अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह भव्य रूप से संपन्न

डॉ मोहनलाल अग्रवाल को लोकसेवा रत्न सम्मान


मुंबई।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, मुंबई महानगर द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘यादों की गीतमाला’ का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने किया.समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति डॉ. मोहनलाल अग्रवाल थे।

कार्यक्रम में आयुष्मान भारत से जुड़े डॉ. ओमप्रकाश शेटे एवं उद्योगपति अनिल मुरारका की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।समाजसेवा के क्षेत्र में जीवनभर किए गए सराहनीय कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. मोहनलाल अग्रवाल को ‘लोकसेवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, मुंबई महानगर के अध्यक्ष  शिवकांत खेतान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुमन आर. अग्रवाल, सचिव  गीता धान्धनिया, कोषाध्यक्ष  गिरीश अग्रवाल,  दीपा गोयंका,  कृष्णकुमार झुनझुनवाला,  एस. बी. अग्रवाल एवं  सुनील टिबरेवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रसिद्ध गायक अनिल बाजपेयी, गुल सक्सेना, मुख्तार शाह, शैलजा सुब्रमण्यम, आलोक कटदरे एवं प्रशांत राव ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अजय मदान ने अपने प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को रोचक बनाया। दीपक कपाड़िया के इस लाइव शो ने पुराने सुरीले नगमों की यादें ताजा कर दीं और पूरा ऑडिटोरियम संगीत की मधुर धुनों से गूंज उठा।

अग्रसेन जयंती के इस आयोजन ने समाज में एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सेवा के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। समारोह में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन