संतोष मामा जैन फेडरेशन के चोथीबार राष्ट्रीय महासचिव

 27 वर्ष के इतिहास में पहले व्यक्ति                                   


इंदौर :- जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के 27वर्ष के इतिहास में, अपनी कर्मठ कार्यकुशलता, संस्था के प्रति समर्पण एवं देशभर के सभी ग्रुपों में सर्वप्रिय स्थान रखने वाले जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर कोहिनूर के संस्थापक अध्यक्ष संतोष मामा फेडरेशन में (किसी भी एक पद पर) ऐसे पहले व्यक्ति बन गए जो राष्ट्रीय महासचिव पद पर चौका लगा रहे हैं, इसके पूर्व आपने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की उसमें प्रमुख रूप से रीजन प्रचार सचिव, रीजन सचिव,  मध्य प्रदेश रीजन चेयरमैन, गणधर संपादक ,राष्ट्रीय प्रोजेक्ट चेयरमैन,राष्ट्रीय प्रचार सचिव एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर  अपनी सफल भूमिका निभा चुके हैंl 

फेडरेशन के सभी वरिष्ठजनों विशेष रुप से संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  विजय मेहता  एवं संरक्षक मनीष सुराणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष  विजय ललवानी ने जो मामा जी पर विश्वास जताकर राष्ट्रीय महासचिव पद पर एक बार फिर  नियुक्ति की है, इसने कोहिनूर ग्रुप को गौरवान्वित किया हैl 

उनकी नियुक्ति पर रमन कोमल जैन, प्रकीर्ण उषा गुगलिया, अशोक पुष्पा भण्डारी,अनिल रेखा मोदी एवं समस्त कोहिनूर पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं कोहिनूर ग्रुप परिवार ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम