नि:शुल्क नोटबुक वितरण समारोह संपन्न

भोला भैरव भक्ति मंडल मीरा-भायंदर (BBBM) का आयोजन


भायंदर :-
मुंबई में रहकर व्यस्ततम व्यापारिक गतिविधियों में से समय निकालकर समाज की सेवा करना, जनहित के लिए काम करना और धार्मिक कार्यों के लिए समय देना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन जहाँ उत्साह, उमंग और उल्लास हो, वहां सफलता अपने आप कदम चूमने लगती हैं। भोला भैरव भक्ति मंडल, भायंदर की सफलता के पीछे भी यही कारण है कि इस मंडल सभी सदस्य आपस में विश्वास एवं भाईचारे के साथ काम करते हैं। आज सफलता के उस मुकाम पर है, जहाँ पहुंचकर पीछे देखते हैं, तो इनके गौरवशाली कार्यों के कारण मंडल का सर गर्व से ऊंचा उठ जाता है। पिछले ८ वर्षों के भांति इस वर्ष भी मंडल द्वारा नि:शुल्क नोटबुक वितरण का आयोजन देव वाटिका हॉल,भायंदर वेस्ट में संपन्न हुआ। 

नि:शुल्क नोटबुक वितरण कार्यक्रम में आचार्य सम,पन्यास प्रवर श्री चंद्रशेखर विजयजी म.सा. के शिष्य श्री जीतरक्षित सुरीश्वरजी महाराज ने भी समारोह में आर्शिवचन दिया और महामांगलिक सुनाया। नोटबुक के इस वर्ष के लाभार्थी परिवरों में बसंतीदेवी जीतमलजी कोठारी, स्व.सरसोबाई स्व. भीकमचंद छाजेड, विवेककुमार हणवंतमलजी सुराणा, यशवंत एम. रांका, ज्ञान डांगी/अतुलकुमार मेहता, नेमिचंद कावेडीया, स्व. कंवरलाल व्यास, अतुलकुमार पालरेचा / सुरेंनद्र चपलोत, विमलाबेन किरणराजजी सिरोया, स्व. एकलिंगलालजी लोढ़ा,  कमलाबेन इंदरमलजी मुठलिया, ज्ञानूबाई मोहनराजजी पोरवाल, प्रेमकुमार आकाशजी बुरड, एक सद्गृहस्थ परिवार का समावेश हैं। 

लगभग पांच हजार जरुरत मंद छात्र छात्राओं को 2500 दर्जन नोटबुक वितरीत की गई। समारोह की शुरुआत डीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य लाभार्थी ललित कोठारी और सहयोगी लाभार्थी विवेक सुराणा एवं समाजसेवी मनोज अग्रवाल ने डीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया तत्पश्चात नवकार मंत्र करने के बाद विद्यार्थियों को नोट बुक वितरीत की गई। 

इस अवसर पर विधायक गीता भरत जैन, राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण कदम, नगरसेवक ध्रुवकिशोर पाटील, भगवती शर्मा, समाजसेवी भरत कोठारी, समाजसेविका भावना तिवाडी के अलावा कल्याण मित्र जैन महासंघ, भांयदर भैरव दरबार, जय जिनेन्द्र गु्रप, यंग अलर्ट ग्रुप के (पीयुषधामी), अहिंसा ग्रुप, जैनम ग्रुप के अलावा कई संस्थाओं के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई। साथ ही पत्रकार दीपक जैन, सुरजप्रकाश सांडेसर ने भी हिस्सा लिया। 

मंडल अध्यक्ष राकेश लोढ़ा एवं कोषाध्यक्ष दिक्षित जैन सहित मंडल के सभी सदस्यों ने मेहमानों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए गीता जैन ने कहा कि भोला भैरव भक्ति मंडल कि जितनी सराहना कि जाये कम है। लगातार 9 वर्षो से नि:शुल्क नोटबुक वितरीत करता है। हम सबको इन्हें सहयोग करना चाहिए। फूल नहीं तो पाखडी ही सही। गीता जैन ने सभी सदस्यों का हौसला बढ़ाया। संचालन मंडल के सचिव मुनेश छाजेड ने किया। समारोह के संयोजक मुकेश मेहता व किरण मेहता थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम