पंजाब केसरी जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण पर कार्यक्रम

भव्य शोभायात्रा व गुरु गुणानुवाद सभा का आयोजन


मुंबई :-
परम पूज्य पंजाब केसरी जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म. सा. के द्वि-दिवसीय स्वर्गारोहण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पंजाब केसरी जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म. सा. समुदाय के गच्छाधिपति प. पू. आ. श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती  सम्यज्ञ उपाध्याय श्री अनंतचन्द्र विजयजी म. सा., मुनिराज श्री अरिहंतचन्द्र विजयजी म. सा. आदि ठाणा की निश्रा में भव्य निश्रा में होगा।@

महोत्सव के प्रथम दिन : भाद्रपद वद 11, मंगलवार, को  सुबह 9.45 बजे गुणानुवाद सभा श्री गोडीजी देरासर उपाश्रय, विजय वल्लभ चौक (पायधुनी) में  प. पू. श्री आनंदसागर सूरीश्वरजी म. सा. के समुदाय के आचार्य श्री लब्धिचन्द्रसागर सूरिजी म. सा. के शिष्यरत्न, सरल स्वभावी मुनि श्री सर्वेशचंद्र सागरजी म. सा., मुनि श्री मंत्रेशचंद्र सागरजी म. सा.,मुनि श्री आत्मकल्याणचंद्र सागरजी म. सा.की उपस्थिति में होगी।कार्यक्रम के अतिथि विशेष विमलचंदजी मांगीलालजी धोका सादड़ी होंगे।

11 अक्टूबर को सुबह 8.00 बजे
शोभायात्रा श्री गोड़ीजी देरासर, विजय वल्लभ चौक (पायधुनी) से चतुर्विध श्री संघ, महिला मंडल, बैण्ड मंडल के साथ शेठ मोतीशा जैन देरासर, भायखला तक शोभा यात्रा का आयोजनहोगा व सुबह 9.45 बजे गुणानुवाद मुख्य सभा का आयोजन शोभा यात्रा पश्चात् भायखला मोतीशा देरासरजी के प्रवचन हॉल में आयोजन श्री आनंदसागर सूरिजी म. सा. के समुदाय के प. पू. आचार्य श्री लब्धिचंद्रसागर सूरीश्वरजी म. सा. आ. ठाणा 8नकी निश्रा में होगा।मुख्य अतिथि  केसरीमलजी जीवराजजी संघवी मुंडारा,अतिथी विशेष  विकासचंद्रजी वस्तीमलजी पारेख खीमेल हैं।संचालन प्रकाश चोपड़ा करेंगे। खुबीलालजी राठोड़ अध्यक्ष: श्री आत्मानंद जैन सभा-मुंबई ने लोगों से उपस्थित रहने की विनंती की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन