सीए महेन्द्र पाटनी सीएमपी के सदस्य मनोनीत

ICAI प्रमुख संस्था है सीए की

शरद जैन सुधांशु 


कोलकाता।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पाटनी एंड कंपनी, कोलकाता के मालिक लाडनू निवासी सीए महेन्द्र पाटनी को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, दिल्ली का सीएमपी का सदस्य मनोनीत किया गया।

बताया जाता है कि यह कमेटी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फर्म्स और उससे जुड़े लोगों की समस्याओं का निवारण एवं कार्य निष्पादन आदि के लिए विशेष कार्य कर रही है। कमेटी के माध्यम से औद्योगिक एवं वाणिज्य क्षेत्र में वैश्विक परिवर्तनों के साथ साथ इससे जुड़े लोगों को कौशलपूर्ण तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है।चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म और इस क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए  पाटनी द्वारा प्रदत अनुभव व सुझाव निश्चित ही लाभकारी होंगे। 

ज्ञात हो पाटनी लाडनूं दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के सचिव के अलावा भारत की प्रमुख दर्जनों संस्थाओं से जुड़े हैं। सीएमपी सदस्य मनोनीत होनेपर अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम