संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नागदा बनेगा पत्रकारों का संगम, 27 जून को होगा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

चित्र
पत्रकार एकता का होगा शक्ति प्रदर्शन पत्रकारों की आवाज को मिलेगा नया मंच  नागदा :- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (एमपी.डब्ल्यू.जे.यू.) नागदा जिला इकाई द्वारा आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार बैठकें लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। 27 जून 2026, शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से रंगोली होटल एण्ड रिसोर्ट, बायपास रोड, नागदा में आयोजित होनेवाले सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, दैनिक अग्रिपथ के संपादक अर्जुन सिंह चंदेल तथा प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष नन्दलाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। संघ के जिला अध्यक्ष राजेश रघुवंशी एवं जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में आयोजन ...

नयना वसानी बनी शिवसेना महिला संघटक प्रमुख

चित्र
निष्ठा से पार्टी लिए करेगी काम भायंदर :-  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन में मीरा भायंदर शिवसेना के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।  इस अवसर पर प्रताप सरनाईक ने  मीरा रोड शहर (प्रभाग 9,15,16, 17, 19, 20, 21, 22) महिला संघटक के पड़ पर नयन वदनि को नियुक्त किया है।यह नियुक्ति पत्र उन्हें परिवहन मंत्री ने प्रदान किया।वसानी ने सभी शिवसैनिकों और कार्यकर्ताओं के सहयोग, समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वे संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

बॉम्बे मेटल एक्सचेंज अब भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड हुआ

चित्र
अनावरण समारोह 20 जून को मुंबई :- प्रतिष्ठित संस्था बॉम्बे मेटल एक्सचेंज को अब भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड (बीएमई) के नाम से जाना जाएगा।संस्था के अध्यक्ष सुशील कोठारी ने बताया कि बीएमई अपने परिवर्तन के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मनाने के लिए तैयार है। यह महत्वपूर्ण परिवर्तन एक्सचेंज की नई राष्ट्रीय पहचान और देश भर में धातु व्यापार और उद्योग की सेवा करने के लिए इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  अनावरण समारोह का आयोजन रविवार 20 जून  को सहारा स्टार, मुंबई में किया गया है जिसमें महाराष्ट्र सरकार के  उद्योग मंत्री उदय सामंत की विशेष उपस्थिति रहेगी।कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में एमआईडीसी, महाराष्ट्र के सहयोग से गैर-लौह धातुओं के पुनर्चक्रण के लिए प्रस्तावित सर्कुलर इकोनॉमी पार्क की घोषणा भी की जाएगी। प्रस्तावित परियोजना में भंडारण, रसद, पुनर्चक्रण, प्रसंस्करण और मूल्य वर्धित धातु गतिविधियों को शामिल करते हुए एक विश्व स्तरीय एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की परिकल्पना की गई है, जिससे टिकाऊ विकास को बढ़ावा मिलेगा और धातु क्षेत्र में भारत के परिपत्र अर्थव्यवस्था ढां...

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के सम्मान में अभिनंदन समारोह

चित्र
20 जून को मुंबई में होगा आयोजन मुंबई  प्रवासी राजस्थानी समाज के प्रमुख संगठन राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ द्वारा राजस्थान से लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद नीरज डांगी के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 जून 2026, शनिवार को शाम 7 बजे गिरगांव स्थित गोल्डन व्हील होटल में आयोजित होगा, जिसमें प्रवासी राजस्थानी समाज के उद्योगपति, समाजसेवी, व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।  संघ के अध्यक्ष विमल रांका ने बताया कि नीरज डांगी लंबे समय से प्रवासी राजस्थानियों के हितों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। राज्यसभा में उनके निर्विरोध पुनर्निर्वाचन को राजस्थान तथा प्रवासी समाज के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इसी खास उपलब्धि के उपलक्ष्य में उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। राजस्थान के विकास और राजस्थानियों के हित में डांगी के परिवार का विशेष योगदान रहा है। राज्यसभा में भी सांसद डांगी रेल विकास व जैन तीर्थो के मुद्दे उठाते रहे हैं और प्रवासी संघ के पदाधिकारियों की रेल मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात में भी नी...

समस्त जैन समाज से विनम्र निवेदन

चित्र
तीर्थों को केवल तीर्थ ही रहने दें, पिकनिक स्पॉट न बनने दें। ह मारे तीर्थ केवल दर्शनीय स्थल नहीं हैं, वे अनंत सिद्धों, आचार्यों, साधु-साध्वियों एवं असंख्य श्रद्धालुओं की आराधना, तपस्या और भक्ति से पावन बने आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र हैं। आजकल कुछ स्थानों पर तीर्थयात्रा के दौरान मनोरंजन, रील्स, डांस वीडियो, ऊँची आवाज़ में संगीत तथा पिकनिक जैसी गतिविधियाँ देखने को मिल रही हैं, जो तीर्थों की गरिमा एवं पवित्रता के अनुरूप नहीं हैं।   आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें  ✅ तीर्थों को केवल तीर्थ ही रहने दें, पिकनिक स्पॉट न बनने दें। ✅ तीर्थ परिसर में मर्यादा, श्रद्धा और शालीनता का पालन करें।  ✅ सोशल मीडिया प्रसिद्धि से अधिक तीर्थ की पवित्रता को महत्व दें।  ✅ अपने बच्चों एवं युवाओं को भी तीर्थ की गरिमा का संस्कार दें। 🙏 विशेष अनुरोध सभी तीर्थ ट्रस्टों एवं प्रबंधकों से 🙏 तीर्थ परिसर में ऐसी स्पष्ट नियमावली बनाई जाए तथा उसका दृढ़ता से पालन करवाया जाए, जिससे तीर्थ की आध्यात्मिक पवित्रता, शांति और गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे। 🌺 तीर्थ हमारी आस्था हैं, मनोरंजन का साधन नहीं।  🌺 तीर्थ हमार...

मीरा-भायंदर में शिवसेना पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

चित्र
  नियुक्ति पत्रों का वितरण भायंदर :- शिवसेना ने मीरा-भायंदर की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी में राजू भोंईर जिला प्रमुख, निशा नार्वेकर महिला जिला संघटक, विक्रम प्रताप सिंह,प्रीति पाटील  जिला समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा संजय पांगे सचिव, सचिन मांजरेकर, नवीन सिंह, संतोष गोळे और जितेंद्र पाठक को शहर प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामभुवन शर्मा बने प्रवक्ता शिवसैनिक रामभुवन शर्मा को पार्टी का मीरा-भायंदर जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर शर्मा ने पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना ही मीरा-भायंदर के चौमुखी विकास को गति दे रही है। कार्यकारिणी में महिला नेतृ...

जितेंद्र पाठक भायंदर (वेस्ट) के शिवसेना शहर प्रमुख

चित्र
  पिछले कई सालों से राजनीति में सक्रिय भायंदर :- शिवसेना ने मीरा-भायंदर इकाई की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जितेंद्र पाठक को भायंदर (वेस्ट) के शिवसेना शहर प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई व विश्वास व्यक्त किया कि वे पार्टी को मजबूत करेंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आंखों से ही जीवन का रंग देख पाते हैं :- कृष्ना तिवारी

चित्र
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 90 से ज्यादा लाभान्वित - 15 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 50 थायराइड जांच भायंदर :- आंखें ईश्वर का दिया सबसे अनमोल तोहफा हैं, इसके बिना दुनिया सिर्फ अंधेरा है। आंखों से ही हम प्रकृति की सुंदरता, अपनों का प्यार और जीवन के रंग देख पाते हैं,और जो दिखता है वही सीखते हैं आंखें ज्ञान और समझ का सबसे बड़ा दरवाजा हैं।मां की आंखों में ममता, दोस्त की आंखों में भरोसा और गुरु की आंखों में मार्गदर्शन दिखता है।आंखें दिल का आईना हैं, जो बोलने से पहले ही सारा भाव बता देती हैं। आंखों के प्रति एक पल की लापरवाही से रोशनी जा सकती है, इसलिए आंखों की देखभाल करना सबसे जरूरी है।इसलिए समय-समय पर आंखें चेक कराएं, मोबाइल/स्क्रीन से ब्रेक लें और पौष्टिक खाएं क्योंकि आंखें हैं तो जहान है।अपनी आंखों का ख्याल रखो। उपरोक्त विचार सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में आयोजित दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के कार्यक्रम को भेजे संदेश में व्यक्त किये।इसका आयोजन स्व.सोहनबाई मोहनराज बंबोरी की तृतीय पुण्यतिथि पर किया गया था।कार...

भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन आयोजित कार्यक्रम में 10 हजार बच्चे लाभान्वित

चित्र
128 लोगों ने रक्तदान किया  भायंदर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन (BBBF), मीरा-भायंदर द्वारा भायंदर (वेस्ट) के राजस्थान हॉल में निःशुल्क जंबो नोटबुक वितरण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, समाजसेवियों तथा रक्तदाताओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। नोटबुक के मुख्य सहयोगी  कांतादेवी सुभाषजी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट,के अलावा नोटबुक के लाभार्थीयों में विकास जैन, हरिश व्यास, अनिल जैन, देवराज परमार, प्रवीण जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक गीता जैन, उप महापौर ध्रुव किशोर पाटील, सभापती एवं नगरसेविका सुनिता जैन, मोबेल कोरिया, डा. भव्या शाह, नगरसेवक भगवती शर्मा, परेश शाह, भाजपा युवा नेता संदीप पिपलीया, राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार, शताब्दी गौरव के सिद्धराज लोढ़ा, पत्रकार देवेन्द्र पोस्वाल, दीपक जैन, जेठमल राठौड, समाजसेविका भावना तिवाडी, निलम तेली, समाजसेवी धर्मेश रांका, मनिष मुणोत, चेतन जैन, लच्छुभाई संघवी, किशोर जैन, ईश्वर मेहरा, प्रवीण मेहता, मनीष सांकरिया, हसमुख पुनमिया, कृणाल प...

पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में आज भी सक्रिय नवीन कुमार

चित्र
राष्ट्रीय स्तर पर हिदी पत्रकारिता और साहित्य के ऐसे सृजनशील व्यक्तित्व न वीन कुमार हिदी पत्रकारिता और साहित्य के ऐसे सृजनशील व्यक्तित्व हैं, जिनकी पहचान कर्म, सादगी और संवेदनशील लेखन से बनी है. पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को अनेक संस्थाओं ने आत्मीय भाव से सम्मानित किया है. सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर के रूप में अपने संस्थान से प्राप्त सम्मान उनके पत्रकारिता जीवन की उल्लेखनीय उपलब्धि रही है. नवीन कुमार की अब तक दो महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं-'वेश्या की बेटी' और 'ऑपरेशन सिंदूर' दोनों पुस्तकों का प्रकाशन न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन द्वारा किया गया है. वेश्या की बेटी एक कहानी-संग्रह है, जिसमें 25 कहानियां संकलित हैं. इस कहानी-संग्रह की प्रस्तावना प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लिखी है।उन्होंने लिखा है कि कहानीकार विषय चयन को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं और वेश्या की बेटी, जीवन बाबू, सालगिरह, सुमेधा की जिद, रंगभेद तथा बंद कर दो दरवाजा जैसी कहानियां पाठक को सोचने के लिए विवश करती हैं। उनकी दूसरी पुस्तक 'ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम में हुए आतंकी हम...