गरीब बस्ती में घर-घर सर्वेक्षण कर 50 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित
शिक्षा के साथ अहिंसा, शाकाहार और संस्कारों का दिया संदेश।
नागपुर :- इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन, नागपुर द्वारा अनेक विद्यालयों में स्कूल बैग, रजिस्टर, कॉपियाँ, पेन, पेंसिल एवं जियोमेट्री बॉक्स वितरित करने के पश्चात अब गरीब बस्तियों में घर-घर पहुँचकर जरूरतमंद बच्चों की सहायता का नया अभियान प्रारंभ किया गया है।
इसी श्रृंखला में लालगंज झंडा चौक की गरीब बस्ती में घर-घर जाकर बच्चों की पारिवारिक परिस्थितियों एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझते हुए 50 बच्चों का चयन कर उन्हें स्कूल बैग वितरित किए गए।इस अवसर पर बच्चों एवं परिवारों को विशेष संदेश दिया गया कि “जैसे आप माता रानी के नवरात्रि के नौ दिनों में शुद्ध शाकाहारी आहार ग्रहण करते हैं, वैसे ही धरती माँ की गोद में जीवन के पूरे 365 दिन शुद्ध शाकाहार अपनाएँ। अहिंसा, करुणा और अच्छे संस्कारों से अपना भविष्य श्रेष्ठ बनाएँ।”
इस सेवा अभियान में इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन के CMD डॉ. अनीश जैन एवं उनकी धर्मपत्नी वर्षा जैन सहभागी रहे। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज तलेकर जी एवं उनकी टीम का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। डॉ जैन ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल स्कूल बैग बाँटना नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में शिक्षा, अहिंसा, शाकाहार, संस्कार और आत्मविश्वास का प्रकाश फैलाना है।”
जब तक साँस, तब तक सेवा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें