बैंक ऑफ इंडिया, मदुरै अंचल द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण
मदुरै :- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया, मदुरै अंचल द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम आंचलिक प्रबंधक एन. जीजेश्वर राव की गरिमामयी उपस्थिति तथा उप आंचलिक प्रबंधक (ऑपरेशंस) चंद्रशेखर मुखर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं हरित परिवेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान के माध्यम से आमजन को भी स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बैंककर्मियों ने “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। बैंक ऑफ इंडिया, मदुरै अंचल द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निरंतर प्रदर्शित की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें