पीयूष बापजी का चातुर्मास नीमच में

16 जून को मोहनखेडा से विहार


मोहनखेड़ा :-
परम पूज्य परोपकार सम्राट गच्छाधिपति  मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म सा के शिष्य रत्न आज्ञानुवर्ति वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजय जी म. सा. एवं सेवाभावी मुनि श्री जिनचन्द्र विजयजी म. सा. आदि ठाणा का इस वर्ष का चातुर्मास मध्यप्रदेश के नीमच शहर में होगा।

 गुरुदेव मोहनखेड़ा तीर्थ से 16 जून को नीमच चातुर्मास हेतु मंगल विहार करेंगे। संभवित विहार कार्यक्रम रिंगनोद, टाण्डा, बाग, कुक्षी ,निसरपुर, मनावर, जीराबाद, अमीझरा तीर्थ, दसाई ,कडोद ,कानवन ,बदनावर, रतलाम ,जावरा, मंदसौर, होते हुए नीमच होगा जंहा चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश बुधवार 6 जुलाई 2022 अषाढ सुदि सप्तमी बुधवार को प्रात 8बजे प्रारंभ होगा। प्रवेश हेतु सभी संघ व गुरुभक्तों को आमंत्रित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम