संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीतो मदुरै यूथ विंग का भव्य शुभारंभ, युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी

चित्र
व्यावसायिक प्रगति और सामाजिक सेवा को गति देने का संकल्प अशोक जीरावला जैन मदुरै। सेल्लूर स्थित जैन विद्यालय में जीतो मदुरै यूथ विंग का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन कर युवा नेतृत्व को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी मेंअध्यक्ष: प्रफुल्ल जैन,सचिव: रिद्धि पारख जैन उपाध्यक्ष: आनंद भंडारी एवं सुमीत संकलेचा,संयुक्त सचिव: आशा भंडारी एवं मनाली जैन,कोषाध्यक्ष: आकाश जैन हैं। कार्यक्रम में तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन के अध्यक्ष जितेंद्र भंडारी, सचिव नवीन सेठिया तथा तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन महिला विंग की संयोजिका सपना बेथला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से संगठन के माध्यम से व्यावसायिक प्रगति, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सहभागिता, आपसी सहयोग एवं सेवा कार्यों को नई गति देने का आह्वान किया। जीतो मदुरै यूथ विंग के शुभारंभ को मदुरै के युवा जैन समाज को संगठित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल बताया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जीतो के उद्देश्यों एवं ...

स्वच्छता से सेवा अभियान के अंतर्गत पालघर एवं केलवे रोड में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
भारतीय रेल प्रवासी का कार्यक्रम पालघर :- “स्वच्छता से सेवा” अभियान के अंतर्गत पालघर एवं केलवे रोड रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पालघर स्टेशन पर Rotary Club of Palghar द्वारा कूड़ेदान (Dustbins) उपलब्ध कराए गए तथा यात्रियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने हेतु थैलियों का वितरण किया गया। यात्रियों से अपील की गई कि लोकल ट्रेन में यात्रा के दौरान कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि दी गई थैली में कचरा एकत्र करें और स्टेशन पर उतरते समय उसे निर्धारित कूड़ेदान में डालें। केलवे रोड स्टेशन पर वैभव विद्या हाई स्कूल, केलवे रोड एवं जिला परिषद मराठी शाला, केलवे रोड के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता जागरूकता गीत एवं लेजियम नृत्य के माध्यम से यात्रियों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों द्वारा स्टेशन परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में भी सक्रिय सहभागिता की गई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम में सहभागी ...

जीतो मदुरै महिला विंग का शुभारंभ, नई कार्यकारिणी गठित

चित्र
  पाधिकारियों की नियुक्तियों अशोक जीरावला जैन,मदुरै मदुरै।   मदुरै महिला विंग का शुभारंभ सेल्लूर स्थित जैन विद्यालय, मदुरै में किया गया। इस अवसर पर महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों में  अध्यक्ष अमिता जैन,सचिव बबीता जैन,उपाध्यक्ष:  शीना जैन,उपाध्यक्ष:  नैना पारख,संयुक्त सचिव:  रेखा भंडारी, संयुक्त सचिव शिल्पा जैन,कोषाध्यक्ष:  दीपिका फूलफगर हैं। कार्यक्रम में तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन के अध्यक्ष जीतेंद्र भंडारी, तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन के सचिव नवीन सेठिया तथा तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन महिला विंग की संयोजिका  सपना बेथला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए जीतो मदुरै महिला विंग के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, व्यावसायिक विकास, सामाजिक सहभागिता, आपसी सहयोग एवं सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। जीतो मदुरै महिला विंग का शुभारंभ मदुरै के जैन समाज की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिश...

