आचार्य श्री चिदानंद सूरीश्वरजी का जन्मोत्सव 12 अक्टूबर को

जोधपुर के जैन समाज का भव्य आयोजन


जोधपुर :-
पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.
समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत, पदम्श्री सम्मान से विभूषित आचार्य श्री विजय नित्यानन्द सूरीश्वरजी म.सा. के ज्येष्ठ व प्रथम  शिष्य,मरुधर मार्तड, गोड़वाड केसरी, तत्त्वचिंतक आचार्य भगवंत श्री चिदानंद सूरीश्वर जी म.सा. का 67 वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।

मारवाड़ जैन संघ के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को आयोजि महोत्सव   सुबह 9 बजे से गुलाब नगर,पाल रोड पर होगा,जिसमे मुनिराज  लक्ष्मीचन्द्र विजय जी म.सा.,मुनिराज श्री विद्यानन्द विजयजी म.सा.
एवं शासनदीपिका साध्वी सुमंगला श्रीजी म.सा. की प्रशिष्या विदुषि साध्वी पूर्णप्रज्ञा श्रीजी म.सा. (डोली म.सा.),हर्षित प्रज्ञा श्रीजी, दिव्य प्रज्ञा श्री जी म.सा.आदि ठाणा भी उपस्थित रहेंगे।जोधपुर सकल जैन समाज एवं देशभर से पधारें गुरुभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति में सूर्यनगरी जोधपुर की पावन धरा पर होने जा रहा है।

जोधपुर जैन समाज की प्रमुख संस्थाओं द्वारा आचार्य श्री का अभिनन्दन संस्थाओं द्वारा होगा जिसमें भगवान पार्श्वनाथ मन्दिर समिति,भैरुबाग जैन तीर्थ,स्थानकवासी जैन समाज,जैन इन्टरनेशनल (JITO),बाड़मेर जैन श्री संघ,पाल रोड़ जैन संघ,श्री महावीर युवा संघ
वीरप्रभु मण्डल,नवलखा पार्श्वनाथ ट्रस्ट,संबोधि धाम,ओसवाल सिंह सभा,सिवांची ओसवाल संस्थान,मुथा जी का मन्दिर,तेरापंथ जैन समाज,खरतरगच्छ जैन संघ,क्रिया भवन जैन संघ,फलवृद्धि पार्श्वनाथ ट्रस्ट,गांगाणी तीर्थ,J-21 सोशियल ग्रुप,श्री गोडवाड़ जैन संघ का समावेश है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया,प्रसन्नचंद मेहता,महापौर, नगर निगम, जोधपुर होंगे।अतुल जी भंसाली विधायक, जोधपुर, प्रदीप जी राठौड़ एडवाईजरी बोर्ड चैयरमेन (JITO),नमिता बुबकिया महापौर, नगर निगम, पाली,रमेशकुमार मुथा अध्यक्ष, नाकोड़ा जैन तीर्थ, गौतमकुमार सिंघवी सभापति, नगर परिषद्, बाड़मेर उपस्थित रहेंगे।

आचार्य श्री का चातुर्मास भक्तिमय वातावरण में चल रहा है।चातुर्मास व्यवस्था समिति में गणपतचंद सालेचा, रमेशकुमार मुथा, लिखमीचन्द बागरेचा, पुखराज चौपड़ा, जूठमल बाफना, रमणलाल मेहता, महेन्द्रकुमार धोका, संयोजक,उत्तम सालेचा,महामंत्री,नरेश सालेचा,सह-संयोजक,मांगीलाल बाफना,धनपाल मेहता,मंत्री चंदन बागरेचा,कोषाध्यक्ष राकेश चौपड़ा का समावेश है।प्रसिद्ध संगीत स्वर भूषण श्रेयांश सिंघवी, नागौर भक्ति की धूम मचाएंगे,व मंच संचालन ओम आचार्य, फालना करेंगे।

निमंत्रक एवं आयोजक मारवाड़ जैन श्री संघ हैं ,जिसके पदाधिकारियों में अध्यक्ष गौतमचन्द सालेचा,उपाध्यक्ष : महावीर कांस्टिया,महामंत्री राजेन्द्र सालेचा व कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज गोलेच्छा है।जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है।

संक्षिप्त जीवन परिचय

आचार्य भगवंत श्री चिदानंद सूरीश्वर जी म. सा.

जन्मतिथि : आसोज सुदी 2 (22 सितम्बर 1960)

जन्म स्थान :- शिवपुरी, म.प्र.,सांसारिक नाम :- कपिल कुमार

दीक्षा तिथि :- माघ वदी पंचमी (22 जनवरी 1984)

दीक्षा स्थान :-  बड़ौदा (गुजरात)

दीक्षा दाता :- आचार्य श्री विजय इन्द्रदिन्न सूरिश्वरजी म.सा.

दीक्षा गुरु :- गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा

आचार्य पद : ज्येष्ठ सुदी 4 (29 मई 2017)

आचार्य पदवी स्थल : श्री विजय वल्लभ साधना केन्द्र, जैतपुरा, पाली (राज.)

तत्त्वचिंतक आचार्य श्री विजय चिदानंद सूरीश्वर जी प्रखर प्रवचनकार हैं। 42 वर्ष के सुदीर्घ संयम पर्याय में गुरुकृपा से उन्होंने बहुत गहराई से शास्त्रों का अध्ययन एवं उसपर अनुप्रेक्षा की है। अरिहंत परमात्मा की वाणी को, गूढ़-गहन विषयों को भी अत्यंत सरल रूप से श्रोताओं की पात्रता के हिसाब से हृदयस्पर्शी रूप से समझाने की क्षमता रखते हैं। अनुशासन, स्वाध्यायशीलता एवं स्पष्टवादिता उनकी पहचान है। श्री पार्श्वनाथ परमात्मा के 108 प्रमुख तीर्थ स्थलों में गिने जाने वाले श्री सेसली पार्श्वनाथ तीर्थ का जीर्णोद्धार भी आचार्यश्रीजी की निश्रा में हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन