संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सब छल चुन रहे थे,और मैंने भगवान चुन लिया

चित्र
आज के समय में छल, कपट और दिखावे का आकर्षण बहुत   उत्तम राठौड़ जी वन के प्रत्येक मोड़ पर मनुष्य के सामने अनेक विकल्प आते हैं। कोई छल का मार्ग चुनता है, कोई स्वार्थ का, कोई अहंकार का और कोई केवल अपने लाभ के लिए रिश्तों, विश्वास और भावनाओं का भी सौदा कर देता है। ऐसे समय में यदि कोई व्यक्ति सत्य, श्रद्धा और भगवान का मार्ग चुन ले, तो संसार उसे भले ही साधारण समझे, लेकिन ईश्वर की दृष्टि में वही सबसे बड़ा विजेता होता है। आज के समय में छल, कपट और दिखावे का आकर्षण बहुत अधिक दिखाई देता है। लोग तात्कालिक लाभ के लिए अपने सिद्धांत तक बदल लेते हैं। परन्तु इतिहास इस बात का साक्षी है कि छल से मिली सफलता अधिक समय तक टिकती नहीं, जबकि भगवान पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अपना आत्मबल बनाए रखता है। उसकी सबसे बड़ी पूँजी उसका विश्वास, उसका धैर्य और उसके अच्छे कर्म होते हैं। भगवान को चुनने का अर्थ केवल मंदिर जाना या पूजा करना नहीं है, बल्कि अपने जीवन में सत्य, करुणा, क्षमा, संयम और ईमानदारी को अपनाना भी है। जब मनुष्य अपने निर्णय धर्म और विवेक के आधार पर लेने लगता है, तब उसके जीवन में ...

बरसात में जीवनलाल जैन की चाय बनी यादों और सेवा की गर्माहट

चित्र
सेवा, संघर्ष और इंसानियत से जुड़ी एक पूरी कहानी नागदा :- बरसात और चाय का रिश्ता ही कुछ खास है, लेकिन जब चाय नागदा के जीवनलाल जैन के हाथों की हो, तो उसका स्वाद ही नहीं, उससे जुड़ी यादें भी दिल को छू जाती हैं। कभी नागदा रेलवे स्टेशन पर रहने वाले बेघर और जरूरतमंद लोगों को चाय एवं जरूरत का सामान बांटने से शुरू हुई सेवा आज एक अलग पहचान बन चुकी है। कमाई की चिंता नहीं, स्वास्थ्य की चिंता नहीं—निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा को अपना जीवन समर्पित करने वाले जीवनलाल जैन ने अपने इस छोटे से काम को नागदा की एक अलग पहचान बना दिया है। कोरोना काल के कठिन दौर में, जब लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरते थे, तब जरूरतमंदों तक पहुंचकर सेवा करने का उनका जज्बा लोगों के लिए प्रेरणा बना। चाय का काम भले ही नाम से छोटा लगे, लेकिन इसी चाय के माध्यम से उन्होंने इंसानियत, अपनापन और सेवा की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसे नागदा लंबे समय तक याद रखेगा। बरसात की बूंदों के बीच गरमा-गरम चाय की चुस्की अपने आप में खास होती है, लेकिन जीवनलाल जैन के हाथों की चाय में मेहनत के साथ अपनापन और वर्षों की यादों का स्वाद भी घुला हुआ ह...

दुकान पर मंदी, ऑनलाइन बाजार की तेजी : आखिर व्यापारी कब तक सहेगा?

चित्र
फुटकर व्यापारी गहरी मंदी से जूझ रहा है अक्षय जैन भा रत का बाजार तेजी से बदल रहा है। मोबाइल पर सामान देखना, घर बैठे खरीदारी करना और कुछ ही समय में सामान घर पहुंच जाना अब आम बात हो गई है। ऑनलाइन कारोबार ने ग्राहकों के लिए सुविधा बढ़ाई है, लेकिन इसका असर परंपरागत छोटे और मझले दुकानदारों पर साफ दिखाई देने लगा है। आज देश का फुटकर व्यापारी गहरी मंदी से जूझ रहा है। दुकान का किराया, बिजली का बिल, कर्मचारियों की तनख्वाह, माल की लागत और दूसरे खर्च लगातार बने हुए हैं, लेकिन ग्राहक पहले की तरह दुकान पर नहीं आ रहा। कई दुकानदारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि दुकान का खर्च कैसे निकले और परिवार कैसे चले? ऑनलाइन कारोबार से मुकाबला करना छोटे दुकानदार के लिए आसान नहीं है। बड़ी ऑनलाइन कंपनियां बड़े स्तर पर कारोबार करती हैं। वे तरह-तरह की छूट देती हैं और सामान घर तक पहुंचाती हैं। इसके सामने मोहल्ले और बाजार की छोटी दुकान खड़ी है, जहां दुकानदार अपनी पूरी पूंजी लगाकर माल रखता है और ग्राहक का इंतजार करता है। यहां सवाल ऑनलाइन कारोबार को बंद करने का नहीं है। समय के साथ व्यापार का तरीका बदलना जरूरी है। लेकि...

दिल्ली में बॉक्स क्रिकेट का रोमांच, वरिष्ठों और बच्चों की आठ टीमें आमने-सामने

चित्र
फ्रेंडशिप क्लब का आयोजन नई दिल्ली :- फ्रेंडशिप क्लब की ओर से आयोजित बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में वरिष्ठ खिलाड़ियों और बच्चों की आठ टीमें 22 अगस्त को शाह इंटरनेशनल स्कूल, अंबिका विहार, नई दिल्ली में आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 32 खिलाड़ी और 15 वर्ष तक के 38 बच्चे हिस्सा लेंगे। पुरुष वर्ग में गोल्डन वॉरियर्स, रॉयल टाइगर्स, रोहिणी महावीरा और रॉयल वॉरियर्स, जबकि बच्चों के वर्ग में थंडर स्ट्राइकर्स, रॉयल चैलेंजर्स, सनराइज स्ट्राइकर्स और रॉयल स्ट्राइकर्स मैदान में उतरेंगी।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल क्रिकेट मुकाबले तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल के माध्यम से विभिन्न पीढ़ियों को जोड़ना तथा खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे होगा और पहला मुकाबला 9:30 बजे खेला जाएगा। लीग चरण के बाद दोनों वर्गों की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। पुरुष वर्ग का फाइनल शाम 5:30 बजे, जबकि बच्चों के वर्ग का फाइनल 6:30 बजे निर्धारित है। इसके बाद शाम 7:30 बजे पु...

गुरु आनंद जन्मोत्सव पर आस्था, तप और आत्मीयता का अद्भुत संगम

चित्र
कुंदन ऋषिजी की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम अहिल्या नगर :- महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में आयोजित आचार्य सम्राट पूज्य श्री आनंद ऋषिजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवर्तक पूज्य श्री कुंदन ऋषि जी महाराज एवं उपाध्याय प्रवर श्री प्रवीण ऋषिजी महाराज आदि साधु साध्वी वृंद के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ गुरु भक्तों को प्राप्त हुआ। चातुर्मास के मुख्य संयोजक  अशोक ‘बाबू सेठ’ बोरा जी जैन के निमंत्रण पर ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ सहयोगी साथियों एवं प्रतिनिधिमंडल भी इस अवसर पर उपस्थित था। हजारों श्रद्धालुओं के मध्य आचार्य श्री आनंद ऋषिजी महाराज की जन्मोत्सव-भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा को निकट से अनुभव करना सभी के लिए अत्यंत भावपूर्ण रहा। अमित जैन ने भी उपस्थित विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। सबसे भावविभोर करने वाला क्षण रहा 3600 अठाइ व्रत-उपवास तपश्चर्या करने वाले तपस्वी भाई-बहनों के दर्शन। उनकी साधना, संयम और आत्मबल ने मन को भीतर तक स्पर्श किया।यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, साधना, संयम और संत-सान्निध्य का अविस्मरणीय ...

पहलीबार हुआ 23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण-मोक्ष महोत्सव

चित्र
श्री भाईदर श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ का कार्यक्रम भायंदर :- भायंदर के प्रथम ऐसे पहले श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में संघ के प्रांगण में पहली बार संघ के इतिहास में श्री पार्श्वनाथ दादा का मोक्ष (निर्वाण) कल्याणक मनाया गया।यह कार्यक्रम निर्वाण-मोक्ष लड्डू महोत्सव के रूप में मनाया गया। श्रावण सुदी 8 गुरुवार 20 अगस्त को सुबह 7.00 बजे लड्डू कामठीया निकेतन से श्री चिंतामणी मंदिर तक लाभार्थी परिवार के साथ वाजते- गाजते, नाचते-गाते दादा के दरबार में सकल संघ के साथ लाया गया।संपूर्ण महोत्सव पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय की व गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा.की आज्ञानुवर्तीनी साध्वी सोम्यकला श्रीजी म.सा.आदि ठाणा की निश्रा में संपन्न हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रभु के मोक्ष कल्याणक के महत्व के बारे में बताया। परमात्मा को निर्वाण-मोक्ष लड्डू एवं संघ प्रभावना लड्डू के लाभार्थी परिवार सुशीलाबाई पारसमलजी सोनीगरा (डायलाना) परिवार थे।इस अवसर पर अशोक मेहता,संजय राठौड़,रमेश बंबोरी, महावीर दुग्गड़, राकेश पुनमिया, मेहुल जैन,राहुल जैन व बड़ी संख्या में ल...

पहलीबार 23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण-मोक्ष लड्डू महोत्सव

चित्र
श्री भाईदर श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ का कार्यक्रम भायंदर :- भायंदर के प्रथम ऐसे पहले श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में संघ के प्रांगण में पहली बार संघ के इतिहास में श्री पार्श्वनाथ दादा का मोक्ष (निर्वाण) कल्याणक मनाया जा रहा है।यह कार्यक्रम निर्वाण-मोक्ष लड्डू महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। श्रावण सुदी 8 गुरुवार 20 अगस्त को सुबह 7.00 बजे लड्डू कामठीया निकेतन से श्री चिंतामणी मंदिर तक लाभार्थी परिवार के साथ वाजते-गाजते, नाचते-गाते दादा के दरबार में सकल संघ के साथ लाया जाएगा।संपूर्ण महोत्सव पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय की साध्वी सोम्यकला श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में होगा। परमात्मा को निर्वाण-मोक्ष लड्डू एवं संघ प्रभावना लड्डू के लाभार्थी परिवार सुशीलाबाई पारसमलजी सोनीगरा (डायलाना) परिवार हैं।सोनिगरा परिवार ने श्री संघ को पधारने की विनंती की हैं।

आशापुरी में संरक्षण की पहल जमीन पर दिखाई देने लगी

चित्र
धरोहर बचेगी, इतिहास बचेगा। आशापुरी की प्राचीन जैन धरोहरों के संरक्षण को लेकर जैन धरोहर संरक्षण परिषद (JHPC) द्वारा लगातार उठाई जा रही मांगों और प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब जमीन पर दिखाई देने लगा है।पुरातत्व विभाग की टीम ने आशापुरी स्थित सतमासिया जैन मंदिर समूह एवं संबंधित पुरातात्विक क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मदन कुमार (IAS), संचालक, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग, मध्यप्रदेश का जैन धरोहर संरक्षण परिषद की ओर से हार्दिक आभार। उनके नेतृत्व में विभाग द्वारा आशापुरी की इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल किया जाना स्वागत योग्य है।इसमें डॉ. मनीषा शर्मा की सक्रियता और तत्परता विशेष रूप से प्रशंसनीय हैं। इस पूरे विषय में डॉ. शर्मा , संयुक्त निदेशक, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग, मध्यप्रदेश का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। जैन धरोहर संरक्षण परिषद द्वारा आशापुरी की प्राचीन जैन तीर्थंकर प्रतिमा एवं सतमासिया जैन मंदिर समूह के संरक्षण का विषय उनके संज्ञान में लाए जाने के बाद उन्होंने जिस गंभीरता, संवेदनशी...

मास कम्युनिकेशन एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रभावी कार्यशाला

चित्र
के.के. कॉलेज का आयोजन इंदौर :-   के.के. कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए मास कम्युनिकेशन एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन  रुचि चोविश्या जैन ने किया। वे मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नाम हैं तथा ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं। वे डीडी नेशनल की न्यूज़ एंकर, ऑल इंडिया रेडियो की होस्ट तथा साधना चैनल के ‘कवियों की चौपाल’ की टीवी प्रस्तुतकर्ता रह चुकी हैं। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के परिचय को भी एक रोचक गतिविधि के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ टू ट्रुथ्स एंड वन लाई, चाइनीज़ व्हिस्पर, एआई वर्सेस फेक न्यूज़ और रिपोर्ट राइटिंग जैसी गतिविधियाँ कराई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावी संचार, सक्रिय श्रवण, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, रचनात्मक सोच तथा समाचार लेखन जैसे महत्वपूर्ण कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए हर्षिता, काजल, कनिष्क, सलोनी और अथर्व को ‘राइजिंग स्टार’ सम्...

दिल्ली-NCR में तप-साधना की लहर, चातुर्मास में अनेक श्रावक-श्राविकाएं कर रहे दीर्घ तप

चित्र
आचार्य महाश्रमण की निश्रा में धर्ममय हुई नई दिल्ली हरीश जैन/बरडिया नई दिल्ली :- परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन चातुर्मास के दौरान दिल्ली एवं एनसीआर में तप, त्याग और संयम की प्रेरक लहर दिखाई दे रही है। धर्मसंघ के 10 सिंघाड़ों का चातुर्मास दिल्ली को प्राप्त होने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में श्रावक-श्राविकाएं विविध एवं दीर्घ तपस्याओं के माध्यम से आत्मसाधना कर रहे हैं। तपस्वियों के अनुमोदना कार्यक्रमों से भी आध्यात्मिक वातावरण निरंतर सघन हो रहा है। चातुर्मास में तप-साधना का यह प्रेरणादायी क्रम निरंतर गतिमान है। श्री बिमल बैद ने 58 दिनों की तपस्या पूर्ण कर अपना तप आगे भी जारी रखा है। वहीं 19 वर्षीय मास्टर अमन बुच्चा ने 31 दिनों की तपस्या पूर्ण कर आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में पारणा किया। श्रीमती अमराव देवी दुगड़ एवं श्रीमती फूल देवी बिनाकिया की 18 दिनों की तप-साधना जारी है, जबकि श्री संदीप संचेती ने 14 दिनों की तपस्या पूर्ण की है। श्री शांति लाल जी सेठिया तथा 68 वर्षीय श्रीमती कलकत्ती देवी डोसी 11 दिवसीय तप में गतिमान हैं। तप की इस आध्यात्मिक यात्रा में श्वेता ड...

आचरण से श्रेष्ठ बनता है मनुष्य : पंन्यास श्री ऋषभरत्न

चित्र
आगम के गूढ़ रहस्यों की अत्यंत सरल शैली में प्रस्तुति उज्जैन :-  मालवा विभूषण, पूज्य आचार्य श्री विजय वीररत्न सूरीश्वरजी महाराजा की कृपा और आचार्य श्री विजय पद्मभूषणरत्न सूरीश्वरजी महाराजा के सान्निध्य में अरविंद नगर स्थित श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में अंतगड़दशांग सूत्र का वाचन एवं भावपूर्ण विवेचन हुआ। जिसमें पंन्यास प्रवर श्री ऋषभरत्न विजयजी महाराज ने आगम के गूढ़ रहस्यों को अत्यंत सरल और प्रेरक शैली में प्रस्तुत किया।  गुरुदेव ने प्रवचन में बताया कि अंतगड़दशांग सूत्र में उन महान तपस्वी महापुरुषों का वर्णन है, जिन्होंने कठोर तप, त्याग, संयम और समभाव के माध्यम से समस्त कर्मों का क्षय कर सिद्धपद (मोक्ष) प्राप्त किया। इस आगम के आठ अध्यायों में विभिन्न महापुरुषों के जीवन, साधना और मोक्षगमन का प्रेरणादायी इतिहास समाहित है। आचरण से श्रेष्ठ बनता है मनुष्य, उम्र या पद से नहीं गुरुदेव ने विशेष रूप से रेखांकित किया कि मनुष्य को केवल उम्र या पद से वरिष्ठ नहीं, बल्कि अपने आचरण से श्रेष्ठ बनने का प्रयास करना चाहिए। श्रेष्ठता आयु या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि...

औचक निरीक्षण में प्राचार्य के अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश

चित्र
 औचक निरीक्षण में प्राचार्य के अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश   कलेक्टर सुश्री बाफना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल सांदीपनि विद्यालय शाजापुर का औचक निरीक्षण किया अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई करें   कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन का स्वयं स्वाद लेकर गुणवत्ता का परीक्षण किया शाजापुर :- क लेक्टर ऋजु बाफना ने शाजापुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुपस्थित पायी गई प्राचार्य के विरूद्ध कलेक्टर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। साथ ही उन्होंने अनुपस्थित पाए गए अन्य शिक्षकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने तथा एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। बाफना ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया, उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली तथा शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया।कलेक्टर ने कक्षा ...

परम पूज्य आचार्य श्री राजहंस सूरिश्वरजी महाराज साहब

चित्र
प्रद्युम्नसूरीश्वरजी म.सा.के शिष्यों में से एक हैं मूल वतन तो खेरालु के पास लुणवा (मंडाली) है, परंतु निवास मुंबई के बोरिवली (ईस्ट) दौलतनगर में था। धार्मिक संस्कारों से ओतप्रोत दौलतनगर में देरासर और उपाश्रय के निकट ही उनका घर था। देरासर एवं उपाश्रय में होने वाले स्तवन, प्रवचन और धर्मवाणी सहज ही उनके श्रवण में आती रहती थी। पिता चंदुभाई और माता मंजुलाबेन का परिवार शील, संस्कार और सद्गुणों से आलोकित था। विक्रम संवत 2018 में मंजुलाबेन की पावन कुक्षि से उनका जन्म हुआ। चार भाइयों में उनका स्थान तीसरा था। बाल्यकाल से ही उनके जीवन में प्रबल धार्मिक संस्कार थे। साधुओं के पास जाना, उनके साथ बैठना, उनके उपदेश सुनना, उन्हें गोचरी के लिए ले जाना तथा उनकी भक्ति करना उन्हें अत्यंत प्रिय था। दर्शन, पूजा, सामायिक, प्रतिक्रमण तथा धार्मिक अध्ययन नियमित रूप से करते थे। उन्होंने व्यवहारिक शिक्षा भी मैट्रिक तक प्राप्त की, परंतु उनका मन संसार में नहीं लगा। अंतर्मन में स्थित संयम के प्रति गहरी प्रीति उनके आत्मा को निरंतर प्रेरित करती रहती थी। दौलतनगर में पधारने वाले पूज्य आचार्य भगवंतों का परिचय एवं उपदेश तो उ...

पुण्य सम्राट धाम का निर्माण कार्य तेज गति से जारी

चित्र
पुण्य सम्राट धाम का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण   धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा उदयपुर :- युगप्रभावक  पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयन्तसेन सूरिश्वरजी महाराजा के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति धर्म दिवाकर, हृदय सम्राट परम पूज्य आचार्य श्री नित्यसेन सूरिश्वरजी म.सा., मुनिराज डॉ. सिद्धरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनि प्रवर श्री विद्वतरत्न विजयजी म.सा. की प्रेरणा से निम्बाहेड़ा से करीब 8 किलोमीटर दूर उदयपुर–साँवलियाजी तीर्थ मार्ग स्थित पुण्य सम्राट धाम, कचरिया खेड़ी का निर्माण कार्य तेज गति से प्रगति पर है। धाम में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में अब तक लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। पुण्य सम्राट धाम परिसर में लगभग 20 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में हरियाली से युक्त भव्य उद्यान विकसित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फूलों एवं छायादार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसके अलावा दो मंजिला भवन में लिफ्ट सहित 16 कमरे, विशाल भोजनशाला, साध्वीजी का उपाश्रय तथा साधु-संतों का उपाश्रय तैयार किया जा रहा है। पूरे परिसर में आवागमन की सुविधा के लिए मज...

भावनाओं पर नियंत्रण न होना इमोशनल वीकनेस है :- नम्रमुनि

चित्र
राष्ट्रसंत के पावन सान्निध्य में युवा शिविर आयोजित मुंबई :- राष्ट्रसंत गुरुदेव श्री नम्रमुनि महाराज साहेब के पावन सान्निध्य में रविवार को आराध्य भक्ति पार्क में 'इमोशनल फिटनेस - ट्रेन योर माइंड' युवा शिविर सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें ओवर थिंकिंग, चिंता, भावनात्मक कमजोरी, संबंधों और मन की स्थिरता के बारे में  गुरुदेव ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया।   गुरुदेव ने समझाया कि जब कोई परिस्थिति बदली न जा सके तो उसे स्वीकार करके परिस्थिति को नहीं, बल्कि उसके प्रति अपना दृष्टिकोण बदलना ही इमोशनल फिटनेस है। समस्या का सामना करके समाधान खोजना इमोशनल फिटनेस का लक्षण है, जबकि समस्या के सामने रोकर बैठ जाना इमोशनल वीकनेस है। समस्या को ज़ूम इन नहीं, ज़ूम आउट करो शिविर में महासतीजी ने प्रयोग के द्वारा समझाया कि हम अक्सर एक ही समस्या के बारे में बार-बार सोचकर उसे मन में बड़ा बना देते हैं। इसके बजाय समस्या को ज़ूम आउट करके उसके सकारात्मक पहलू देखने चाहिए और छोटी समस्याओं के समाधान से बड़ी समस्याओं का सामना करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। जेनरेशन गैप से मन की 'स्पेस...

यह संसार परिवर्तनशील है और रहेगा :- आचार्य शिवमुनि

चित्र
पुरुषार्थ के बल से ही संसार सागर से पार हो सकते हैं सूरत :- आचार्य श्री शिवमुनि ने अपने दैनिक उद्बोधन में समाधि का विश्लेषण करते हुए फरमाया कि समाधि का अर्थ है बुद्धि में समता आ जाए। यह संसार परिवर्तनशील है, यहां मान-अपमान, जन्म-मृत्यु, सुख-दुःख आदि है यह सारा दुःख देह का है न कि आत्मा का। इस संसार जगत में पशु-पक्षी, मनुष्य, देव, आचार्य, उपाध्याय सभी में समान आत्मा है। देह में आत्मा प्रमुख है। जिस तरह से सोना कीचड़ में या नाली में भी गिर जाए तो वह खराब नहीं होता उसकी शुद्धता बनी रहती है। उसी प्रकार आत्मा का स्वभाव है कि वह शुद्ध है। आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि व्यक्ति आत्मा को गौण कर देह को प्रमुख मानता है। जीवनभर परिवार के रिश्ते-नाते में उलझा रहता है जो उसका अज्ञान है। इस संसार सागर से पार जाने के लिए मिथ्यात्व मोह को तोड़ना होगा। पुरुषार्थ के बल से ही संसार सागर से पार हो सकते हैं। उसकी एक ही विधि है हर क्रिया में आत्मा और शरीर का भेद करो। कार्य करते हुए भी अपनी आत्मा को नहीं भूलें, हर किसी के शरीर को नहीं उसमें उसके आत्म तत्व को देखो। प्रातः भ्रमण करते हुए भी आत्मा और शरीर का भेद क...

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : कमल मुनि

चित्र
संस्कार और चरित्र ही युवा की सबसे बड़ी पूंजी : अभय सुराणा नीलेश बाफना मैसूर :- स्थानकवासी जैन संघ हल्लदकेरी मैसूर के तत्वावधान में स्थानक भवन में आयोजित प्रवचन सभा में राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच, नई दिल्ली युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा राम में भी थी और रावण में भी, कंस और कृष्ण में भी तथा दुर्योधन और अर्जुन में भी। ऊर्जा होना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उसका सही दिशा में उपयोग होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सही दिशा नहीं मिलने पर ऊर्जा संकट, विपत्ति और पतन का कारण बन जाती है, जबकि सद्गुगुरु का मार्गदर्शन मिलने पर व्यक्ति के जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल जाती हैं। युवा पीढ़ी ऊर्जा, शक्ति और पराक्रम का भंडार है। यदि युवाओं में सकारात्मक क्रांति का संचार हो जाए तो उनमें पूरे विश्व को बदलने की क्षमता है। मुनि कमलेश ने युवाओं से कहा कि “मैं अकेला क्या कर सकता हूं, कोई साथ नहीं देता, टांग खींचने वाले बहुत हैं, साधन-सुविधा नहीं है”—ये सब आगे नहीं बढ़ने के बहाने हैं। युवाओं को ‘एकला चलो रे’ के सिद्धांत को अपनाकर आगे बढ...

अपना स्वामी होता हैं परमात्मा :- आचार्य शिवमुनि

चित्र
शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन का कार्यक्रम सूरत :- आ चार्य भगवन् शिवमुनि ने दैनिक उद्बोधन में फरमाया कि बहिरात्मा व्यक्ति आत्म ज्ञान से विमुख होता है। उसे इन्द्रियां जैसा चाहे वैसा बना देती है। वह आत्म ज्ञान को नहीं जानता। आचार्य भगवन ने फरमाया कि परमात्मा वह है जो अपना स्वामी होता है। जो शिवमय, अनंत अक्षय है, जो सिद्ध गति चले जाते है ऐसे सिद्ध भगवान की आत्मा परमात्मा है। जो तीनों लोकों को अपने ज्ञान से देखकर-जानकर धर्म तीर्थ की स्थापना करते हैं। जो चन्द्रमा की तरह निर्मल, सूर्य से भी तेज प्रकाशवान, सागर की तरह गंभीर ऐसे सिद्ध भगवान का स्मरण एक आत्मार्थी साधक करता है। आत्मा के आठ गुणों की चर्चा करते हुए फरमाया कि हर मनुष्य की देह में आत्मा है और यही आत्मा सिद्ध गति जाती है। जिस तरह पंखा, आदि उपकरण लाईट से चलते हैं किंतु चलाने वाली बिजली दिखाई नहीं देती है। उसी तरह मनुष्य के भीतर आत्मा है वह दिखाई नहीं देती है। आत्मा के अस्तित्व के कारण शरीर क्रियाशील रहता है। व्यक्ति यह अवलोकन करे कि दिनभर में ज्यादा चर्चा वह आत्मा की करता है या पुद्गल संसार की। उन्होंने आत्म ध्यान पर बल देते हुए फरमा...

समरसता ही धर्म का मूल आधार, कट्टरता हिंसा की जननी : कमल मुनि कमलेश

चित्र
स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम मैसूरु :-   स्थानकवासी जैन संघ हल्लदकेरी के तत्वावधान में स्थानक भवन में अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच, नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकर्ता अधिवेशन के समापन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने कहा कि प्राणी मात्र के प्रति समरसता और सद्भाव का भाव जब तक आत्मा में जागृत नहीं होता, तब तक मनुष्य वास्तविक धार्मिकता के मार्ग में प्रवेश नहीं कर सकता। समरसता ही सभी धर्मों का मूल आधार, मोक्ष का मार्ग और आध्यात्मिकता का प्राण है। उन्होंने कहा कि समरसता के माध्यम से हृदय में प्रेम, मैत्री, करुणा और सद्भाव का संचार होता है। जिस मन-मंदिर में ये भाव विद्यमान होते हैं, वहीं परमात्मा का निवास होता है। समरसता स्वयं अहिंसा है और जहां समरसता समाप्त होती है, वहीं हिंसा एवं पाप का प्रारंभ हो जाता है। विचारों में क्रूरता, व्यवहार में कुटिलता और आचरण में अपराध की प्रवृत्ति जन्म लेने लगती है। राष्ट्रसंत ने कहा कि समरसता और कट्टरता में 36 का आंकड़ा है। कट्टर विचारधारा सद्गुणों को नष्ट कर हिंसा की जननी बन जाती है। भा...

मुनि श्री 108 सविज्ञ सागरजी की तप, साधना – आराधना

चित्र
  186 दिवसीय सिंह निष्क्रिडित महाव्रत का पारणा महोत्सव  इंदौर :- आचार्य श्री 108 आदिसागर अंकलीकार परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महा मुनिराज के कर कमलों से दीक्षित परम् प्रभावक तपस्वी इंद्रपुरी इंदौर नगर गौरव मुनि 108 श्री संविज्ञ सागर जी महा मुनिराज आचार्य श्री के पावन सानिध्य में इस वर्ष – 2026 का तप, साधना – आराधना का आध्यात्मिक वर्षायोग इंद्रपुरी (इंदौर) में चल रहा है.जिसमें मुनि श्री विगत 28 जुलाई 2026 से मध्यम सिंह निष्क्रडित व्रत की महासाधना कर रहे हैं.इस तप में  मुनिराज के कुल 186 दिवस में 153 निर्जल उपवास एवं 33 पारणा होंगे। मुनि श्री108 संविज्ञ सागर जी महाराज दीक्षा से ही नियमित रूप से तप साधना चल रही है। विगत वर्ष – 2022 के अजमेर के वर्षायोग में मुनि श्री द्वारा एकांतर की साधना की गई(जिसमें 1आहार एवं 1उपवास) की साधना के साथ दश लक्षण के 10 निर्जल उपवास किए वर्ष – 2023 के भोपाल वर्षायोग में मुनि श्री द्वारा 32 निर्जल उपवास किए।  वर्ष 2024 नैनवा जिला बूंदी राजस्थान के वर्षायोग में मुनि श्री द्वारा चातुर्मास कलश स्थापना से 2 उपवास 1 आहार, 3...

मुनि श्री उदित कुमार जी बहुश्रुत परिषद के संयोजक मनोनीत

चित्र
मुनि श्री सुमति कुमार जी को परिषद का सदस्य दायित्व  हरीश जैन नई दिल्ली :-  तेरापंथ धर्मसंघ के युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी ने महती कृपा करते हुए बहुश्रुत मुनि श्री उदित कुमार जी को बहुश्रुत परिषद का संयोजक तथा मुनि श्री सुमति कुमार जी को परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। इस निर्णय से दिल्ली सहित पूरे देश के तेरापंथ समाज में हर्ष एवं आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण है। वर्तमान में मुनि उदित कुमारजी पीतमपुरा, दिल्ली में विराजित हैं। बहुश्रुत परिषद तेरापंथ धर्मसंघ की आगम, साहित्य एवं ज्ञान-परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दोनों संतों को परिषद में दायित्व प्रदान किया जाना धर्मसंघ की समृद्ध ज्ञान-परंपरा को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दिल्ली तेरापंथ सभा ने जताई कृतज्ञता इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन पटावरी, समाजभूषण मांगीलाल सेठिया, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, दिल्ली के अध्यक्ष बिमल कुमार बेंगानी, महामंत्री प्रदीप संचेती एवं निवर्तमान अध्यक्ष  सुखराज सेठिया ने परमपूज्य आ...

आज के समय मे शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है :- पवन केडिया

चित्र
400 विद्यर्थियों को शैक्षणिक साहित्य वितरित भायंदर :- शिक्षा मानव जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। शिक्षा के बिना मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं रह जाता। इसलिए कहा गया है – _"सा विद्या या विमुक्तये"_ अर्थात् सच्ची शिक्षा वही है जो हमें मुक्ति दिलाए। उपरोक्त विचार अग्रसेन फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन केडिया ने व्यक्त किये।वे फाउंडेशन व युथ फोरम की और से मीरा भायंदर महानगर पालिका स्कूल क्रमांक 18 के 400 विद्यर्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करती है व इससे व्यक्ति को रोजगार मिलता है और वह आत्मनिर्भर बनता है।भीकमचंद अग्रवाल ने कहा कि हम शिक्षा के कार्यों में कभी कमी नही आने देंगे। स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विजय फतेपुरिया, भागचंद जैन,शिवशंकर बंसल,संदीप ध्यायवाला,सुंदरलाल अग्रवाल,सुभाष बजाज,सूंदर कोनार,राहुल यादव उपस्थित थे।एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया।प्रिंसिपल लइजा डाबरे ने सभी का स्वागत किया।संचालन सीमा प्रजापति ने किया।कार्यक्रम को सफल ब...

महाराजा अग्रसेन के जीवन पर बनेगी भव्य फिल्म

चित्र
मुकेश खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका मुंबई  :- अग्रवाल समाज के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि भगवान महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता और लोककल्याण की भावना पर आधारित एक भव्य फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म में महाभारत सीरियल में भीष्म पितामह की अमर भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना महाराजा अग्रसेन की मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म निर्माण की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर मुकेश खन्ना के कार्यालय में उन्हें साइनिंग अमाउंट प्रदान कर फिल्म के लिए अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके साथ ही फिल्म का विधिवत शुभ मुहूर्त भी संपन्न हुआ। इस अवसर को अग्रवाल समाज के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्याम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले होगा निर्माण यह फिल्म श्याम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म के निर्देशक सन्नी अग्रवाल हैं। वहीं डॉ. श्याम अग्रवाल और पुरुषोत्तम अग्रवाल फिल्म के प्रोड्यूसर तथा सुमन अग्रवाल सह-निर्माता हैं। फिल्म के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के जीवन संघर्ष, उनके सिद्धांतों और समाज के प्रति उनके योगदान को ...

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया

चित्र
आंगनवाड़ी, विद्यालय, स्वास्थ्य सेवाओं, नलजल योजना, उचित मूल्य दुकान सहित निर्माण कार्यों को देखा शाजापुर :- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत कलेक्टर ऋजु बाफना ने शाजापुर जिले के पंचदेहरिया, ढाबलाघोसी, तिलावद मैना, अरनियाखुर्द, अरण्डिया एवं पाडलिया सहित विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर शासन की योजनाओं एवं विभागीय व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर बाफना ने ग्राम पंचदेहरिया में आंगनवाड़ी क्रमांक-2 का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों की कम उपस्थिति पाए जाने तथा सुपरवाइजर द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किए जाने पर सुपरवाईजर की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में बच्चों की उपस्थिति नहीं होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन एक ही कक्ष में करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को दिए। कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण एवं उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली। ग्रामीणों से चर्चा कर नाली सहित अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अ...

सोहनराजजी परमार की स्मृति मे निशुल्क शिविर संपन्न

चित्र
100 से अधिक मरीज लाभान्वित - 18 मोतियाबिंद आपरेशन  25 + चश्मा युथ फोरम का आयोजन - भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दो निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई,व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया । शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग हैं।शिविर सेवाड़ी,हाल पुना निवासी सोहनराजजी परमार की स्मृति में आयोजित किया गया। फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव ने बताया की भायंदर के संगीता कॉम्प्लेक्स में आयोजित शिविर में 100 से अधिक मरीज लाभान्वित, 18 मोतियाबिंद आपरेशन - 25 से अधिक चश्मा वितरण किया गया। शिविर में...

पूरे देश में 20 से 28 अगस्त तक गूंजेगा श्री नमस्कार महामन्त्र का दिव्य स्वर

चित्र
द्विशताब्दी ‘गुरु राज स्पर्श चातुर्मास-2026’ के अंतर्गत भव्य आराधना का आयोजन इंदौर : - पुण्यसम्राट गुरूदेव श्री के ह्रदय मे बसे मालवा की इन्द्रपुरी मे द्विशताब्दी गुरु राज स्पर्श चातुर्मास के तहत 20 अगस्त से नवकार महामंत्र आराधना होगी।  द्विशताब्दी 'गुरु राज स्पर्श चातुर्मास-2026' के अंतर्गत इन्दौर महानगर में नवकार महामंत्र आराधना का आयोजन किया जाएगा। यह आराधना पुण्यसम्राट, युगप्रभावक गुरुदेव श्रीमद विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर परम पूज्य धर्मदिवाकर, हृदयसम्राट, गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आदि श्रमण-श्रमणी वृंद की पावन निश्रा में संपन्न होगी। परिषद के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि नौ दिवसीय इस आराधना का शुभारंभ 20 अगस्त 2026 को होगा तथा 28 अगस्त 2026 को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। आराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक आराधकों से पूर्व पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। पंजीयन के लिए मोबाइल संपर्क किया जा सकता है। आयोजन के लाभार्थी हजारीमलजी, कांतिलालजी, विमला...

पंन्यास प्रवर श्री धर्मविजयजी म.सा. (डहेलावाला) समुदाय के श्रमण श्रमणी समुदाय के चातुर्मास

चित्र
गच्छाधिपतिआचार्य विजय अभयदेव सूरीश्वरजी का चातुर्मास राधनपुर में निर्ग्रन्थ-कोटी-वनवासी-वड-तपागच्छीय पू. पंन्यास प्रवर श्री धर्मविजयजी म.सा. (डहेलावाला) समुदाय के श्रमण श्रमणी म. का सं. 2082 का चातुर्मास जगह की चातुर्मास सूचि गच्छाधिपति-1, आचार्य 6, पंन्यास 7, गणिवर्य-3, मुनिराजश्री 64, श्रमण टोटल-81, टोटल श्रमणी-375, समुदाय के टोटल श्रमण श्रमणी की संख्या-456, कालधर्म-श्रमणी-3, सं. 2082 में नई दीक्षा श्रावक 3, श्राविकाएं-16, टोटल 19 , सं. 2082 में श्रमण चातुर्मास स्थल 16, श्रमणी चातुर्मास स्थल 74, टोटल-90 1) तपागच्छीय प्रवरसमिति कार्यवाहक, महामांगलिक प्रदाता प. पू. गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री विजय पियुषभद्र सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री विजय मोक्षरत्न सूरीश्वरजी म.सा., गणि श्री देवर्षिरत्न विजयजी म. आदि ठाणा-13  स्थल :- श्री राधनपुर जैन संघ,श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन देरासर उपाश्रय,चिंतामणी शेरी, मु.पो.ता. राधनपुर,जि. पाटण (उ.गु.)-385340 (गुजरात) 2) आचार्य श्री विजय रत्नचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री विजय उदयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठ...