जीतो मदुरै महिला विंग का शुभारंभ, नई कार्यकारिणी गठित

 पाधिकारियों की नियुक्तियों

अशोक जीरावला जैन,मदुरै


मदुरै।
  मदुरै महिला विंग का शुभारंभ सेल्लूर स्थित जैन विद्यालय, मदुरै में किया गया। इस अवसर पर महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों में  अध्यक्ष अमिता जैन,सचिव बबीता जैन,उपाध्यक्ष:  शीना जैन,उपाध्यक्ष:  नैना पारख,संयुक्त सचिव:  रेखा भंडारी, संयुक्त सचिव शिल्पा जैन,कोषाध्यक्ष:  दीपिका फूलफगर हैं।

कार्यक्रम में तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन के अध्यक्ष जीतेंद्र भंडारी, तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन के सचिव नवीन सेठिया तथा तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन महिला विंग की संयोजिका  सपना बेथला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए जीतो मदुरै महिला विंग के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, व्यावसायिक विकास, सामाजिक सहभागिता, आपसी सहयोग एवं सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

जीतो मदुरै महिला विंग का शुभारंभ मदुरै के जैन समाज की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने जीतो के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने तथा संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।उक्त जानकारी सचिव  बबीता पटनी जैन ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन