प्रकाश और प्रदीप की रोशनी से जगमगाया रायपुर राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन (चायवाले)का हुआ सम्मान
रायपुर :- रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन विचार, संवाद, संस्कार, सम्मान और आत्मीयता का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। देशभर से आए पत्रकारों, पूज्य संतों एवं समाज के गणमान्यजनों की सहभागिता ने सम्मेलन को विशेष गरिमा प्रदान की।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) ने सम्मेलन के सफल आयोजन एवं पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए आयोजकों तथा प्रमुख सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन "चाय वाले" की सहभागिता एवं सम्मान भी संगठन के लिए गौरव का विषय रहा।
सम्मेलन की सफलता में प्रकाश मोदी , पारस चैनल एवं प्रदीप जैन , विश्व परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों के समन्वय, परिश्रम और आत्मीय व्यवस्थापन ने पूरे आयोजन को एक पारिवारिक स्वरूप प्रदान किया। संयोग भी विशेष रहा कि प्रकाश और प्रदीप—दोनों ही नाम रोशनी के प्रतीक हैं, और इन दोनों के समन्वय से रायपुर में आयोजित यह सम्मेलन वास्तव में विचारों एवं आत्मीयता के उजास से जगमगा उठा।
मंच की गरिमापूर्ण व्यवस्था, उत्कृष्ट ध्वनि व्यवस्था, भोजन, अतिथियों के सम्मान तथा प्रत्येक सहभागी की सुविधा का ध्यान रखने में आयोजकों की सजगता स्पष्ट दिखाई दी। छत्तीसगढ़ जैन समाज द्वारा अतिथियों को प्रदान किया गया सुंदर स्मृति-चिह्न एवं पत्रकारिता की स्मृति को संजोने वाली भेंट भी आयोजन की विशेष उपलब्धि रही।
सम्मेलन में पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज एवं संतों का सान्निध्य और मार्गदर्शन सभी के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र रहा। वहीं जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तिजारिया, जयपुर, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने सम्मेलन को व्यापकता प्रदान की।
डॉ. बलदेव राज गुप्ता ने जैन पत्रकारिता के इतिहास एवं उसके गौरवपूर्ण योगदान पर सारगर्भित विचार रखे। उनके अनुभव और इतिहास-बोध ने पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
युवा पत्रकार एवं न्यूज 24 तथा लल्लूराम डॉट कॉम के डायरेक्टर नमित जैन ने वर्तमान पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया तथा धर्म-संस्कृति की संवेदनशील प्रस्तुति को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इसके अतिरिक्त लोकेश कावड़िया, संतोष भारती सहित अन्य पत्रकार साथियों के विचारों ने सम्मेलन को और अधिक सार्थक एवं विचारप्रधान बनाया।
सम्मेलन में पत्रकारिता एवं मास्टर ऑफ जर्नलिज्म के अध्ययन से प्राप्त अनुभवों को साझा करने का अवसर भी प्रतिभागियों को मिला। बुंदेलखंड के संयोजक भरत सेठ घुवारा के नेतृत्व में आए पत्रकारों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। शरद जैन, महालक्ष्मी चैनल, दिल्ली तथा उदयपुर के शोधार्थी डॉ. मनीष जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सम्मेलन की गरिमा बढ़ाई।
आध्यात्मिक यात्रा बनी विशेष स्मृति
सम्मेलन के दूसरे दिन डोंगरगढ़ स्थित आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल की यात्रा की गई। देशभर से आए पत्रकारों का एक साथ तीर्थ-दर्शन एवं क्षेत्र का अवलोकन सम्मेलन को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव में बदल गया। एक ओर विचार, संवाद और सम्मान तथा दूसरी ओर तीर्थ-दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति—इस सुंदर समन्वय ने सम्मेलन को लंबे समय तक स्मरणीय रहने वाला आयोजन बना दिया। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा कि समाज, संस्कृति, पत्रकारिता और मानव मूल्यों को जोड़ने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव का संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने रायपुर राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन की सफलता पर आयोजकों, पत्रकार साथियों एवं सभी सहभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि"पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है और जब पत्रकारिता समाज, संस्कृति, मानव मूल्यों एवं सेवा की भावना से जुड़ती है, तब उसका प्रभाव और अधिक व्यापक हो जाता है। रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन विचार और संस्कार के सुंदर समन्वय का उदाहरण है।
मैं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से प्रकाश मोदी , प्रदीप जैन जी एवं समस्त आयोजन समिति को हार्दिक साधुवाद देता हूं। हमारे प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन 'चाय वाले' का इस गरिमापूर्ण आयोजन में सम्मान संगठन के लिए भी गौरव का विषय है।
हम आशा करते हैं कि पत्रकारिता जगत मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, सेवा, संस्कार और समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार में इसी प्रकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।"
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की मालती सुनील सिंह यादव (संस्थापक), शिवम तिवारी (राष्ट्रीय सचिव), डॉ. प्रेम कुमार वैद्य (राष्ट्रीय संयोजक), साधना सेठी (राष्ट्रीय महामंत्री), सुरेन्द्र प्रकाश यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/चेयरमैन), मधु शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कृष्णा यादव (युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष), इंद्रजीत सिंह चौहान (राष्ट्रीय विधिक सलाहकार), युवराज सिंह राठौर (हेल्पलाइन प्रभारी/राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि), सुनील सेठिया (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर), मनीष गुप्ता (राष्ट्रीय मंत्री), सुभाष चंद्र दुबे (प्रदेश अध्यक्ष) जीवनलाल जैन "चाय वाले" (प्रदेश मीडिया प्रभारी), अनीता दुबे (मध्यप्रदेश प्रदेश सचिव), शोम्पा/सौंपा शाह चटर्जी (प्रदेश प्रवक्ता), मुकेश विश्वकर्मा (उज्जैन संभाग अध्यक्ष), रामवेश सिंह राजावत (राष्ट्रीय महामंत्री) सहित समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा"रायपुर राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन का सफल आयोजन पत्रकारिता, संस्कृति, अध्यात्म, समाजसेवा एवं आत्मीयता के सुंदर संगम का प्रतीक है। हम प्रकाश मोदी प्रदीप जैन, छत्तीसगढ़ जैन समाज, जैन पत्रकार महासंघ तथा सम्मेलन से जुड़े सभी आयोजकों एवं पत्रकार साथियों का हृदय से अभिनंदन करते हैं।हम सभी आयोजकों के उज्ज्वल प्रयासों को साधुवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों की निरंतरता की कामना करते हैं।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें