धनतेरस को बनाएँ धन्यतेरस!
गच्छाधिपति कुलचंद्र सूरीश्वरजी की निश्रा में भव्य महालक्ष्मी पूजन का आयोजन
अहमदाबाद :- धनतेरस के पावन पर्व पर सुख, समृद्धि और सौभाग्य का दिव्य आह्वान के साथ तपगच्छाधिपति, आचार्य श्री विजय प्रेमसुरीश्वरजी म.सा.के आजीवन चरणोपासक, कार्यकुशल, परम पूज्य श्री विजय कुलचंद्र सुरीश्वरजी (KC) म.सा. के सानिध्य में श्री पार्श्व-प्रेम 24 जिनेश्वर धाम, राचरडा की पावन धरा पर सामूहिक श्री महालक्ष्मी देवी महापूजन का भव्य आयोजन 6 नवंबर सुबह 8.30 बजे से होने जा रहा है।
महापूजन के बारे मे पन्यास प्रवर कुलदर्शन (kD) म.सा.ने बताया कि यह पूजन अनेक मंगलकामनाएं व आराधना व सुख समृद्धि की भावना के साथ होने जा रहा हैं। सुख, शांति और समृद्धि की मंगल भावना के साथ इस सामूहिक श्री महालक्ष्मी देवी महापूजन में अवश्य जुड़िये।ज्ञात हो केडी म.सा.का अद्भुत मंत्रोच्चार आपको मंत्र मुग्ध कर देगा।समस्त आयोजन के मुख्य लाभार्थी मातुश्री कुसुमबेन हीरालाल शाह परिवार व आयोजक श्री मंगल कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट हैं।अधिक जानकारी के लिए केतन शाह 9824621811 अथवा मंथन शाह से 8517664108 पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें