संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धर्मचन्द्र विजयजी का चातुर्मास नई दिल्ली में

चित्र
27 जुलाई को होगा प्रवेश नई दिल्ली :- श्री बुद्धि- धर्म- भक्ति- प्रेम- सुबोध- लब्धि- शांतिचन्द्रसूरी के दिव्य आशीर्वाद से गुरुदेव श्री धर्मचन्द्र विजयजी म.सा.आदि का चातुर्मास भारत की राजधानी नई दिल्ली  स्थित अशोक विहार में हो रहा हैं। श्री संघ के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 2026,सोमवार,27 जुलाई को होगा।चातुर्मास अध्यात्म ज्ञानऊर्जा से परिपूर्ण होगा।संघ में चातुर्मास को लेकर उत्साह का माहौल है।एकम को महामांगलिक के अलावा अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होंगे। चातुर्मास स्थल :- सीता दीप , श्री विमलनाथ जैन श्वेतांबर संघ, अशोक विहार।

अक्षयरसा श्रीजी (मधु म.सा.)का चातुर्मास वालराई में

चित्र
20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश वालराई :- श्री चंद्रप्रभु स्वामीजी के सानिध्य में परम पूज्य नीतिसूरी समुदायवर्ती 1008 अठ्ठम के संकल्प वर्ती,वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री ललितप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी गोडवाड दिपिका, पूज्य ललितप्रभाश्रीजी म.सा. की प्रशिष्या मरुधर ज्योति साध्वी श्री अक्षयरसा श्रीजी म.सा. (मधु महाराज) आदि श्रमणी वृंद का वर्ष 2026 का चातुर्मास पाली जिले के नारलाई गांव में हो रहा है। राजस्थान की धर्मनगरी, बालराई नगरे धर्म, आराधना, श्रुतज्ञान एवं आत्मा की शुद्धि के पावन अवसर का आयोजन श्री जैन संघ, बालराई के द्वारा किया गया है।साध्वीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश सोमवार 20 जुलाई को होगा।उनके साथ दोषधरसा श्रीजी म.सा.,तन्मयरसा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा। निमंत्रक एवं आयोजक श्री बालराई जैन संघ श्री जैन देवस्थान पेढ़ी ने कहा कि यह हमारे लिये अत्यंत हर्ष का विषय है कि गुरु के चरण यंहा पड़े।उन्होंने कहा कि गुरुवर के चरण पड़े जहाँ, वह भूमि तीर्थ बन जाती है। बालराई को मिला यह सौभाग्य, हर आत्मा धन्य हो जाती है।

नयपद्मसागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास मुंबई मे

चित्र
26 जुलाई को होगा प्रवेश  मुंबई :- JIO-JITO प्रेरक, जिनशासन समाधि आचार्य श्री नयपद्मसागर सूरीश्वरजी म.सा.आदि का चातुर्मास मुंबई के प्रभादेवी में हो रहा है। श्री लब्धि स्काय फोरेस्ट जैन संघ स्काय फॉरेस्ट, MCGM पार्किंग, के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मास प्रवेश 26 जुलाई को होगा।आचार्य श्री के साथ JYW प्रेरक मुनिश्री ध्यानपद्म सागरजी मुनिश्री अक्षयपद्मम सागरजी तथा विदूषी आर्या साध्वीश्री मयणाश्रीजी,साध्वीश्री सिद्धिमयणा श्रीजी साध्वीश्री अर्हम्‌मयणा श्रीजी आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा। श्री लब्धि स्काय फोरेस्ट जैन संघ में पहलीबार चातुर्मास होने से लोगों में जबरदस्त उत्साह है।आध्यात्मिक वर्षावास चातुर्मास हेतु संघों को आमंत्रित किया गया है।

गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी का चातुर्मास बेंगलुरु में

चित्र
भव्य ऐतिहासिक महाप्रवेश 19 जुलाई को दीपक जैन बेंगलुरु :- जंगम युग प्रधान, न्यायाभ्योनिधि, पंजाब देशोद्वारक परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री आत्म-वल्लभ-समुद्र-इंद्रदिन्न सूरिजी म.सा. की पाट परंपरा के यशस्वी पट्टधर कल्याणक, भारत दिवाकर, गोडवाड के परमोपकारी, युगदृष्टा, पंजाब केसरी परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, कल्याणक तीर्थोद्धारक, शासन दिवाकर, शांतिदूत,भारत सरकार द्वारा "पद्मश्री" से विभूषित परम पूज्य गच्छाधिपति, आचार्य श्री विजय नित्यानन्द सूरीश्वरजी म.सा आदि ठाणा का वर्ष 2026 का चातुर्मास फूलों की नगरी बेंगलुरु में हो रहा है। चातुर्मास शहर के हृदय स्थल लाल बाग रोड स्थित श्री गोडवाड भवन के प्रांगण में श्री गोडवाड़ वल्लभ आयोजक समिति के तत्वावधान में हो रहा है।19 जुलाई को सुबह 7.30 बजे गुरुदेव के प्रवेश के साथ पंन्यास प्रवर धर्मशील विजयजी म.सा.,मुनिराज मोक्षानंद विजयजी म.सा.,मुनिराज धरणेन्द्र विजयजी म.सा., मुनिराज  ज्ञानानंद विजयजी म.सा.,तपस्वी मुनिराज परमानंद विजयजी म.सा. आदि ठाणा के अलावा साध्वी सिद्ध प्रज्ञा श्रीजी म.सा., साध्वी रश्...

गच्छाधिपति अभयदेव सूरीश्वरजी का चातुर्मास राधनपुर में

चित्र
20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश दीपक जैन राधनपुर :- तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यकारी, महामांगलिक प्रदाता,परम पूज्य गच्छाधिपति (डहेलावाला)आचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास गुजरात के राधनपुर शहर में हो रहा हैं। श्री राधनपुर जैन संघ के तत्वावधान में 20 जुलाई को सुबह 8.30 बजे गच्छाधिपति के साथ यशपादराज आचार्य पीयूष भद्र विजययजी म.सा.,गुरु कृपा प्राप्त ,कार्यकुशल आचार्य श्री विजय मोक्षरत्न सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का भव्य प्रवेश होगा।साथ ही गणिवर्य श्री देवर्षिरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा-13 का प्रवेश हैं। इसके साथ ही साध्वी श्री सद्गुणा श्रीजी म.सा.आदि ठाणा 6,साध्वी श्री मृगलोचना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 8, साध्वी श्री गुणपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 12,साध्वी श्री शरदपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 7,साध्वी श्री प्रियरत्न श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3, साध्वी श्री कैवल्यरेखा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4,,साध्वी श्री जिनरक्षिता श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 1,साध्वी श्री मनपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 के साथ परम पूज्य आचार्य श्री विजय नीति सूरीश्वरजी महाराज समुदाय की साध्वी श्री निरुपम श...

भुवनहर्ष विजययजी का पालीताणा तीर्थ में

चित्र
श्रद्धालुओं से चातुर्मास स्वद्रव्य के साथ करने की अपील। पालीताणा :- पूज्य शासन सम्राट आचार्य भगवंत श्री नेमी सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के व नवग्रह आराधना धाम गोधरा के प्रेरक विद्वान, वक्ता पूज्य मुनिश्री भुवनहर्ष विजयजी म.सा का चातुर्मास पालीताणा तीर्थ पर होने जा रहा है।यह उनका तीर्थ पर प्रथम चातुर्मास हैं। स्वार्थ सिद्ध चातुर्मास समिति के तत्वावधान में रविवार,19 जुलाई को केसरिया नगर धर्मशाला में मुनि श्री पुनितधर्म विजयजी म.सा.का भी प्रवेश होगा।श्रद्धालुओं से चातुर्मास स्वद्रव्य के साथ मनाने का आह्वान किया गया है। प्रतिदिन सुबह संगीत, संध्या भक्ति के साथ स्नात्र पूजा होगी। 45 आगम ग्रंथों पर हृदयस्पर्शी व्याख्यान दिये जायेंगे। विशेष दिनों और प्रत्येक रविवार को भक्ति अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे। जिसमें नवकार मंत्र का टीका जाप, शत्रुंजय की भावयात्रा, भक्तामर महापूजन, 99 प्रकारी पूजा, शक्तव अभिषेक, गुरु गौतम भक्ति गाथा, परिणी देवी एवं वीर विजयजी म.सा. का एकांकी प्रदर्शन, महापूजा आदि प्रतिदिन प्रभावना न करके टोकन देकर सामूहिक जाप आदि कार्यक्रम किया जायेगा।  इसके अलावा मुनिश्री द्वारा लिख...

गच्छाधिपति आचार्य श्री मुक्तिप्रभ सूरीश्वरजी का चातुर्मास अंधेरी में

चित्र
19 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश मुंबई :- श्री शंखेश्वरपुरम् तीर्थ संस्थापक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री मुक्तिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. व बंगालकेशरी आचार्य श्री डॉ. विनीतप्रभ सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का वर्ष 2026 का चातुर्मास मुंबई के उपनगर अंधेरी में हो रहा है। श्री चंद्रप्रभस्वामी जैन तपागच्छ श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में रविवार19 जुलाई को गच्छाधिपति के साथ मुनिराज श्री गुणयश मुनिजी म.सा.,मुनिराज अर्हम प्रभ म. सा.,प्रवचनकार श्री हितप्रभ मुनीजी म. सा.के अलावा श्रमणी वृंद साध्वी श्री जिनरत्ना श्रीजी म.सा., साध्वी श्री धर्मरत्ना श्रीजी म.सा.के साथ जगत्पूज्य श्री मोहनलाल जी महाराज साहब के समुदाय वर्तिनी, साध्वी श्री जिनरत्ना श्रीजी म. सा. साध्वी श्री धर्मरत्ना श्रीजी म. सा.साध्वी श्री अमीरत्ना श्रीजी म. सा., साध्वी श्री ऋषभरत्ना श्रीजी म. सा.,साध्वी श्री श्रुतरत्ना श्रीजी म. सा., साध्वी श्री तीर्थरत्नाश्रीजी म. सा.आदि श्रमणी वृंद का भी प्रवेश होगा। संघ ने विनंती की है कि इस आराधना का उत्सव, अपरिमित आनंद का साक्षी बने ताकि यह मंगल - शुभ ऐतिहासिक और स्वर्णिम बने ।श्री चंद्रप्रभस...

प्रभाकर सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रार्थना समाज में

चित्र
चातुर्मास प्रवेशोत्सव 16 जुलाई को मुंबई :-  जिन शासन रत्न परम पूज्य आचार्य विजय श्री दक्ष सुरीश्वरजी म.सा.के कृपापात्र समकित सम्राट, प्रसिद्ध प्रवचनकार, ज्योतिष विशारद, परम पूज्य आचार्य श्री विजय प्रभाकर सूरीश्वरजी महाराज साहेब वर्ष 2026 का चातुर्मास मुंबई के प्रार्थना समाज में होगा।  शेठ वाडीलाल साराभाई देरासरजी ट्रस्ट/संघ के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 16 जुलाई को श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन मंदिर में होगा।आचार्य श्री के साथ के साथ मुनिराज महापद्म विजयजी म.सा.,मुनिराज श्रीपद्म विजयजी म.सा.आदि ठाणा के अलावा महिलाओं को आराधना करने हेतु  साध्वी श्री तत्वदर्शना श्रीजी म. आदि ठाणा-7 का भी प्रवेश होगा। चातुर्मास प्रवेशोत्सव को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है।भक्ति की रमझट राजेशभाई, करण एंड ग्रुप जमाएगा।

साध्वी सौम्यकला श्रीजी का चातुर्मास भायंदर में

चित्र
19 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश भायंदर :- श्री आल्म वल्लभ समुद्र इन्द्र रत्नाकर के क्रमिक पद्धर परम पूज्य वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देव श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म. सा. के आज्ञानुवर्ती साध्वी  बरखेडा तीर्थ उद्वारिका, महत्तरा शासन दिपिका साध्वी श्री सुमंगला श्रीजी म.सा की शिष्या परम विदुषी साध्वी प्रफुल्लप्रभा श्रीजी म. सा. की शिष्या साध्वी श्री पूर्णकला श्रीजी म. सा. की शिष्या साध्वी श्री सौम्यकला (नानकी म. सा.) साध्वी श्री कुमुदकला श्रीजी म. सा.,साध्वी श्री काव्यकला श्रीजी म. सा आदि ठाणा 3 का चातुर्मास भायंदर में हो रहा हैं। भायंदर के पहले श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में प्रवेश रविवार 19 जुलाई को होगा।चातुर्मास प्रवेश पर उपाध्याय प्रवर श्री अनंतचंद्र विजययजी व मुनि अरिहंतचंद्र विजययजी भी निश्रा प्रदान करेंगे।चातुर्मास को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं।संघ चातुर्मास को ऐतिहासिक करने हेतु प्रयत्नशील हैं।आयोजन श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में हो रहा है। चातुर्मास के लाभार्थी परिवारों में मुख्य लाभार्थी अशोक चुन्नीलालजी मेहता एं...

विश्वरत्न सागर सूरीजी का चातुर्मास नागपुर में

चित्र
भव्य चातुर्मास प्रवेश 19 जुलाई को दीपक जैन  नागपुर :- परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीजी महाराज के परम कृपा पात्र शिष्य युवाचार्य सर्वधर्म दिवाकर महामांगलिक प्रदाता आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि मुनि मंडल का चातुर्मास महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में हो रहा है। आचार्यश्री का भव्य चातुर्मास प्रवेश रविवार,19 जुलाई को श्री सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के तत्वावधान में रामदासपेठ नागपुर में भव्य रूप से होगा।गुरुदेव की निश्रा में गुरु पुर्णिमा सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।संघ ने देशभर के संघो को अधिक से अधिक संख्या में नागपुर पधारने की विनंती की हैं।साथ ही संघ ने नागपुर आने की सूचना पूर्व में देने को कहा जिससे आवास आदि की व्यवस्था सुंदरतम रूप से हो सके।अधिक जानकारी 9425034884 एवं 9826663747 पर संपर्क करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्र संत पद्मसागरजी से लिया आशीर्वाद

चित्र
राष्ट्र की सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना  अहमदाबाद। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में विख्यात जैन आचार्य पद्म सागर सूरीश्वरजी महाराज से मुलाकात की। गहलोत ने स्वयं इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जैन आचार्य को नमन किया और राष्ट्र की सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आचार्य पद्म सागरजी से मिलने अहमदाबाद पहुंचे थे।   कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11 जुलाई को अहमदाबाद में थे। अपनी इसी व्यस्तता के बीच से समय निकाल कर वे आचार्य पद्म सागर सूरीश्वरजी महाराज से मिलने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पदम सागर सूरीश्वरजी महाराज से मुलाकात की तथा अध्यात्म एवं समसामयिक विषयों पर उनसे चर्चा की। उन्होंने लिखा कि आत्मचिंतन, अपरिग्रह एवं आत्मिक शांति का उनका संदेश मानवता को उचित दिशा प्रदान करता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ समय पहले आचार्य पद्म सागर...

गर्भवती महिलाओं के लिए भक्तामर गर्भ संस्कार कार्यक्रम

चित्र
रोज रात 8 बजे होता हैं आयोजन झूम पर भक्तामर बहुत Effective हैं नागपुर :- "दिया है आदिनाथ ने तो संभालेंगे आदिनाथ" इसी उद्देश्य के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भक्तामर गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। यह आयोजन इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग के तत्वावधान में डर अनीश जैन द्वारा किया जाता हैं।इस कार्यक्रम से हजारों महिलाओं को लाभ हुआ है, और यह बिल्कुल निशुल्क हैं।Daily रात 8.00 बजे Zoom id - 832 1062 6362 Password 4848 पर ऑनलाइन डेली जूम मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।डॉ जैन ने बताया कि पिछले 8 सालों में लगभग 15000 माताओं ने इसका लाभ लिया है, और यह संख्या निरंतर बढ़ते जा रही हैं।उनसे जब तीन बच्चों की  रत्नत्रयी सोच को माताओं ने दिया सम्मान व जहां प्रत्येक मां कहती है मैं भगवान आदिनाथ की मां हूं"बार बार पूछते हो फीस कितनी है? तो वे कहते है  "जब भक्ति प्रभू  आदिनाथ की तो फीस किस बात की ?"वे भक्तामर स्तोत्र को सर्वप्रथम ध्यान  में रूपांतरित करने वाले व भक्तामर गर्भ संस्कार प्रणेता हैं। https://youtube.com/@bhaktamargarbhasanskar7556?si=JTS-MP7uN9p3yfuw https://us02...

1008 विद्यर्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

चित्र
इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन का कार्यक्रम सदलगा (बेलगावी), कर्नाटक :-   परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज की जन्मभूमि सदलगा में इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 1008 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग, रजिस्टर एवं कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदलगा के एक-एक बच्चे से अत्यंत आत्मीय भाव से प्रार्थना की गई। जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में बच्चों से कहा गया"बच्चों, तुम्हारे चरण छूता हूँ। आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है, स्कूलों में अंडा मत खाना।" इसके बाद एक हजार से अधिक बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी और रजिस्टर वितरित किए गए। लेकिन कार्यक्रम का सबसे भावुक और अविस्मरणीय दृश्य कुछ और ही था। हमें तो कन्नड़ भाषा भी नहीं आती, लेकिन ऐसा लगा जैसे बच्चों के दिलों ने हमारी भाषा समझ ली हो। मंच पर आने वाला एक-एक बच्चा, बार-बार मना करने के बाद भी, श्रद्धा और प्रेम से चरण स्पर्श करके आगे बढ़ रहा था। हम स्वयं संकोच से भर गए। वह दृश्य सचमुच मन को मोह लेने वाला था। उस क्षण ऐसा लगा कि प्रेम, संस्क...

विश्वोदय कीर्तिसागर का चातुर्मास नाडोल में

चित्र
24 जुलाई को भव्य प्रवेश की तैयारियां नाडोल :- परम पूज्य जिनशासन के महान ज्योतिर्धर,योगनिष्ठ जैनाचार्य श्री बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराज के समुदायवर्ती सागरगच्छ गौरव, प्रशांत मूर्ति, वर्तमान तपागच्छाधिपति आचार्य श्री मनोहर कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. एवं प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री उदय कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. की शुभ आज्ञा एवं आशीर्वाद से प्रवचन प्रभावक मुनिवर्य श्री विश्वोदय कीर्तिसागर जी म. सा. (V. K. Guruji )आदि ठाणा का चातुर्मास पाली जिले के गोड़वाड़ की धर्म-मय एवम लघुशांति स्तोत के रचयिता आचार्य भगवंत श्री मानदेव सूरीजी महाराज की जन्मभूमि नाड़ोल श्री संघ के प्रांगण में साधनामय, मंगलकारी चातुर्मास हो रहा है। श्री जैन संघ नांडोल, श्री जैन सोश्यल ग्रुप नाड़ोल (मुंबई)के तत्वावधान में तीन दिवसीय महोत्सव में  24 जुलाई को होगा।28 जुलाई को भव्य गुरु भक्ति व 29 जुलाई को गुरु पुर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।संघ अध्यक्ष राजेंद्र मरलेचा ने लोगो से दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।

श्रुत भास्कर,गच्छाधिपति विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी का चातुर्मास पालीताणा में

चित्र
20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश -  श्री आत्म वल्लभ मंडल का आयोजन दीपक जैन मुंबई :- सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्गः मोक्षदायिनी श्री शत्रुंजय महातीर्थ की पावन धरा पर आत्मोद्धारक चातुर्मास श्री शत्रुंजय महातीर्थ - 2026 का भव्य आयोजन पंजाब केशरी, गुरु वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर, परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में आयोजित किया गया है।यह चातुर्मास आत्मीय आनंद की अनुभूति का दिव्य एवं दुर्लभ अवसर होगा। पंजाब केसरी,परम पूज्य आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.की प्रेरणा से स्थापित श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।20 जुलाई को गच्छाधिपतिके साथ गणिवर्य श्री धर्मरत्न विजयजी म.सा., श्री लक्ष्मीरत्न विजय जी म.सा., श्री धर्मकीर्ति विजयजी म.सा., श्री धर्मबोधि विजय जी म.सा., श्री महाभद्र विजयजी म.सा., श्री अक्षयरत्न विजयजी म.सा., श्री तत्वदर्शन विजयजी म.सा., श्री मनमोहन विजयजी म.सा. आदि ठाणा के साथ प्रवर्तनी साध्वी श्री निर्मला श्रीजी महाराज आदि ठाणा 5, साध्वी श्री चरणप्रभा श्रीजी महाराज आदि ठाणा 2, साध्वी...

अनंतचंद्र विजययजी का चातुर्मास मुंबई में

चित्र
24 जुलाई को होगा प्रवेश मुंबई :- पंजाब केसरी परम  पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराजा के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य उपाध्याय श्री अनंतचंद्रबविजयजी महाराजा  मुनि  अरिहंतचन्द्र विजयजी महाराजा आदि ठाणा का चातुर्मास मुंबई में हो रहा हैं। श्री तारदेव श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ (सोनावाला) के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 24 जुलाई को सुबह 9 बजे श्री आदिनाथ जैन मंदिर,सोनावाला बिल्डिंग 8/A, ताडदेव, मुंबई में होगा।

गुरु भक्ति का महाकुंभ: 19 जुलाई को इन्दौर में नित्यसेन सूरीश्वरजी का भव्य प्रवेश

चित्र
ऐतिहासिक चातुर्मास प्रवेशोत्सव की तैयारियां  दीपक जैन इंदौर :- मालवा की इन्द्रपुरी इन्दौर इस वर्ष गुरु राज स्पर्श चातुर्मास –2026 के ऐतिहासिक प्रवेशोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। प्रभु श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के जन्म द्विशताब्दी वर्ष को समर्पित इस भव्य आयोजन के तहत 19 जुलाई  रविवार को पूज्य पुण्यसम्राट, युगप्रभावकाचार्य गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर, धर्मदिवाकर, हृदयसम्राट,गच्छाधिपति पूज्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आदि श्रमण-श्रमणी वृंद का भव्य चातुर्मास प्रवेश होगा। परिषद के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की गच्छाधिपति श्री आदि ठाणा 5 जुलाई को कसरावद मे विराजमान है।आगे विहार कर बड़वाह पहुंचेंगे, जहां वे  श्री सर्व संभवनाथ मंदिर जी की प्रतिष्ठा हेतु 10 से 12 जुलाई तक  भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव में निश्रा प्रदान करेंगे। इसके पश्चात 13जुलाई को विहार कर इन्दौर पहुंचकर 19 जुलाई को चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश करेंगे। चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर शहर में आस्था का विराट शोभायात्रा जुलूस निकलेगा, जिसमें हजारों गुरु...

तपागच्छाधिपति मनोहरकीर्ति सागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास अहमदाबाद में

चित्र
12 जुलाई को होगा प्रवेश अहमदाबाद :- परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य श्री मनोहरकीर्तिसागर सुरीश्वरजी महाराजा का इस वर्ष का चातुर्मास अहमदाबाद में हो रहा है। तपागच्छाधिपति के साथ परम पूज्य आचार्य श्री उदयकीर्ति सागर सुरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा का भी प्रवेश श्री जैन संघ पालड़ी,श्री वीतराग सोसायटी जैन मंदिर,पालड़ी अहमदाबाद में होगा।गुरुदेव का प्रवेश 12 जुलाई को होगा।

परम पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के चातुर्मास

चित्र
गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी का चातुर्मास बेंगलुरु में  दीपक जैन मुंबई :- पंजाब केसरी जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, शासन दिवाकर, कल्याणक तीर्थोद्धारक, शान्तिदूत "पद्मश्री" विभूषित जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म. सा.के आज्ञानुवर्ती साधु साध्वीजी के 2026 के चातुर्मास। चातुर्मासिक सूची :  1) परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा. पंन्यास श्री धर्मशील विजयजी म.सा. आदि ठाणा-6 गोडवाड़ भवन, 131/1, जे. सी. रोड 1st क्रॉस, लालबाग रोड क्रॉस, पूर्णिमा टॉकीज के पीछे, बेंगलुरु (कर्नाटक) पिन-560027 सम्पर्क सूत्र : 9243466623 2) प्रवचन प्रभावक परम पूज्य आचार्य श्री विजय यशोभद्र सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा-2 श्री आत्म वल्लभ तीर्थ धाम, कावरा, जिला छोटा उदयपुर गुजरात, पिन-391165  3) ज्ञान प्रभाकर,परम पूज्य आचार्य श्री विजय जयानंद सूरीश्वर जी म.सा., गणिवर्य श्री जयकीर्ति विजय जी म.सा. आदि ठाणा-5 श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ, श्री सीमंधर स्वामी जिनालय आत्म वल्लभ भवन, जनता कॉलोनी, आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के पास...

राष्ट्र संत आचार्य पद्मसागरजी का चातुर्मास अहमदाबाद में

चित्र
15 जुलाई को भव्य प्रवेश अहमदाबाद :- प्रभु महावीर की उज्जवल परम्परा के संवाहक राष्ट्रसंत, युगद्रष्टा, प्राचीन श्रुत-तीर्थोद्धारक आचार्यदेव श्री पद्मसागर सूरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा का चातुर्मास अहमदाबाद में होने जा रहा है। श्री मुनिसुव्रतस्वामी स्काय सिटी जैन संघ शेला अहमदाबाद एवं श्री संघोपासक मातुश्री सरयूबेन हसमुखभाई वोरा परिवार द्वारा शेला-स्काय सिटी के प्रांगण में सूरिषद सुवर्ण वर्ष से मंडित यह चातुर्मास नया इतिहास लिखेगा।राष्ट्र संत के साथ 15 जुलाई को सुबह 06.45 को पूज्य आचार्य श्री प्रशांतसागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब आदि गणि-श्रमण-श्रमणी भगवंतो का भी मंगल प्रवेश होगा। अनेक गुरु भगवंतों की उपस्थिति में होनेवाले प्रवेश में देश के सभी संघो को आमंत्रित किया है,व गुरुदेव के दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।प्रशांत सागरजी ने कहा कि आगामी चार माह में अनेक आयोजन होंगे। चातुर्मास स्थल :- श्री नित्य शांति भवन आनंद ओलिगन्स के पास, क्लब 07 रोड, शेला-अहमदाबाद

हरिकांत सूरीश्वरजी का चातुर्मास मुंबई में

चित्र
12 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश मुंबई :- परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोषसूरीश्वरजी महाराजा के कृपाप्राप्त प्रिय पट्टधर-सिद्धवचनी रोचक प्रवचनकार जैनाचार्य श्री विजय हरिकांतसूरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा का चातुर्मास मुंबई में हो रहा है। श्री मुनिसुव्रत जिनालय उपाश्रय, करीरोड (पूर्व), परेल लालबाग, मुंबई के अविघ्न एस्टेट में 12 जुलाई को सुबह 8 बजे गुंदेचा गार्डन से प्रवेश होगा।यंहा पहलीबार चातुर्मास हो रहा हैं।गुरुदेव के साथ मुनिश्री लब्धिनिधान विजययजी, देवांगरत्न विजययजी, योगपुण्य विजयजी म.सा. ठाणा (4) का प्रवेश होगा।महिलाओं को आराधना कराने बेन साध्वी श्री नंदिवर्धनाश्रीजी (5) ठाणा साध्वीजी परिवार का भी ऐतिहासिक चातुर्मास के भव्य आयोजन में पधारेगी। संघ ने तन-मन-धन से सभी को जुड़ने का सभी को आमंत्रण दिया है।साथ ही साथ सामुहिक सिद्धितप का आयोजन भी होगा।गुरुदेव व संघ ने सर्व चिंताचूरक, सर्व सिद्धि एवं मोक्षदायक 44 दिवसीय सामूहिक सिद्धितप के विराट आयोजन में  सभी को अवश्य जूडने का आव्हान किया हैं।चातुर्मास को लेकर संघ 

26 जुलाई से गांधी मैदान में सत्संग का महाकुंभ : देशभर के श्रद्धालुओं को निमंत्रण

चित्र
  राष्ट्र-संतों का 2026 का चातुर्मास जोधपुर जोधपुर :-   राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभजी म.सा., राष्ट्र-संत श्री चन्द्रप्रभजी म.सा. एवं डॉ. मुनि श्री शांतिप्रियजी म.सा. का सन 2026 का चातुर्मास धर्मनगरी जोधपुर में होगा।  राष्ट्र-संतों के जोधपुर चातुर्मास की घोषणा से न केवल जोधपुर अपितु सम्पूर्ण राजस्थान में खुशी की लहर है। ज्ञात हो जोधपुर राष्ट्र-संतों की कर्मभूमि है। समय-समय पर जोधपुर में प्रवास एवं चातुर्मास करके आपने इस क्षेत्र का खूब सींचन और पल्लवन किया है। आप पूरे मारवाड़ के लोकप्रिय, सर्वश्रद्धेय संत हैं। जोधपुर में आपका चातुर्मास यानी सत्संग, संस्कार, सेवा और साधना का संगम। राष्ट्र-संतों की दिव्य वाणी का आम जनमानस लाभ ले सके इस दृष्टि से गांधी मैदान बुक किया गया है। जो कि सत्संग के लिए लोकप्रिय है। गांधी मैदान में हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर सत्संग का लाभ ले सकें, इस हेतु विराट वाटर प्रूफ पांडाल तैयार किया जा रहा है। संबोधि धाम ट्रस्ट ने चातुर्मास के लिए पुरजोर तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्र-संतों का चातुर्मासिक प्रवेश एवं दिव्य सत्संग की शोभायात्रा 26 जुलाई, रविवार को ...

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

चित्र
चातुर्मास का भव्य प्रारंभ 28 जुलाई से दीपक जैन 1) परम पूज्य श्री बुद्धिसागरसूरिजी समुदाय के तपागच्छाधिपति परम पूज्य श्री मनोहरकीर्तिसागर सूरीश्वरजी महाराजा  चातुर्मास प्रवेश ता. 12 जुलाई श्री वितराग जैन संघ, पालडी, अमदावाद 2) पूज्य नीतिसुरी स्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री हेमचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. प्रवेश :- 19 जुलाई,2026  श्री भावनगर श्वे.मू. जैन संघ 3) परम पूज्य श्री धर्मविजयजी डहेलावाला समुदाय परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी महाराजा  चातुर्मास प्रवेश ता. 20-07-2026  श्री राधनपुर श्वे.मू. जैन संघ-राधनपुर 4) परम पूज्य आचार्य श्री प्रेम-भुवनभानुसूरिजी समुदाय परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा  चातुर्मास प्रवेश ता. 5 - 07-2026  श्री आराधना भवन जैन संघ - दादर-मुंबई  5) परम पूज्य आचार्य श्री सिद्धिसूरिजी समुदाय परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय यशोविजय सूरीश्वरजी महाराजा. चातुर्मास प्रवेश ता. 29-06-2026  श्री गोडीजी जैन संघ-पुना 6) परम पूज्य आचार्य श्री लब्धिसूरिजी समुदाय प...

निशुल्क चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

चित्र
75 से ज्यादा लाभान्वित - 09 मोतियाबिंद ऑपरेशन भायंदर :-  सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई। फोरम की निर्मला माखीजा व  अतुल गोयल  ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 75 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 09 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।20 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई।  शिविर में डॉ प्रदीप दास,डॉ प्रमोद शर्मा,अमोल पाटिल, रासिका पवार, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, ने सेवाएं दी।शिविर का अतिथि रमेश बंबोरी व रेलवे एसोसिएशन के कमलेश शाह थे।इस अवसर पर कमलेश शाह,हरीश अण्णा, नंदा जानी आदि उपस्थित थे। फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार म...

पद देने का उद्देश्य अनुशासन, नेतृत्व और सेवा-भाव को बढ़ावा देना है

चित्र
एस.एल. पोरवाल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन भायंदर : अनुशासन, नेतृत्व और सेवा-भाव को बढ़ावा देने के अलावा इन्वेस्टिचर सेरेमनी का उद्देश्य केवल बच्चों को पद और बैज देना नहीं है,बल्कि यह समारोह दरअसल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है। उपरोक्त विचार एस.एल. पोरवाल स्कूल की प्रिंसिपल अंजू सिंह  ने परिसर में आयोजित "इन्वेस्टिचर सेरेमनी"(पदग्रहण समारोह) में व्यक्त किये। विद्यालय परिसर इस अवसर पर देशभक्ति, उत्साह और गरिमा से सराबोर नजर आया।सिंह ने विश्वास जताया कि यह छात्र परिषद विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आत्मविश्वास का विकास, टीम-वर्क की भावना,निर्णय लेने की क्षमता आदि हैं, क्योंकि जब एक विद्यार्थी को स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो उसमें अपने निर्णयों पर भरोसा और खुद को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास आता है। मंच पर बोलना, अनुशासन बनाए रखना और समस्याओं का समाधान करना उसे निडर बनाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक अग्निशमन अधिकारी ...

समाज के प्रति समर्पित रहने का संकल्प

चित्र
  वैश्य महासम्मेलन ने समाज अध्यक्षों का सम्मान किया नागदा :- वैश्य महासम्मेलन नागदा तहसील द्वारा  सतीश जैन सांवेर वाला को श्री स्थानक वासी जैन श्री संघ नागदा का अध्यक्ष, अशोक बिसानी को माहेश्वरी समाज नागदा का अध्यक्ष, आनंद पोरवाल को लियो क्लब नागदा का अध्यक्ष एवं सुभाष गुप्ता को खंडेलवाल समाज नागदा का अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जीवदया मानव सेवा समिति परिसर में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।  तहसील अध्यक्ष राजा कर्णावत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बसंत मालपानी ने की एवं अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद लाल मोहता,सुरेंद्र पोरवाल, सुरेश खंडेलवाल उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशजी की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ। इस मौके पर सुरेंद्र कांकरिया, मुकेश जैन धोखा, नाथूलाल बांगड़,कमल जैन, प्रकाश मालपानी बंसीलाल गट्टानी,आनंदीलाल गगरानी,अनिल पोरवाल, वीरेंद्र मालपानी, महेश झवर,लोकेंद्र पोरवाल जीवनलाल जैन,प्रतीक सोडाणी,ललित गनेरीवाल प्रियांशु पोरवाल, प्रथम कांठेड़,आनंद कांठेड़,,पीयूष सेठिया,हर्षल धाकड़,नमन मोहता,अप्रतिमप् सुराणा, घनश्याम राठी बब्बू ...

उदयरत्न सागरजी का चातुर्मास होसपेट (हम्पी) में

चित्र
20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश होसपेट :- STEEL CITY होसपेट (हम्पी) की धन्यधरा पर 'भाग्योदय चातुर्मास' का भव्य आयोजन किया गया है।यह भाग्योदयकारी सानिध्य-गुरूनवरत्नकृपा प्राप्त आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वरजी म.सा. के शिष्य द्विशतावाधानी, गणिवर्य श्री उदयरत्न सागरजी म.सा. प्रवचनकार मुनिराज श्री उत्तमरत्न सागर जी म.सा. राजर्बिरत्न सागर जी म.सा. सिद्धर्बि रत्नसागर जी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास निश्चित हुआ हैं। साथ ही महिलाओं को चातुर्मास आराधना मनोश्श इंदुश्रीजी म.सा. की शिष्या प्रवचन शिरोमणि कुसुम श्रीजी म.सा. की शिष्यरत्ना साध्विवर्या चन्द्ररत्ना श्रीजी (बेन म.सा.), साध्यज्योती श्रीजी म.सा. ध्वविटत्ना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा करवायेगी।चातुर्मास प्रवेश श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ, होसपेट के तत्वावधान में 20 जुलाई को होगा।संघ ने गुरुदेव के दर्शन वंदन का लाभ लेने की अपील की हैं।यह जानकारी दीपक जैन ने दी।

आचार्य शांतिसागर छाणी समाधि स्थली के जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन संपन्न

चित्र
चार माह में निर्माण पूर्ण करने का संकल्प सागवाड़ा :- प्रशम मूर्ति आचार्य शांतिसागर छाणी महाराज की पावन समाधि स्थली के जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ हेतु 1जुलाई बुधवार को प्रातः छोटी नसिया, सागवाड़ा में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। समाधि स्थली के जीर्णोद्धार की प्रेरणा भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी से प्राप्त हुई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन आचार्य पदारोहण शताब्दी वर्ष समिति के अध्यक्ष हसमुख जैन गांधी (इंदौर) ने किया। आचार्य पदारोहण शताब्दी वर्ष प्रारम्भ से पहले पूर्ण होगा जीर्णोद्धार : हसमुख गांधी अध्यक्ष हसमुख जैन गांधी ने कहा कि आचार्य शांतिसागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण शताब्दी वर्ष के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व ही समाधि स्थल का जीर्णोद्धार पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है। पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी की पावन प्रेरणा से प्रारंभ हुए इस कार्य का उद्देश्य समाधि स्थल को विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष तक देशभर में आचार्य पदारोहण शताब्दी वर्ष के विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा आचार्य शांतिसा...

निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 3 जुलाई को

चित्र
 युथ फोरम का आयोजन युथ फोरम का आयोजन भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में शिविर  में निशुल्क नेत्र चिकित्सा व मोतियाबिंद ऑपेरशन शिविर का आयोजन भक्तिवेदांत हॉस्पिटल के साथ किया गया है। फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव ने बताया की शिविर शुक्रवार 3 जुलाई को सुबह 09 से दोपहर 01 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स,श्री भटेवा पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पास, खाऊ गली के सामने होगा। भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज,थाइरोइड, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच जाएगी व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर में कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर,हेल्थ मैनेजमेंट की विनीता मिश्रा सेवाएं देगी। फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 / पर संपर्क करें।आगामी शिविर 07 अगस्त को होगा।

जगन्नाथ काबरा की मूर्ति का अनावरण

चित्र
राम रत्न विद्धा सहित अनेक योजनाओं में सहयोग भायंदर :- श हर के पास स्थित रामपुरिया वानप्रस्थ आश्रम में रामेश्वर लाल काबरा के पिता स्व.जगन्नाथ काबरा की मूर्ति का अनावरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।उत्तन विविधलक्षी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री राम रत्न विद्या मंदिर, केशव सृष्टि में संपन्न हुआ। ज्ञात हो स्थापना से ही केशव सृष्टि के लिए काबरा परिवार का सहयोग सदैव निष्ठा एवं समर्पण की भावना से रहा है। राम रतन स्कूल और राम रतन इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना में परिवार का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है।कार्यक्रम में केशव सृष्टि के पदाधिकारी, निकट सहयोगी एवं काबरा परिवार उपस्थित था।प्रस्तावना भाषण में संस्था के विमल  केडिया ने गंगाधर  गाड़ोदिया द्वारा दिए गए सहयोग का उल्लेख किया।

मारवाड़ी संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता

चित्र
मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो संपन्न ठाणे :- श्री श्याम सरकार, ठाणे के तत्वावधान में मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। काशीनाथ घाणेकर हॉल, ठाणे में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल अग्रवाल (मुलुंड) थे। इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्यजन एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण में माता सीता की भूमिका निभाकर देशभर में लोकप्रिय हुईं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित दर्शकों से आत्मीय संवाद किया और आयोजन की सराहना करते हुए मारवाड़ी संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।निर्माता श्रीधर गुप्ता व निर्देशक सनी अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे। फिल्म “जय महासर धाम” को दर्शकों का भरपूर स्नेह एवं सराहना प्राप्त हुई। उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने फिल्म की कहानी, प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक संदेश की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला सेवा हेतु सहयोग राशि भी एकत्रित की गई, जिसमें ...

पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

चित्र
पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान नागदा में पत्रकारों का महाकुंभ, संगठन विस्तार और सुरक्षा पर बनी रणनीति नागदा :-  मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (एमपीडब्ल्यूजेयू) के जिला अध्यक्ष राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में नागदा स्थित रंगोली होटल एंड रिसोर्ट में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन में पत्रकार हितों, पत्रकार सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा समसामयिक मीडिया विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया। अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका परिषद नागदा के अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गहलोत, वरिष्ठ प...

ऐतिहासिक सर्कुलर इकोनॉमी पहल और NSE के साथ रणनीतिक सहयोग की घोषणा

चित्र
  भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड ने अपनी नई राष्ट्रीय पहचान का अनावरण किया दीपक जैन मुंबई :- भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड (पूर्व में बॉम्बे मेटल एक्सचेंज लिमिटेड), जो 1933 से अलौह धातु व्यापार और उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की शीर्ष संस्था है, ने मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक रूप से भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड के रूप में अपनी नई राष्ट्रीय पहचान का अनावरण किया। बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) लिमिटेड से भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड में यह बदलाव एक्सचेंज के अखिल भारतीय संस्थान के रूप में विकसित होने को दर्शाता है और विकसित भारत तथा आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) के प्रबंध निदेशक एवं CEO आशीष चौहान मुख्य अतिथि थे।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) की प्रबंध निदेशक एवं CEO प्रवीणा राय विशेष अतिथि थी। कार्यक्रम की शुरुआत भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड के अध्यक्ष सुशील आर. कोठारी के स्वागत भाषण से हुई।चेयरमैन एमेरिटस रिखब वी. मेहता और वरि...

नागदा बनेगा पत्रकारों का संगम, 27 जून को होगा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

चित्र
पत्रकार एकता का होगा शक्ति प्रदर्शन पत्रकारों की आवाज को मिलेगा नया मंच  नागदा :- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (एमपी.डब्ल्यू.जे.यू.) नागदा जिला इकाई द्वारा आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार बैठकें लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। 27 जून 2026, शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से रंगोली होटल एण्ड रिसोर्ट, बायपास रोड, नागदा में आयोजित होनेवाले सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, दैनिक अग्रिपथ के संपादक अर्जुन सिंह चंदेल तथा प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष नन्दलाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। संघ के जिला अध्यक्ष राजेश रघुवंशी एवं जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में आयोजन ...

नयना वसानी बनी शिवसेना महिला संघटक प्रमुख

चित्र
निष्ठा से पार्टी लिए करेगी काम भायंदर :-  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन में मीरा भायंदर शिवसेना के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।  इस अवसर पर प्रताप सरनाईक ने  मीरा रोड शहर (प्रभाग 9,15,16, 17, 19, 20, 21, 22) महिला संघटक के पड़ पर नयन वदनि को नियुक्त किया है।यह नियुक्ति पत्र उन्हें परिवहन मंत्री ने प्रदान किया।वसानी ने सभी शिवसैनिकों और कार्यकर्ताओं के सहयोग, समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वे संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

बॉम्बे मेटल एक्सचेंज अब भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड हुआ

चित्र
अनावरण समारोह 20 जून को मुंबई :- प्रतिष्ठित संस्था बॉम्बे मेटल एक्सचेंज को अब भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड (बीएमई) के नाम से जाना जाएगा।संस्था के अध्यक्ष सुशील कोठारी ने बताया कि बीएमई अपने परिवर्तन के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मनाने के लिए तैयार है। यह महत्वपूर्ण परिवर्तन एक्सचेंज की नई राष्ट्रीय पहचान और देश भर में धातु व्यापार और उद्योग की सेवा करने के लिए इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  अनावरण समारोह का आयोजन रविवार 20 जून  को सहारा स्टार, मुंबई में किया गया है जिसमें महाराष्ट्र सरकार के  उद्योग मंत्री उदय सामंत की विशेष उपस्थिति रहेगी।कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में एमआईडीसी, महाराष्ट्र के सहयोग से गैर-लौह धातुओं के पुनर्चक्रण के लिए प्रस्तावित सर्कुलर इकोनॉमी पार्क की घोषणा भी की जाएगी। प्रस्तावित परियोजना में भंडारण, रसद, पुनर्चक्रण, प्रसंस्करण और मूल्य वर्धित धातु गतिविधियों को शामिल करते हुए एक विश्व स्तरीय एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की परिकल्पना की गई है, जिससे टिकाऊ विकास को बढ़ावा मिलेगा और धातु क्षेत्र में भारत के परिपत्र अर्थव्यवस्था ढां...

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के सम्मान में अभिनंदन समारोह

चित्र
20 जून को मुंबई में होगा आयोजन मुंबई  प्रवासी राजस्थानी समाज के प्रमुख संगठन राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ द्वारा राजस्थान से लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद नीरज डांगी के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 जून 2026, शनिवार को शाम 7 बजे गिरगांव स्थित गोल्डन व्हील होटल में आयोजित होगा, जिसमें प्रवासी राजस्थानी समाज के उद्योगपति, समाजसेवी, व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।  संघ के अध्यक्ष विमल रांका ने बताया कि नीरज डांगी लंबे समय से प्रवासी राजस्थानियों के हितों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। राज्यसभा में उनके निर्विरोध पुनर्निर्वाचन को राजस्थान तथा प्रवासी समाज के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इसी खास उपलब्धि के उपलक्ष्य में उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। राजस्थान के विकास और राजस्थानियों के हित में डांगी के परिवार का विशेष योगदान रहा है। राज्यसभा में भी सांसद डांगी रेल विकास व जैन तीर्थो के मुद्दे उठाते रहे हैं और प्रवासी संघ के पदाधिकारियों की रेल मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात में भी नी...