जीतो मदुरै चैप्टर का गठन,

चित्र
  हरीश गोलेछा जैन अध्यक्ष एवं ललित गोलेछा जैन मुख्य सचिव नियुक्त जीतो मदुरै चैप्टर का शुभारंभ, 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी गठित मदुरै :-  जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के टीएनएपीटीएस ज़ोन के विस्तार के अंतर्गत जीतो मदुरै चैप्टर का विधिवत शुभारंभ किया गया। 26 सितंबर को मुंबई से आयोजित विशेष ऑनलाइन बैठक के माध्यम से शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर टीएनएपीटीएस ज़ोन के अंतर्गत 4 नए चैप्टर, 3 महिला विंग एवं 1 युवा विंग के गठन की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में जीतो टीएनएपीटीएस ज़ोन के ज़ोन अध्यक्ष जीतेंद्र भंडारी एवं ज़ोन मुख्य सचिव नवीन सेठिया का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं समन्वय रहा। शुभारंभ से पूर्व 25 सितंबर को हरीश जैन के कार्यालय में 16 समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीतो मदुरै चैप्टर की संगठनात्मक संरचना, सदस्य सहभागिता, आगामी कार्यक्रमों तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए जीतो मदुरै चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष हरीश जैन, उपाध्यक्ष धीरज पारख...

बैंक ऑफ इंडिया, मदुरै अंचल द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण

चित्र
वरिष्ठ अधिकारीयों के उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम अशोक जीरावला जैन / मदुरै मदुरै :- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया, मदुरै अंचल द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम आंचलिक प्रबंधक  एन. जीजेश्वर राव की गरिमामयी उपस्थिति तथा उप आंचलिक प्रबंधक (ऑपरेशंस)  चंद्रशेखर मुखर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं हरित परिवेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान के माध्यम से आमजन को भी स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बैंककर्मियों ने “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ ए...

भविष्यवेधी प्रौद्योगिकी को मानवीय दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जाए;

चित्र
प्रौद्योगिकी का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे: राज्यपाल  मुंबई  : कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डेटा साइंस जैसी भविष्यवेधी प्रौद्योगिकियों का विकास मानवीय दृष्टिकोण के साथ होना चाहिए तथा इन प्रौद्योगिकियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री जिष्णु देव वर्मा ने आज यहाँ किया। राज्यपाल  जिष्णु देव वर्मा की अध्यक्षता में लोक भवन, मुंबई में कुलपतियों के ‘भविष्यवेधी प्रौद्योगिकी मंच’ (Futuristic Technology Forum) की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में भविष्यवेधी प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों तक इस विषय को प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए विश्वविद्यालयों के बीच परस्पर सहयोग और ज्ञान का आदान-प्रदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्यवेधी प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर अधिक समावेशी बनाए जाने चाहिए। बैठक में भविष्यवेधी प्रौद्योगिकी समूह के प्रमुख एवं शिवाजी विश्...

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही सुशासन : राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा*

चित्र
विकसित भारत’ का अर्थ केवल बढ़ा हुआ जीडीपी या बैंक बैलेंस नहीं; अंत्योदय के सिद्धांत पर अंतिम व्यक्ति का सशक्तीकरण आवश्यक मुंबई : ‘ विकसित भारत 2047’ केवल आर्थिक प्रगति की अवधारणा नहीं है, बल्कि यह एक समृद्ध, सक्षम, समावेशी, तकनीकी रूप से उन्नत और अपनी सभ्यता-संस्कृति पर आत्मविश्वास रखने वाले भारत की परिकल्पना है। विकसित भारत का अर्थ केवल बढ़ा हुआ जीडीपी, आय या बैंक खाते में जमा राशि नहीं है। सरकारी निर्णयों, योजनाओं और सेवाओं का प्रभावी लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना तथा उसका सशक्तीकरण करना ही सुशासन का मूल तत्व है। यह प्रतिपादन महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया। राज्यपाल पांचजन्य साप्ताहिक द्वारा मुंबई में आयोजित ‘सुशासन संवाद – मुंबई संकल्प’ परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने विकसित भारत 2047 का प्रेरणादायी लक्ष्य रखा है। इस संकल्पना का केंद्रबिंदु विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘अंत्योदय’ दर्शन में भी इसी विचार का प्रतिबिंब दिखाई देता है। शासन ...