मानवता में सामंजस्य पर चित्रकला प्रतियोगिता

50 से ज्यादा बालिकाओं ने लिया भाग


उज्जैन :-
मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा सिटी किंडर गार्टन स्कूल, इंदिरा नगर, उज्जैन में “मानवता में सामंजस्य” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में मानवीय मूल्यों, आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और मानवता के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त नगर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. अनीता तोमर तथा संजीव गडकरी की आतिथ्य उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उज्जैन संभागीय महिला अध्यक्ष सुरेखा दुबे एवं संभागीय संयोजक मुस्ताक पटेल की विशेष सहभागिता रही।

प्रतियोगिता में स्कूल की 50 से ज्यादा बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से मानवता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में  मंजुल सिंह, कर्नल राजकुमार सिंह,  सुरेखा दुबे एवं  मेघा माथुर शामिल रहे। निर्णायकों द्वारा प्रस्तुत चित्रों का मूल्यांकन कर तीन सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन किया गया तथा विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से स्कूल की डायरेक्टर डॉ. अनीता तोमर का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। आयोजन में श्री अनिल त्रिवेदी, श्री अरमान पटेल एवं श्री अनिमेष मिश्रा ने सहभागिता की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं और उनमें मानवता, प्रेम, करुणा, समानता एवं आपसी सद्भाव के संस्कार विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया जाना चाहिए कि समाज के सभी वर्गों को मानवीय आधार पर साथ लेकर चलना ही सच्ची मानवता है। ट्रस्ट भविष्य में भी मानव अधिकारों, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे रचनात्मक आयोजन करता रहेगा।”

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश


भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की मालती सुनील सिंह यादव (संस्थापक), शिवम तिवारी (राष्ट्रीय सचिव), डॉ. प्रेम कुमार वैद्य (राष्ट्रीय संयोजक),  साधना सेठी (राष्ट्रीय महामंत्री), डॉ. हरीश शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री),  रामवेश सिंह राजावत (राष्ट्रीय महामंत्री), सुरेन्द्र प्रकाश यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), मधु शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कृष्णा यादव (युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष), इंद्रजीत सिंह चौहान (राष्ट्रीय विधिक सलाहकार), मनीष गुप्ता (राष्ट्रीय मंत्री), सुनील सेठिया (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर), युवराज सिंह राठौर (हेल्पलाइन प्रभारी)एवं जीवनलाल जैन चायवाले (प्रदेश मीडिया प्रभारी)ने संयुक्त संदेश में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को संवेदनशील, जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक बनाना भी है। “मानवता में सामंजस्य” जैसे विषय बच्चों को आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सहयोग, सम्मान और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों, विद्यालय प्रबंधन, निर्णायक मंडल तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए शिक्षा संस्थानों के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।कार्यक्रम के अंत में उज्जैन संभाग महिला अध्यक्ष  सुरेखा दुबे ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, निर्णायक मंडल, सहयोगियों एवं प्रतिभागी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन