आचार्य श्री शांति सागर जी छाणी के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ 22 नवंबर को
कोटा के विज्ञान नगर में होगा समारोह, आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का मिलेगा सान्निध्य
कोटा। प्रशममूर्ति आचार्य श्री शांति सागर जी छाणी के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ समारोह 22 नवंबर, रविवार को कोटा के विज्ञान नगर में आयोजित होगा। भारत गौरव, स्वस्ति धाम प्रणेता आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सान्निध्य में होने वाले इस समारोह के माध्यम से आचार्य श्री के त्याग, तपस्या, साधना और धर्म प्रभावना से जुड़े आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
आचार्य श्री शांति सागर जी छाणी का जीवन जैन धर्म की आध्यात्मिक परंपरा, संयम और आत्मकल्याण की भावना का स्मरण कराता है। उनका शताब्दी वर्ष केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संत परंपरा के आदर्शों को आत्मसात करने और भावी पीढ़ी को धर्म, संस्कार तथा नैतिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर है।
आचार्य श्री के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएंगे हसमुख गांधी
आचार्य श्री शांति सागर जी शताब्दी वर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसमुख जैन गांधी ने बताया कि शताब्दी वर्ष का उद्देश्य आचार्य श्री के जीवन से जुड़ी प्रेरणाओं को समाज के बीच पहुंचाना और धार्मिक चेतना को नई ऊर्जा देना है। उन्होंने कहा कि जैन संतों का त्यागमय जीवन हमें आत्मसंयम, अहिंसा, अपरिग्रह और परोपकार की प्रेरणा देता है। ऐसे महापुरुषों के जीवन प्रसंगों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
गांधी ने कहा कि शताब्दी वर्ष के आयोजन समाज को अपनी आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के साथ ही धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेंगे। उन्होंने समाजजनों से समारोह में सहभागी बनकर इसे श्रद्धा, भक्ति और धर्म प्रभावना का यादगार अवसर बनाने का आह्वान किया।
समिति के सभी पदाधिकारियों ने की कोटा पधारने की अपील
समारोह समिति के सभी पदाधिकारियों ने जैन समाज के श्रद्धालुओं से 22 नवंबर को कोटा के विज्ञान नगर में आयोजित शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह में अधिकाधिक संख्या में पधारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होकर आचार्य श्री के त्याग, तपस्या, संयम और धर्म प्रभावना के आदर्शों को आत्मसात करें तथा इस आयोजन को सफल बनाएं।समिति के अध्यक्ष हसमुख जैन गांधी, इंदौर; कार्याध्यक्ष योगेश जैन, दिल्ली, राजेश बी. शाह, अहमदाबाद, विनोद जैन टोडी, कोटा, अशोक सेठी, बेंगलुरु और राकेश सेठी, कोलकाता; उपाध्यक्ष सुरेश संघवी, बांसवाड़ा, महेंद्र जैन, बड़ागांव, प्रवीण जैन, खेरवाड़ा, राजेंद्र जैन, ग्वालियर, प्रकाश मोदी, भाटापारा, विनोद बाकलीवाल, मैसूर, धनराज जैन, जहाजपुर, डॉ. अनुपम जैन, इंदौर और मनोज बाकलीवाल, आगरा शामिल हैं।
इसके साथ ही महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन, जहाजपुर; समन्वयक शरद पाणोत, इंदौर और राजेन्द्र जैन महावीर, सनावद; मंत्री आनंद जैन, सूर्यनगर (गाजियाबाद) और अजय सेठी, गिरिडीह; प्रवक्ता शरद जैन, दिल्ली, यथार्थ पाटनी, कोटा और भानुकुमार जैन, जहाजपुर तथा कोषाध्यक्ष पारस जैन और लक्ष्मीलाल टोंग्या, जहाजपुर ने भी समाजजनों से समारोह में पधारकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।
राजेन्द्र जैन महावीर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें