रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने किया चर्चगेट स्टेशन का निरीक्षण

उपनगरीय खंड पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लिया


मुंबई :-
केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को चर्चगेट स्टेशन का निरीक्षण किया और मुंबई उपनगरीय खंड पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार  अश्विनी वैष्णव ने चर्चगेट रेलवे स्टेशन का दौरा किया और स्टेशन पर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। वैष्णव ने मुंबई उपनगरीय खंड पर चल रही विभिन्न इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चरल परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और खंड के कार्य संचालन और इसकी विभिन्‍न विशेषताओं के संबंध में चर्चा की। इसके बाद उन्होंने ने एक लोकल ट्रेन के मोटरमैन से बातचीत की और ट्रेन संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी ली।उन्होंने चर्चगेट स्टेशन के कॉनकोर्स क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं की समीक्षा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम