परेल में ब्लॉक के कारण प्रभावित होंगी कुछ सेवाएं

परिवर्तन का ध्यान रखे प्रवासी


मुंबई :-
लोअर परेल में डिलायल रोड ओवर ब्रिज के चल रहे कार्य के संबंध में 28/29 जून, 2022 की मध्यरात्रि में 01.35 बजे से 04.35 बजे तक लोअर परेल में सभी लाइनों पर 03.00 घंटे का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

 पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्य से प्रभावित लोकल सेवाओं का विवरण निम्न प्रकार है:-

 1. अंधेरी-चर्चगेट स्लो लोकल, जो अंधेरी से 04.04 बजे (ADH 90002) पर निकलती है, दादर तक चलेगी तथा माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। विपरीत दिशा में, इसे माहिम तक डाउन फास्ट लाइन पर दादर-विरार स्लो लोकल (VR 90017) के रूप में चलाया जाएगा, इसलिए यह माहिम स्टेशन पर डबल हॉल्ट लेगी और माटुंगा रोड स्टेशन पर नहीं रुकेगी। अत: उपरोक्त दोनों सेवाएं दादर और चर्चगेट के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त  रहेंगी।

 2. बोरीवली-चर्चगेट स्लो लोकल जो बोरीवली से 03.50 बजे प्रस्थान करती है उसे बांद्रा तक चलाई जाएगा। विपरीत दिशा में इसे बांद्रा-बोरीवली स्लो लोकल (BVI 90021) के रूप में चलाया जाएगा। अत:  ये दोनों सेवाएं  बांद्रा और चर्चगेट के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेंगी।

 यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय कृपया उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम