महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष तथा मंत्री का ठाणे में शानदार स्वागत।

ठाणे माहेश्वरी मंडल के कार्यों की सराहना


ठाणे :-
महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष  श्रीकिशन भंसाली ने मण्डल के भूतपूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तापड़िया के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनका शानदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ठाणे क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत शॉल, नारियल और पुष्प गुच्छ से किया गया। उनके साथ प्रदेश मंडल के सचिव मदनलाल मनिहार तथा ओम बजाज का स्वागत भी किया गया। 

 कार्यक्रम में राजेंद्र तापड़िया, ओमप्रकाश सोमानी, डॉ संतोष राठी, विजय नोगजा, राजीव मुंद्रा, कमलेश साबू, पराग बाहेती, किरण सावर, मनोज होलानी, कमलकीशोर जाखोटिया, इत्यादि स्वागत समारोह में उपस्थित थे।

ठाणे के माहेश्वरी समाज के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने समाज कार्य के बारे में कई उदाहरणों  के साथ जानकारी दी। अंत में सभी उपस्थित समाज बंधुओं को तथा विशेष रूप से राजेंद्र तापड़िया को उनके अधक्षीय सत्र में ठाणे मण्डल में हुए अभूतपूर्व कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम