संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देलवाड़ा की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए कार्य करें :- आचार्य हेमवल्लभ

चित्र
सादगीपूर्ण तरीके से किया चातुर्मास प्रवेश प्रवेश सिरोही :-   जैन संत आचार्य हेमवल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. का इस बार माउंट आबू के देलवाड़ा जैन मंदिर में चातुर्मास हो रहा है। सैकड़ों अनुयायियों की मौजूदगी में बेहद ही सादगीपूर्ण तरीके से प्रवेश किया। देलवाड़ा जैन मंदिर में यह उनका पहला चातुर्मास होगा। जैन संत हेमवल्लभसूरी महाराज के मंदिर में प्रवेश के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। इससे पूर्व उनके मंदिर पहुंचने पर सेठ श्री कल्याण परमानन्द ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज कुमार गांधी, सचिव पारसमल सिंघवी, ट्रस्टी कुमार सेठ, राजीव सोलंकी, अनुभव सिघीं, मुख्य टीलायत परिवार के कमलेश चौधरी, दिलीप वहीत्रा, तीर्थ प्रबंधक गोरधनसिंह व अन्य जैन श्रावको ने शास्त्रोंक्त विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर उनका अक्षत से वधामणा कर भावभीना सामैया किया। आचार्य ने तीर्थ में मूलनायक के रूप में विराजित भगवान आदेश्वर दादा के दर्शन वंदन किए।  इस मांगलिक वेला पर संगीतज्ञ कमलेश चौधरी ने सुमधुर सुरों में मंगल गीतों की प्रस्तुति दी। मंगल गीतों की गूंज के बीच आचार्य भगवंत ने जयकारों के साथ तीर्थ पर...

जैन संत मुनि श्री 108 सुयस सागर मुनीराज के सानिध्य में चातुर्मास का ध्वजारोहण

चित्र
मंगल कलश की स्थापना झुमरीतिलैया :- शहर में स्थित जैन मंदिर में वीर शासन जयंती एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से जैन संत मुनि श्री 108  सुयश सागर जी मुनीराज के सानिध्य में  संपन्न हुआ। विरागोदय वर्षा योग 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम मेंसर्वप्रथम विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजे घोड़ा गाड़ी बग्गी के द्वारा निकाली गई महिलाएं अपने माथे पर मंगल कलश जैन ध्वज  लेकर नगर यात्रा में शामिल हुई।प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया मुक्तगिरि एवं स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री के द्वारा ध्वजारोहण की विधि विधान से पूजा कराई गई।इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री108 सुयश  सागरजी ने अपने अमृतमय प्रवचन में कहा कि हमें भगवान महावीर का दिव्य संदेश जियो और जीने दो के सिद्धांत से आगे बढ़ना है। उनका मूल सिद्धांत सत्य अहिंसा ही पूरे विश्व को शांति अमन चैन के मार्ग पर ले जा सकता है।मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है गुरु ही सच्चे मार्ग के प्रकाशक हैं  कोलकाता के सर्वेश दिनेश अखिलेश जैन पाटनी परिवार के द्वारा ध्वजारोहण एव...

नित्यानंद सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर निशुल्क चिकित्सा शिविर 2 अगस्त को

चित्र
युथ फोरम व श्री नवकार भक्ति ट्रस्ट का आयोजन भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा.के  के 69 वे जन्मोत्सव सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), व श्री नवकार भक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में मुनिराज मोक्षानंदजी म.सा.के प्रेरणा से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। फोरम के महासचिव अतुल गोयल व ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक काग्रेचा ने बताया की शिविर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में चातुर्मास हेतु बिराजमान साध्वी श्री सोम्यकला श्रीजी के निश्रा में  सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर, राम मंदिर रोड पर   होगा। भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे। शिविर में नेत्र जांच, डायबिटीज, ECG, थाइरोइड, ब्लड प्रेशर,थाइरोइड, दांतो की जांच की जाएगी व ड शिविर में डीके फाउंडेशन, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर सेवाएं देगा।शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ राजीव अग्रवाल, स्त्रीर...

बालराई के समीप विशाल भूखंड पर बनेगा पार्श्व लेहर मधुवन तीर्थ धाम

चित्र
भूमि शुद्धिकरण होगा 17 अगस्त को फालना :-  दक्षिण गौरव  मरुधर ज्योति अक्षयरसा श्रीजी (मधु) म.सा. का चातुर्मासार्थ बालराई में मंगल प्रवेश होने के साथ ही क्षेत्र को एक और ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। बालराई से एक किलोमीटर दूरी पर पाली–सांडेराव राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशाल भूखंड पर 'पार्श्व लेहर मधुवन तीर्थ धाम' का निर्माण प्रस्तावित है। अक्षयरसा श्रीजी ने बताया कि प्रस्तावित तीर्थ धाम में भव्य एवं दिव्य जिन मंदिर के निर्माण का पुण्य लाभ विमलाबाई जयंतीलालजी चुन्नीलालजी सुराणा (बालराई/बेंगलुरु) को प्राप्त हुआ।सविताबाई अगरचंदजी सुराणा परिवार के हितेशजी सुराणा ने भी तीर्थ निर्माण में सुकृत अर्जित करने के लिए उदारतापूर्वक बड़ी राशि समर्पित करने की घोषणा की। तीर्थ परिसर के निर्माण की दिशा में प्रथम चरण के रूप में भूमि शुद्धिकरण महोत्सव आगामी 17 अगस्त को आयोजित किया गया हैं। इस अवसर को लेकर श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं में उत्साह और उमंग का वातावरण है। प्रस्तावित तीर्थ धाम के निर्माण में सहयोग हेतु धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। ट्रस्ट मंडल से जुड़ने और तन-मन-धन से सेवा का अ...

जापानी भक्तों ने जीता चातुर्मास प्रवेश में भायंदर वासियों का दिल

चित्र
  निपुणरत्न विजययजी का भव्य प्रवेश संपन्न दीपक जैन भायंदर :- पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य व गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा व आचार्य श्री जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती समता गुणरसिक,प्रखर प्रवचनकार मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास प्रवेश भव्य तरीके से हुआ।यह पहला चातुर्मास होने से संघ में जबरदस्त उत्साह है। श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ-मुंबई द्वारा आयोजित मग्गदयाणं चातुर्मास मंगल प्रवेश में शामिल हुए हजारों भक्तों के साथ जापान से आएं 81 जापानियों ने भायंदर वासियों के दिल जीत लिया।महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप पोशाक पहनी थी व अपने सिर को पूरी तरह ढका हुआ था।पुरुषों ने कुर्ता पायजामा पहना था व सभी जिनशासन का ध्वज लहरा रहे थे,और पूरी चातुर्मास प्रवेश यात्रा में चप्पल नही पहने थे।यह लोग पिछले कई सालों से प्रवेश और नवकार मंत्र की आराधना करने गच्छाधिपति जयंतसेन सूरीश्वरजी की निश्रा में आते हैं।  प्रवेश शोभायात्रा 52 जिनालय से प्रारंभ हुइ जंहा मुनि भगवंतों ने बावन जिनालय में विराजमान आचार्य पुण्यरत...

गच्छाधिपति श्री नरदेवसागर सूरीश्‍वरजी का भव्य प्रवेश

चित्र
 गच्छाधिपति श्री नरदेवसागर सूरीश्‍वरजी का भव्य प्रवेश श्री नवकार समर्पण चातुर्मास होगा यह राजनगर (अहमदाबाद) :- वचनसिद्ध गच्छाधिपति आचार्य श्री नरदेवसागर सूरीश्‍वरजी म.सा.आदि का भव्य चातुर्मास प्रवेश हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राजनगर के पावन आंगन में श्री परिमल जैन संघ, पालडी (अहमदाबाद) के तत्वावधान में श्री नवकार समर्पण चातुर्मास के लिए गच्छाधिपति के साथ बंधु बेलड़ी आचार्य श्री जिन-हेमचंद्रसागर सूरीश्वरजी म.सा.आदि 14 आचार्य भगवंत एवं विशाल श्रमण-श्रमणी वृंद का भी प्रवेश हुआ।चातुर्मासिक निश्रा आचार्य श्री आनंदचंद्रसागर सूरीश्‍वरजी म.सा.व श्री कल्पद्रुमाश्रीजी म.सा.ने प्रदान की। चातुर्मास स्थल :- श्री परिमल जैन संघ तुलसी बाग सोसायटी, अपोलो हॉस्पटल के पीछे, डॉ. हाउस के सामने, आंबावाडी, अहमदाबाद - 380006

विद्या दान से बड़ा कोई दान नहीं — अपनी मातृभूमि और विद्यालय का ऋण चुकाने की प्रेरक मिसाल

चित्र
पूरे समाज के लिए प्रेरणा है चौधरी परिवार का काम सिन्दरली (पाली) :-  अक्सर कहा जाता है कि “धन का दान व्यक्ति की सहायता करता है, लेकिन विद्या का दान पीढ़ियों का भविष्य बदल देता है।” पाली जिले के सिन्दरली गांव के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी गुलाब चौधरी और गणपत चौधरी ने इस विचार को साकार करते हुए अपनी मातृभूमि और शिक्षा के प्रति ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। जिस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बैठकर उन्होंने जीवन की पहली पाठशाला में शिक्षा ग्रहण की, उसी विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करोड़ों रुपये की लागत का भव्य दो मंजिला भवन भेंट कर उन्होंने यह संदेश दिया कि सफलता का वास्तविक अर्थ केवल स्वयं आगे बढ़ना नहीं, बल्कि उस संस्थान को भी आगे बढ़ाना है जिसने हमें आगे बढ़ने की राह दिखाई। आज जब समाज में शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे समय में यह योगदान केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि आने वाली हजारों छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। यह भवन वर्षों तक ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण व...

आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा का आध्यात्मिक चातुर्मासिक मंगल प्रवेश सम्पन्न

चित्र
 आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा का आध्यात्मिक चातुर्मासिक मंगल प्रवेश सम्पन्न चातुर्मास में आत्म ध्यान से ही आत्मा का कल्याण होगा :- शिवमुनि सूरत :- आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव ध्यान गुरु आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा.आदि का भव्य चातुर्मास सूरत में हुआ। शिवाचार्य आत्म फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रवेश में श्रीसंघ की महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किये हुए थे, पुरुषों के हाथ में भगवान महावीर के जयकारों एवं जैन धर्म के ध्वज लहरा रहे थे।  शिवाचार्य आत्म फाउंडेशन के तत्वावधान मे प्रवेश के बाद धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य भगवन् ने कहा कि आप सभी ने चातुर्मास प्रवेश पर हमारा स्वागत किया, हम भी आप सभी का स्वागत करते हैं। स्वागत का संधिविच्छेद करें तो इसका अर्थ इस प्रकार होता है स्व$आगत यानि अपनी आत्मा में आओ। जब हम अपनी आत्मा में स्थित हो जाएंगे तो अपने आप ही सभी का स्वागत हो जाएगा। साथ ही आचार्य भगवन ने सभी को आत्म ध्यान की प्रेरणा प्रदान करते हुए फरमाया कि आत्म ध्यान से ही आत्मा का कल्याण होगा। आचार्य श्री ने इस अवसर पर सभी साधु-साध्वियों की सेवा, साधना एवं ज...

षड़दर्शन विशारद पू. मुनिप्रवर श्री मोहजितविजयजी म.सा. (बडे पंडित म.सा.) के समुदाय की चातुर्मास सूची-2026

चित्र
  षड़दर्शन विशारद पू. मुनिप्रवर श्री मोहजितविजयजी म.सा. (बडे पंडित म.सा.) के समुदाय की चातुर्मास सूची-2026 गच्छाधिपति आचार्य श्री युगभूषण सूरीश्वरजी (पंडित म.सा.) के आज्ञानुवर्ती साधु साध्वीजी दीपक जैन साधु 48  साध्वी 6  कुल 111 इस वर्ष नई दीक्षा 5 भाई + 8 बहन = 13 काल धर्म = 1 श्रमण समुदाय 1) गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्री युगभूषण सूरीश्वरजी महाराजा (पंडित म.सा.), प्रवर्तक मुनिराज श्री गुणरत्न सागरजी म.सा. आदि ठाणा 28  स्थल :- श्री गुणवर्धक श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ, No. 58, Kanakpura Main Road, Basavanagudi, Bengaluru-560004, Karnataka. 2) परम पूज्य आचार्य श्री अरिहंतसागर सूरिजी म.सा. आदि ठाणा 5  स्थल :- श्री धर्मनाथ जैन मंदिर - श्री राजस्थान श्वे. मूर्तिपूजक जैन संघ 30th Cross, 4th Block, Jayanagar, Bengaluru-560011, Karnataka  3) परम पूज्य आचार्य श्री कल्पभूषण सूरिजी म.सा. आदि ठाणा 3   स्थल :- श्री महावीरस्वामी जैन मंदिर 2nd Main Road, N.R. Colony, Tyagrajanagar, Bengaluru-560028, Karnataka. 4) परम पूज्य उपाध्याय श्री हर्षजित विजयी म.सा. आदि ...

निपुणरत्न विजययजी का चातुर्मास भायंदर में

चित्र
26 जुलाई को भव्य प्रवेश   भायंदर :- पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य व गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा व आचार्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती समता गुणरसिक,प्रखर प्रवचनकार मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास भायंदर में हो रहा हैं।यह पहला चातुर्मास होने से संघ में जबरदस्त उत्साह है। श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ-मुंबई द्वारा आयोजित मग्गदयाणं चातुर्मास मंगल प्रवेश 26 जुलाई,रविवार को होगा। प्रवेश शोभायात्रा 52 जिनालय से प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होगी,जो नवकार पार्श्वनाथ जिनालय-गुरुमंदिर दर्शन करते हुए चातुर्मास स्थल नूतन थराद भवन जयन्तगिरि पहुंचेगाी व अग्रवाल ग्राउंड में धर्मसभा होगी जहाँ पूज्य श्री का प्रवचन एवं चातुर्मास में होने वाली अनुष्ठानों की घोषणा होगी।बड़ी संख्या में जापानी गुरु भक्त उपस्थित रहेंगे।ज्ञात हो मुनि श्री के 25 वर्षीय संयम जीवन का यह द्वितीय स्वतंत्र चातुर्मास है। 

त्रिपुटी बंधु का चातुर्मास पालीताणा तीर्थ पर

चित्र
27 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश पालीताणा :- श्री आदिनाथ भगवान के सानिध्य में मालव भूषण परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा.,वर्धमान तपोनिधि आचार्य श्री अपूर्वमंगल सूरीश्वरजी व स्वाध्याय रसिक श्री अमररत्नजी के दिव्य आशीष से श्री नर-अपूर्व - अमर कृपापात्र मुनिराज श्री आगमरत्न सागरजी, प्रशमसागरजी व प्रखर प्रवचनकार वज्ररत्न सागरजी म.सा.का चातुर्मास अनंत सिद्धों की पावन भूमि पालीताणा तीर्थ पर हो रहा है।  चंद्र हंसा चातुर्मास में गुरुभगवंतों का पालिताणा महातीर्थ में ऐतिहासिक प्रवेश 27 जुलाई को देशभर के भक्तों की उपस्थिति में होगा।वज्ररत्न सागरजी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक एव पुण्यदायक प्रवेश होगा अतः इस मंगल क्षण के साक्षी बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें।महिलाओं को आराधना कराने हेतु साध्वी श्री गुणज्ञा श्री जी म.सा. की शिष्या साध्वी श्री सुरेखा श्री जी म. सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।चातुर्मास को लेकर सभी मे बहुत उत्साह हैं।चातुर्मास लाभार्थी परिवार हंसाबेन चंद्रकांत भाई चौकसी सेजलबेन जिनेश भाई चौकसी परिवार,अंधेरी (वेस्ट,)) हैं। चातुर्मास स्थल ;- जवरलक्षा धाम,तलेटी रोड, पालि...

गुरु निहाल संत परिवार के चातुर्मास स्थान

चित्र
श्रमण संघीय सलाहकार, तपस्वीरत्न पू गुरुदेव श्री सुमतिप्रकाशजी म सा. की जय। श्रमण संघीय वरिष्ठ उपाध्याय, वाचनाचर्य प्रवर पू गुरुदेव डॉ. श्री विशाल मुनिजी म सा. की जय। पश्चिम विहार, दिल्ली 1) वाचनाचार्य उपाध्याय डॉ. श्री विशाल मुनि जी म.सा. नवकार मंत्र साधक श्री विवशण मुनि जी म.सा. प्रवचन प्रभावक श्री उदितराम मुनि जी म.सा. युवामनीयी श्री जागूत मुनि जी म.सा. प्रबुद्ध चिंतक श्री प्रबुद्ध मुनि जी म.सा. महाराष्ट्र केसरी श्री पराग मुनि जी म.सा. प्रसन्नमना श्री संयम मुनि जी म.सा. अध्ययनशील डॉ. श्री तीर्थेश मुनि जी म.सा. स्थल :- श्री वर्धमान एस. एस. जैन संघ, जैन स्थानक, ए-1/आर-2, जैनाचार्य श्री आत्माराम मार्ग, मेन रोहतक रोड, पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पिलर नं. 253 के सामने, पश्चिम विहार, दिल्ली-110063 प्रधानः राजेश जैन 09896003400 महामंत्रीः- अनिल जैन 09312236853  नालागढ़, हिमाचल 2) उत्तर भारतीय प्रवर्तक श्री आशीष मुनि जी म.सा. तत्व चिंतक श्री उत्तम मुनि जी म.सा. स्वाध्याय प्रेमी श्री विराग मुनि जी म.सा. स्थल :- श्री एस. एस. जैन महासभा,जैन स्थानक, मेन बाजार नालागढ़-174101,जिला सोलन (ह...

गौतम मुनिजी बरसादाता का चातुर्मास भायंदर में

चित्र
19 जुलाई को हुआ भव्य प्रवेश भायंदर :- महाराष्ट्र गौरव, खान्देश केसरी पूज्य गुरुदेव श्री गौतम मुनिजी म.सा. बरसादाता युवा प्रज्ञ, अध्ययनशील श्री चेतन मुनिजी म.सा. आदि ठाणा -(2) का चातुर्मास भायंदर में हो रहा है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़ मुंबई-उपसंघ भायन्दर के तत्वावधान में रविवार 19 जुलाई को भव्य प्रवेश संपन्न हुआ।भायंदर (ईस्ट) स्थित अंबेश भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चातुर्मास के महत्व को विस्तार से बताया।संघ के अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता,सचिव संपतलाल पामेचा,कोषाध्यक्ष धर्मेश सुराणा आदि कार्यकारिणी ने गुरुदेव के दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।चातुर्मास को लेकर संघ में उत्साह का वातावरण हैं।

महाश्रमण भवन में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश समारोह संपन्न

चित्र
भक्तिमय बना वातावरण, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की सहभागिता नई दिल्ली, 19 जुलाई। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, दिल्ली एवं आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री जय कुमार जी ठाणा-3 के चातुर्मासिक मंगल प्रवेश समारोह का आयोजन महाश्रमण भवन, अध्यात्म साधना केंद्र, महरौली में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रचार-प्रसार प्रभारी हरीश जैन ने बताया कि समारोह का शुभारंभ भक्तामर अनुष्ठान से हुआ।धर्मसभा को  संबोधित करते हुए मुनिश्री जय कुमार जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में कहा कि संयम, सेवा, संस्कार एवं आत्मकल्याण ही जीवन की वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे धर्म को केवल आस्था तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं। मुनिश्री ने कहा कि संतों का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनता है और आत्मचिंतन, साधना तथा सदाचार के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। मुदित मुनि ने अपने ओजस्वी ए...

धर्म और तप करने का अनमोल अवसर है चातुर्मास

चित्र
साध्वी सोम्यकला श्रीजी का भव्य प्रवेश भायंदर :- जैन धर्म में चातुर्मास सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण काल माना जाता है। यह चार महीने तक चलता है।जैन आगमों के अनुसार वर्षा ऋतु में पृथ्वी पर छोटे-छोटे जीव-जंतु, कीट-पतंगों की उत्पत्ति बहुत अधिक हो जाती है। साधु-संत विहार करते समय पैरों से अनजाने में जीव हिंसा हो सकती है।इसलिए भगवान महावीर के समय से ही साधु-संत 4 महीने तक एक ही स्थान पर रुककर साधना करते हैं,और लोगों के लिए अपने कर्म खपाने का अनमोल अवसर होता हैं। उपरोक्त विचार  श्री आल्म वल्लभ समुद्र इन्द्र रत्नाकर के क्रमिक पद्धर परम पूज्य वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देव श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म. सा. के आज्ञानुवर्ती साध्वी  बरखेडा तीर्थ उद्वारिका, महत्तरा शासन दिपिका साध्वी श्री सुमंगला श्रीजी म.सा की शिष्या परम विदुषी साध्वी प्रफुल्लप्रभा श्रीजी म. सा. की शिष्या साध्वी श्री पूर्णकला श्रीजी म. सा. की शिष्या सोम्यकला श्रीजी (नानकी म.सा.)ने भायंदर के प्रथम जैन मंदिर प्रांगण में चातुर्मास प्रवेश के बाद धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।उनके साथ साध्वी श्री कुमुदकला श्रीजी,साध...

धर्मचन्द्र विजयजी का चातुर्मास नई दिल्ली में

चित्र
27 जुलाई को होगा प्रवेश नई दिल्ली :- श्री बुद्धि- धर्म- भक्ति- प्रेम- सुबोध- लब्धि- शांतिचन्द्रसूरी के दिव्य आशीर्वाद से गुरुदेव श्री धर्मचन्द्र विजयजी म.सा.आदि का चातुर्मास भारत की राजधानी नई दिल्ली  स्थित अशोक विहार में हो रहा हैं। श्री संघ के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 2026,सोमवार,27 जुलाई को होगा।चातुर्मास अध्यात्म ज्ञानऊर्जा से परिपूर्ण होगा।संघ में चातुर्मास को लेकर उत्साह का माहौल है।एकम को महामांगलिक के अलावा अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होंगे। चातुर्मास स्थल :- सीता दीप , श्री विमलनाथ जैन श्वेतांबर संघ, अशोक विहार।

अक्षयरसा श्रीजी (मधु म.सा.)का चातुर्मास वालराई में

चित्र
20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश वालराई :- श्री चंद्रप्रभु स्वामीजी के सानिध्य में परम पूज्य नीतिसूरी समुदायवर्ती 1008 अठ्ठम के संकल्प वर्ती,वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री ललितप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी गोडवाड दिपिका, पूज्य ललितप्रभाश्रीजी म.सा. की प्रशिष्या मरुधर ज्योति साध्वी श्री अक्षयरसा श्रीजी म.सा. (मधु महाराज) आदि श्रमणी वृंद का वर्ष 2026 का चातुर्मास पाली जिले के नारलाई गांव में हो रहा है। राजस्थान की धर्मनगरी, बालराई नगरे धर्म, आराधना, श्रुतज्ञान एवं आत्मा की शुद्धि के पावन अवसर का आयोजन श्री जैन संघ, बालराई के द्वारा किया गया है।साध्वीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश सोमवार 20 जुलाई को होगा।उनके साथ दोषधरसा श्रीजी म.सा.,तन्मयरसा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा। निमंत्रक एवं आयोजक श्री बालराई जैन संघ श्री जैन देवस्थान पेढ़ी ने कहा कि यह हमारे लिये अत्यंत हर्ष का विषय है कि गुरु के चरण यंहा पड़े।उन्होंने कहा कि गुरुवर के चरण पड़े जहाँ, वह भूमि तीर्थ बन जाती है। बालराई को मिला यह सौभाग्य, हर आत्मा धन्य हो जाती है।

नयपद्मसागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास मुंबई मे

चित्र
26 जुलाई को होगा प्रवेश  मुंबई :- JIO-JITO प्रेरक, जिनशासन समाधि आचार्य श्री नयपद्मसागर सूरीश्वरजी म.सा.आदि का चातुर्मास मुंबई के प्रभादेवी में हो रहा है। श्री लब्धि स्काय फोरेस्ट जैन संघ स्काय फॉरेस्ट, MCGM पार्किंग, के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मास प्रवेश 26 जुलाई को होगा।आचार्य श्री के साथ JYW प्रेरक मुनिश्री ध्यानपद्म सागरजी मुनिश्री अक्षयपद्मम सागरजी तथा विदूषी आर्या साध्वीश्री मयणाश्रीजी,साध्वीश्री सिद्धिमयणा श्रीजी साध्वीश्री अर्हम्‌मयणा श्रीजी आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा। श्री लब्धि स्काय फोरेस्ट जैन संघ में पहलीबार चातुर्मास होने से लोगों में जबरदस्त उत्साह है।आध्यात्मिक वर्षावास चातुर्मास हेतु संघों को आमंत्रित किया गया है।

गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी का चातुर्मास बेंगलुरु में

चित्र
भव्य ऐतिहासिक महाप्रवेश 19 जुलाई को दीपक जैन बेंगलुरु :- जंगम युग प्रधान, न्यायाभ्योनिधि, पंजाब देशोद्वारक परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री आत्म-वल्लभ-समुद्र-इंद्रदिन्न सूरिजी म.सा. की पाट परंपरा के यशस्वी पट्टधर कल्याणक, भारत दिवाकर, गोडवाड के परमोपकारी, युगदृष्टा, पंजाब केसरी परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, कल्याणक तीर्थोद्धारक, शासन दिवाकर, शांतिदूत,भारत सरकार द्वारा "पद्मश्री" से विभूषित परम पूज्य गच्छाधिपति, आचार्य श्री विजय नित्यानन्द सूरीश्वरजी म.सा आदि ठाणा का वर्ष 2026 का चातुर्मास फूलों की नगरी बेंगलुरु में हो रहा है। चातुर्मास शहर के हृदय स्थल लाल बाग रोड स्थित श्री गोडवाड भवन के प्रांगण में श्री गोडवाड़ वल्लभ आयोजक समिति के तत्वावधान में हो रहा है।19 जुलाई को सुबह 7.30 बजे गुरुदेव के प्रवेश के साथ पंन्यास प्रवर धर्मशील विजयजी म.सा.,मुनिराज मोक्षानंद विजयजी म.सा.,मुनिराज धरणेन्द्र विजयजी म.सा., मुनिराज  ज्ञानानंद विजयजी म.सा.,तपस्वी मुनिराज परमानंद विजयजी म.सा. आदि ठाणा के अलावा साध्वी सिद्ध प्रज्ञा श्रीजी म.सा., साध्वी रश्...

गच्छाधिपति अभयदेव सूरीश्वरजी का चातुर्मास राधनपुर में

चित्र
20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश दीपक जैन राधनपुर :- तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यकारी, महामांगलिक प्रदाता,परम पूज्य गच्छाधिपति (डहेलावाला)आचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास गुजरात के राधनपुर शहर में हो रहा हैं। श्री राधनपुर जैन संघ के तत्वावधान में 20 जुलाई को सुबह 8.30 बजे गच्छाधिपति के साथ यशपादराज आचार्य पीयूष भद्र विजययजी म.सा.,गुरु कृपा प्राप्त ,कार्यकुशल आचार्य श्री विजय मोक्षरत्न सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का भव्य प्रवेश होगा।साथ ही गणिवर्य श्री देवर्षिरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा-13 का प्रवेश हैं। इसके साथ ही साध्वी श्री सद्गुणा श्रीजी म.सा.आदि ठाणा 6,साध्वी श्री मृगलोचना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 8, साध्वी श्री गुणपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 12,साध्वी श्री शरदपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 7,साध्वी श्री प्रियरत्न श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3, साध्वी श्री कैवल्यरेखा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4,,साध्वी श्री जिनरक्षिता श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 1,साध्वी श्री मनपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 के साथ परम पूज्य आचार्य श्री विजय नीति सूरीश्वरजी महाराज समुदाय की साध्वी श्री निरुपम श...

भुवनहर्ष विजययजी का पालीताणा तीर्थ में

चित्र
श्रद्धालुओं से चातुर्मास स्वद्रव्य के साथ करने की अपील। पालीताणा :- पूज्य शासन सम्राट आचार्य भगवंत श्री नेमी सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के व नवग्रह आराधना धाम गोधरा के प्रेरक विद्वान, वक्ता पूज्य मुनिश्री भुवनहर्ष विजयजी म.सा का चातुर्मास पालीताणा तीर्थ पर होने जा रहा है।यह उनका तीर्थ पर प्रथम चातुर्मास हैं। स्वार्थ सिद्ध चातुर्मास समिति के तत्वावधान में रविवार,19 जुलाई को केसरिया नगर धर्मशाला में मुनि श्री पुनितधर्म विजयजी म.सा.का भी प्रवेश होगा।श्रद्धालुओं से चातुर्मास स्वद्रव्य के साथ मनाने का आह्वान किया गया है। प्रतिदिन सुबह संगीत, संध्या भक्ति के साथ स्नात्र पूजा होगी। 45 आगम ग्रंथों पर हृदयस्पर्शी व्याख्यान दिये जायेंगे। विशेष दिनों और प्रत्येक रविवार को भक्ति अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे। जिसमें नवकार मंत्र का टीका जाप, शत्रुंजय की भावयात्रा, भक्तामर महापूजन, 99 प्रकारी पूजा, शक्तव अभिषेक, गुरु गौतम भक्ति गाथा, परिणी देवी एवं वीर विजयजी म.सा. का एकांकी प्रदर्शन, महापूजा आदि प्रतिदिन प्रभावना न करके टोकन देकर सामूहिक जाप आदि कार्यक्रम किया जायेगा।  इसके अलावा मुनिश्री द्वारा लिख...

गच्छाधिपति आचार्य श्री मुक्तिप्रभ सूरीश्वरजी का चातुर्मास अंधेरी में

चित्र
19 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश मुंबई :- श्री शंखेश्वरपुरम् तीर्थ संस्थापक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री मुक्तिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. व बंगालकेशरी आचार्य श्री डॉ. विनीतप्रभ सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का वर्ष 2026 का चातुर्मास मुंबई के उपनगर अंधेरी में हो रहा है। श्री चंद्रप्रभस्वामी जैन तपागच्छ श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में रविवार19 जुलाई को गच्छाधिपति के साथ मुनिराज श्री गुणयश मुनिजी म.सा.,मुनिराज अर्हम प्रभ म. सा.,प्रवचनकार श्री हितप्रभ मुनीजी म. सा.के अलावा श्रमणी वृंद साध्वी श्री जिनरत्ना श्रीजी म.सा., साध्वी श्री धर्मरत्ना श्रीजी म.सा.के साथ जगत्पूज्य श्री मोहनलाल जी महाराज साहब के समुदाय वर्तिनी, साध्वी श्री जिनरत्ना श्रीजी म. सा. साध्वी श्री धर्मरत्ना श्रीजी म. सा.साध्वी श्री अमीरत्ना श्रीजी म. सा., साध्वी श्री ऋषभरत्ना श्रीजी म. सा.,साध्वी श्री श्रुतरत्ना श्रीजी म. सा., साध्वी श्री तीर्थरत्नाश्रीजी म. सा.आदि श्रमणी वृंद का भी प्रवेश होगा। संघ ने विनंती की है कि इस आराधना का उत्सव, अपरिमित आनंद का साक्षी बने ताकि यह मंगल - शुभ ऐतिहासिक और स्वर्णिम बने ।श्री चंद्रप्रभस...

प्रभाकर सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रार्थना समाज में

चित्र
चातुर्मास प्रवेशोत्सव 16 जुलाई को मुंबई :-  जिन शासन रत्न परम पूज्य आचार्य विजय श्री दक्ष सुरीश्वरजी म.सा.के कृपापात्र समकित सम्राट, प्रसिद्ध प्रवचनकार, ज्योतिष विशारद, परम पूज्य आचार्य श्री विजय प्रभाकर सूरीश्वरजी महाराज साहेब वर्ष 2026 का चातुर्मास मुंबई के प्रार्थना समाज में होगा।  शेठ वाडीलाल साराभाई देरासरजी ट्रस्ट/संघ के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 16 जुलाई को श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन मंदिर में होगा।आचार्य श्री के साथ के साथ मुनिराज महापद्म विजयजी म.सा.,मुनिराज श्रीपद्म विजयजी म.सा.आदि ठाणा के अलावा महिलाओं को आराधना करने हेतु  साध्वी श्री तत्वदर्शना श्रीजी म. आदि ठाणा-7 का भी प्रवेश होगा। चातुर्मास प्रवेशोत्सव को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है।भक्ति की रमझट राजेशभाई, करण एंड ग्रुप जमाएगा।

साध्वी सौम्यकला श्रीजी का चातुर्मास भायंदर में

चित्र
19 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश भायंदर :- श्री आल्म वल्लभ समुद्र इन्द्र रत्नाकर के क्रमिक पद्धर परम पूज्य वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देव श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म. सा. के आज्ञानुवर्ती साध्वी  बरखेडा तीर्थ उद्वारिका, महत्तरा शासन दिपिका साध्वी श्री सुमंगला श्रीजी म.सा की शिष्या परम विदुषी साध्वी प्रफुल्लप्रभा श्रीजी म. सा. की शिष्या साध्वी श्री पूर्णकला श्रीजी म. सा. की शिष्या साध्वी श्री सौम्यकला (नानकी म. सा.) साध्वी श्री कुमुदकला श्रीजी म. सा.,साध्वी श्री काव्यकला श्रीजी म. सा आदि ठाणा 3 का चातुर्मास भायंदर में हो रहा हैं। भायंदर के पहले श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में प्रवेश रविवार 19 जुलाई को होगा।चातुर्मास प्रवेश पर उपाध्याय प्रवर श्री अनंतचंद्र विजययजी व मुनि अरिहंतचंद्र विजययजी भी निश्रा प्रदान करेंगे।चातुर्मास को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं।संघ चातुर्मास को ऐतिहासिक करने हेतु प्रयत्नशील हैं।आयोजन श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में हो रहा है। चातुर्मास के लाभार्थी परिवारों में मुख्य लाभार्थी अशोक चुन्नीलालजी मेहता एं...

विश्वरत्न सागर सूरीजी का चातुर्मास नागपुर में

चित्र
भव्य चातुर्मास प्रवेश 19 जुलाई को दीपक जैन  नागपुर :- परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीजी महाराज के परम कृपा पात्र शिष्य युवाचार्य सर्वधर्म दिवाकर महामांगलिक प्रदाता आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि मुनि मंडल का चातुर्मास महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में हो रहा है। आचार्यश्री का भव्य चातुर्मास प्रवेश रविवार,19 जुलाई को श्री सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के तत्वावधान में रामदासपेठ नागपुर में भव्य रूप से होगा।गुरुदेव की निश्रा में गुरु पुर्णिमा सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।संघ ने देशभर के संघो को अधिक से अधिक संख्या में नागपुर पधारने की विनंती की हैं।साथ ही संघ ने नागपुर आने की सूचना पूर्व में देने को कहा जिससे आवास आदि की व्यवस्था सुंदरतम रूप से हो सके।अधिक जानकारी 9425034884 एवं 9826663747 पर संपर्क करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्र संत पद्मसागरजी से लिया आशीर्वाद

चित्र
राष्ट्र की सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना  अहमदाबाद। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में विख्यात जैन आचार्य पद्म सागर सूरीश्वरजी महाराज से मुलाकात की। गहलोत ने स्वयं इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जैन आचार्य को नमन किया और राष्ट्र की सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आचार्य पद्म सागरजी से मिलने अहमदाबाद पहुंचे थे।   कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11 जुलाई को अहमदाबाद में थे। अपनी इसी व्यस्तता के बीच से समय निकाल कर वे आचार्य पद्म सागर सूरीश्वरजी महाराज से मिलने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पदम सागर सूरीश्वरजी महाराज से मुलाकात की तथा अध्यात्म एवं समसामयिक विषयों पर उनसे चर्चा की। उन्होंने लिखा कि आत्मचिंतन, अपरिग्रह एवं आत्मिक शांति का उनका संदेश मानवता को उचित दिशा प्रदान करता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ समय पहले आचार्य पद्म सागर...

गर्भवती महिलाओं के लिए भक्तामर गर्भ संस्कार कार्यक्रम

चित्र
रोज रात 8 बजे होता हैं आयोजन झूम पर भक्तामर बहुत Effective हैं नागपुर :- "दिया है आदिनाथ ने तो संभालेंगे आदिनाथ" इसी उद्देश्य के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भक्तामर गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। यह आयोजन इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग के तत्वावधान में डर अनीश जैन द्वारा किया जाता हैं।इस कार्यक्रम से हजारों महिलाओं को लाभ हुआ है, और यह बिल्कुल निशुल्क हैं।Daily रात 8.00 बजे Zoom id - 832 1062 6362 Password 4848 पर ऑनलाइन डेली जूम मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।डॉ जैन ने बताया कि पिछले 8 सालों में लगभग 15000 माताओं ने इसका लाभ लिया है, और यह संख्या निरंतर बढ़ते जा रही हैं।उनसे जब तीन बच्चों की  रत्नत्रयी सोच को माताओं ने दिया सम्मान व जहां प्रत्येक मां कहती है मैं भगवान आदिनाथ की मां हूं"बार बार पूछते हो फीस कितनी है? तो वे कहते है  "जब भक्ति प्रभू  आदिनाथ की तो फीस किस बात की ?"वे भक्तामर स्तोत्र को सर्वप्रथम ध्यान  में रूपांतरित करने वाले व भक्तामर गर्भ संस्कार प्रणेता हैं। https://youtube.com/@bhaktamargarbhasanskar7556?si=JTS-MP7uN9p3yfuw https://us02...

1008 विद्यर्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

चित्र
इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन का कार्यक्रम सदलगा (बेलगावी), कर्नाटक :-   परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज की जन्मभूमि सदलगा में इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 1008 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग, रजिस्टर एवं कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदलगा के एक-एक बच्चे से अत्यंत आत्मीय भाव से प्रार्थना की गई। जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में बच्चों से कहा गया"बच्चों, तुम्हारे चरण छूता हूँ। आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है, स्कूलों में अंडा मत खाना।" इसके बाद एक हजार से अधिक बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी और रजिस्टर वितरित किए गए। लेकिन कार्यक्रम का सबसे भावुक और अविस्मरणीय दृश्य कुछ और ही था। हमें तो कन्नड़ भाषा भी नहीं आती, लेकिन ऐसा लगा जैसे बच्चों के दिलों ने हमारी भाषा समझ ली हो। मंच पर आने वाला एक-एक बच्चा, बार-बार मना करने के बाद भी, श्रद्धा और प्रेम से चरण स्पर्श करके आगे बढ़ रहा था। हम स्वयं संकोच से भर गए। वह दृश्य सचमुच मन को मोह लेने वाला था। उस क्षण ऐसा लगा कि प्रेम, संस्क...

विश्वोदय कीर्तिसागर का चातुर्मास नाडोल में

चित्र
24 जुलाई को भव्य प्रवेश की तैयारियां नाडोल :- परम पूज्य जिनशासन के महान ज्योतिर्धर,योगनिष्ठ जैनाचार्य श्री बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराज के समुदायवर्ती सागरगच्छ गौरव, प्रशांत मूर्ति, वर्तमान तपागच्छाधिपति आचार्य श्री मनोहर कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. एवं प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री उदय कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. की शुभ आज्ञा एवं आशीर्वाद से प्रवचन प्रभावक मुनिवर्य श्री विश्वोदय कीर्तिसागर जी म. सा. (V. K. Guruji )आदि ठाणा का चातुर्मास पाली जिले के गोड़वाड़ की धर्म-मय एवम लघुशांति स्तोत के रचयिता आचार्य भगवंत श्री मानदेव सूरीजी महाराज की जन्मभूमि नाड़ोल श्री संघ के प्रांगण में साधनामय, मंगलकारी चातुर्मास हो रहा है। श्री जैन संघ नांडोल, श्री जैन सोश्यल ग्रुप नाड़ोल (मुंबई)के तत्वावधान में तीन दिवसीय महोत्सव में  24 जुलाई को होगा।28 जुलाई को भव्य गुरु भक्ति व 29 जुलाई को गुरु पुर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।संघ अध्यक्ष राजेंद्र मरलेचा ने लोगो से दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।

श्रुत भास्कर,गच्छाधिपति विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी का चातुर्मास पालीताणा में

चित्र
20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश -  श्री आत्म वल्लभ मंडल का आयोजन दीपक जैन मुंबई :- सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्गः मोक्षदायिनी श्री शत्रुंजय महातीर्थ की पावन धरा पर आत्मोद्धारक चातुर्मास श्री शत्रुंजय महातीर्थ - 2026 का भव्य आयोजन पंजाब केशरी, गुरु वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर, परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में आयोजित किया गया है।यह चातुर्मास आत्मीय आनंद की अनुभूति का दिव्य एवं दुर्लभ अवसर होगा। पंजाब केसरी,परम पूज्य आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.की प्रेरणा से स्थापित श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।20 जुलाई को गच्छाधिपतिके साथ गणिवर्य श्री धर्मरत्न विजयजी म.सा., श्री लक्ष्मीरत्न विजय जी म.सा., श्री धर्मकीर्ति विजयजी म.सा., श्री धर्मबोधि विजय जी म.सा., श्री महाभद्र विजयजी म.सा., श्री अक्षयरत्न विजयजी म.सा., श्री तत्वदर्शन विजयजी म.सा., श्री मनमोहन विजयजी म.सा. आदि ठाणा के साथ प्रवर्तनी साध्वी श्री निर्मला श्रीजी महाराज आदि ठाणा 5, साध्वी श्री चरणप्रभा श्रीजी महाराज आदि ठाणा 2, साध्वी...

अनंतचंद्र विजययजी का चातुर्मास मुंबई में

चित्र
24 जुलाई को होगा प्रवेश मुंबई :- पंजाब केसरी परम  पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराजा के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य उपाध्याय श्री अनंतचंद्रबविजयजी महाराजा  मुनि  अरिहंतचन्द्र विजयजी महाराजा आदि ठाणा का चातुर्मास मुंबई में हो रहा हैं। श्री तारदेव श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ (सोनावाला) के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 24 जुलाई को सुबह 9 बजे श्री आदिनाथ जैन मंदिर,सोनावाला बिल्डिंग 8/A, ताडदेव, मुंबई में होगा।

गुरु भक्ति का महाकुंभ: 19 जुलाई को इन्दौर में नित्यसेन सूरीश्वरजी का भव्य प्रवेश

चित्र
ऐतिहासिक चातुर्मास प्रवेशोत्सव की तैयारियां  दीपक जैन इंदौर :- मालवा की इन्द्रपुरी इन्दौर इस वर्ष गुरु राज स्पर्श चातुर्मास –2026 के ऐतिहासिक प्रवेशोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। प्रभु श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के जन्म द्विशताब्दी वर्ष को समर्पित इस भव्य आयोजन के तहत 19 जुलाई  रविवार को पूज्य पुण्यसम्राट, युगप्रभावकाचार्य गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर, धर्मदिवाकर, हृदयसम्राट,गच्छाधिपति पूज्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आदि श्रमण-श्रमणी वृंद का भव्य चातुर्मास प्रवेश होगा। परिषद के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की गच्छाधिपति श्री आदि ठाणा 5 जुलाई को कसरावद मे विराजमान है।आगे विहार कर बड़वाह पहुंचेंगे, जहां वे  श्री सर्व संभवनाथ मंदिर जी की प्रतिष्ठा हेतु 10 से 12 जुलाई तक  भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव में निश्रा प्रदान करेंगे। इसके पश्चात 13जुलाई को विहार कर इन्दौर पहुंचकर 19 जुलाई को चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश करेंगे। चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर शहर में आस्था का विराट शोभायात्रा जुलूस निकलेगा, जिसमें हजारों गुरु...

तपागच्छाधिपति मनोहरकीर्ति सागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास अहमदाबाद में

चित्र
12 जुलाई को होगा प्रवेश अहमदाबाद :- परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य श्री मनोहरकीर्तिसागर सुरीश्वरजी महाराजा का इस वर्ष का चातुर्मास अहमदाबाद में हो रहा है। तपागच्छाधिपति के साथ परम पूज्य आचार्य श्री उदयकीर्ति सागर सुरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा का भी प्रवेश श्री जैन संघ पालड़ी,श्री वीतराग सोसायटी जैन मंदिर,पालड़ी अहमदाबाद में होगा।गुरुदेव का प्रवेश 12 जुलाई को होगा।

परम पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के चातुर्मास

चित्र
गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी का चातुर्मास बेंगलुरु में  दीपक जैन मुंबई :- पंजाब केसरी जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, शासन दिवाकर, कल्याणक तीर्थोद्धारक, शान्तिदूत "पद्मश्री" विभूषित जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म. सा.के आज्ञानुवर्ती साधु साध्वीजी के 2026 के चातुर्मास। चातुर्मासिक सूची :  1) परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा. पंन्यास श्री धर्मशील विजयजी म.सा. आदि ठाणा-6 गोडवाड़ भवन, 131/1, जे. सी. रोड 1st क्रॉस, लालबाग रोड क्रॉस, पूर्णिमा टॉकीज के पीछे, बेंगलुरु (कर्नाटक) पिन-560027 सम्पर्क सूत्र : 9243466623 2) प्रवचन प्रभावक परम पूज्य आचार्य श्री विजय यशोभद्र सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा-2 श्री आत्म वल्लभ तीर्थ धाम, कावरा, जिला छोटा उदयपुर गुजरात, पिन-391165  3) ज्ञान प्रभाकर,परम पूज्य आचार्य श्री विजय जयानंद सूरीश्वर जी म.सा., गणिवर्य श्री जयकीर्ति विजय जी म.सा. आदि ठाणा-5 श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ, श्री सीमंधर स्वामी जिनालय आत्म वल्लभ भवन, जनता कॉलोनी, आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के पास...

राष्ट्र संत आचार्य पद्मसागरजी का चातुर्मास अहमदाबाद में

चित्र
15 जुलाई को भव्य प्रवेश अहमदाबाद :- प्रभु महावीर की उज्जवल परम्परा के संवाहक राष्ट्रसंत, युगद्रष्टा, प्राचीन श्रुत-तीर्थोद्धारक आचार्यदेव श्री पद्मसागर सूरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा का चातुर्मास अहमदाबाद में होने जा रहा है। श्री मुनिसुव्रतस्वामी स्काय सिटी जैन संघ शेला अहमदाबाद एवं श्री संघोपासक मातुश्री सरयूबेन हसमुखभाई वोरा परिवार द्वारा शेला-स्काय सिटी के प्रांगण में सूरिषद सुवर्ण वर्ष से मंडित यह चातुर्मास नया इतिहास लिखेगा।राष्ट्र संत के साथ 15 जुलाई को सुबह 06.45 को पूज्य आचार्य श्री प्रशांतसागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब आदि गणि-श्रमण-श्रमणी भगवंतो का भी मंगल प्रवेश होगा। अनेक गुरु भगवंतों की उपस्थिति में होनेवाले प्रवेश में देश के सभी संघो को आमंत्रित किया है,व गुरुदेव के दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।प्रशांत सागरजी ने कहा कि आगामी चार माह में अनेक आयोजन होंगे। चातुर्मास स्थल :- श्री नित्य शांति भवन आनंद ओलिगन्स के पास, क्लब 07 रोड, शेला-अहमदाबाद

हरिकांत सूरीश्वरजी का चातुर्मास मुंबई में

चित्र
12 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश मुंबई :- परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोषसूरीश्वरजी महाराजा के कृपाप्राप्त प्रिय पट्टधर-सिद्धवचनी रोचक प्रवचनकार जैनाचार्य श्री विजय हरिकांतसूरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा का चातुर्मास मुंबई में हो रहा है। श्री मुनिसुव्रत जिनालय उपाश्रय, करीरोड (पूर्व), परेल लालबाग, मुंबई के अविघ्न एस्टेट में 12 जुलाई को सुबह 8 बजे गुंदेचा गार्डन से प्रवेश होगा।यंहा पहलीबार चातुर्मास हो रहा हैं।गुरुदेव के साथ मुनिश्री लब्धिनिधान विजययजी, देवांगरत्न विजययजी, योगपुण्य विजयजी म.सा. ठाणा (4) का प्रवेश होगा।महिलाओं को आराधना कराने बेन साध्वी श्री नंदिवर्धनाश्रीजी (5) ठाणा साध्वीजी परिवार का भी ऐतिहासिक चातुर्मास के भव्य आयोजन में पधारेगी। संघ ने तन-मन-धन से सभी को जुड़ने का सभी को आमंत्रण दिया है।साथ ही साथ सामुहिक सिद्धितप का आयोजन भी होगा।गुरुदेव व संघ ने सर्व चिंताचूरक, सर्व सिद्धि एवं मोक्षदायक 44 दिवसीय सामूहिक सिद्धितप के विराट आयोजन में  सभी को अवश्य जूडने का आव्हान किया हैं।चातुर्मास को लेकर संघ 

26 जुलाई से गांधी मैदान में सत्संग का महाकुंभ : देशभर के श्रद्धालुओं को निमंत्रण

चित्र
  राष्ट्र-संतों का 2026 का चातुर्मास जोधपुर जोधपुर :-   राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभजी म.सा., राष्ट्र-संत श्री चन्द्रप्रभजी म.सा. एवं डॉ. मुनि श्री शांतिप्रियजी म.सा. का सन 2026 का चातुर्मास धर्मनगरी जोधपुर में होगा।  राष्ट्र-संतों के जोधपुर चातुर्मास की घोषणा से न केवल जोधपुर अपितु सम्पूर्ण राजस्थान में खुशी की लहर है। ज्ञात हो जोधपुर राष्ट्र-संतों की कर्मभूमि है। समय-समय पर जोधपुर में प्रवास एवं चातुर्मास करके आपने इस क्षेत्र का खूब सींचन और पल्लवन किया है। आप पूरे मारवाड़ के लोकप्रिय, सर्वश्रद्धेय संत हैं। जोधपुर में आपका चातुर्मास यानी सत्संग, संस्कार, सेवा और साधना का संगम। राष्ट्र-संतों की दिव्य वाणी का आम जनमानस लाभ ले सके इस दृष्टि से गांधी मैदान बुक किया गया है। जो कि सत्संग के लिए लोकप्रिय है। गांधी मैदान में हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर सत्संग का लाभ ले सकें, इस हेतु विराट वाटर प्रूफ पांडाल तैयार किया जा रहा है। संबोधि धाम ट्रस्ट ने चातुर्मास के लिए पुरजोर तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्र-संतों का चातुर्मासिक प्रवेश एवं दिव्य सत्संग की शोभायात्रा 26 जुलाई, रविवार को ...