियो डिवाइस का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील

यात्रियों से ट्रेनों एवं रेल परिसरों में ईयरफोन का उपयोग करने तथा तेज़ आवाज़ में बातचीत से बचने का अनुरोध


मुंबई :-
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सहयात्रियों के आराम और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों तथा रेल परिसरों में मोबाइल फोन और ऑडियो डिवाइस का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्पीकर मोड पर संगीत अथवा वीडियो न चलाएँ और जहाँ तक संभव हो, ईयरफोन या हेडफोन का उपयोग करें। साथ ही, उन्हें ट्रेनों में यात्रा के दौरान अथवा रेल परिसरों में तेज़ आवाज़ में बात करने से बचने की सलाह दी जाती है।

यात्रियों को सूचित किया जाता है कि स्पीकर मोड पर संगीत या वीडियो बजाकर अथवा मोबाइल पर ऊँची आवाज़ में बात करके सहयात्रियों को असुविधा पहुँचाना, ट्रेनों या रेल परिसरों में उपद्रव (Nuisance) फैलाने की श्रेणी में आता है। ऐसे कृत्य के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 145 के लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें ₹1,000/- तक का जुर्माना शामिल है। किसी अधिकृत रेलकर्मी द्वारा मना किए जाने के बावजूद ऐसा आचरण जारी रखने पर अधिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार आगे की दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

पश्चिम रेलवे सभी यात्रियों से इन सामान्य शिष्टाचारों का पालन करने और सहयात्रियों की सुविधा का सम्मान करने में सहयोग का आग्रह करता है, ताकि सभी के लिए यात्रा सुखद एवं सुगम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन