छोटे शहर से बड़ी उड़ान!
नागदा के अनमोल कलेक्शन ने डिजिटल दुनिया में बनाई नई पहचान, Instagram और Facebook से देशभर में पहुंच रहे ऑर्डर ऑनलाइन कारोबार से बढ़ा व्यापार, पारंपरिक फैशन को मिला आधुनिक डिजिटल मंच जीवनलाल जैन नागदा। मध्यप्रदेश के छोटे से शहर नागदा के युवा उद्यमियों ने अपनी मेहनत, लगन और आधुनिक सोच के दम पर कारोबार की दुनिया में एक नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नागदा स्थित अनमोल कलेक्शन ने पारंपरिक कपड़ों के व्यवसाय को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर ग्राहकों तक पहुंचने का नया रास्ता अपनाया है। Instagram और Facebook जैसे सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए दुकान के कलेक्शन और ऑफर्स की जानकारी अब अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच रही है। अनमोल कलेक्शन में साड़ी, सूट एवं विभिन्न प्रकार के पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का शानदार संग्रह उपलब्ध है। बदलते समय के साथ ग्राहकों की पसंद भी बदल रही है। आज लोग घर बैठे नए डिजाइन देखना, उनकी जानकारी प्राप्त करना और अपनी पसंद के कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए अनमोल कलेक्शन ने सोशल मीडिया को अपने कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। सोशल मीडिया बन...