अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के पुना में 14 स्थानों पर चातुर्मास

सलाहकार प्रवर दिनेश मुनि का प्रवेश 2 जुलाई को

दीपक जैन


पुना
- कोरोना संक्रमण के विराम के बाद चारित्र आत्माओं की सेवा और सान्निाध्य के पर्व चातुर्मास का दोगना उल्लास नजर आ रहा है। पूना शहर में अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के 14 स्थानों पर चातुर्मास होंगे। हर संघ में दो से लेकर आधा व एक दर्जन तक साधु-साध्वियां हैं। समाजजनों के अनुसार इसके चलते अगले चार माह 62 साधु-साध्वियों का सान्निाध्य पूना शहर को मिलेगा। इस दौरान पर्युषण, संवत्सरी, महावीर निर्वाण, ज्ञान पंचमी सहित गुरुदेवों की जयंती के कई पर्व मनाए जाएंगे। संतों की अगवानी से लेकर आयोजन की तैयारी में समाज की विभिन्न समितियां जुट गई हैं। श्रमण - श्रमणीवृंदों का भी पूना शहर में आगमन हो चुका है और चातुर्मास से पूर्व शहर के भिन्न भिन्न स्थानकों में जाकर प्रवचनों से श्रद्धालओं को लाभान्वित कर रहे है। उल्लेखनीय है कि चातुर्मास 13 जुलाई से 8 नवंबर तक रहेगा। श्रद्धालुओं के अनुसार यह संतों की सेवा का सुअवसर है,और इसका लाभ उठाने के लिए समाज आतुर है।

“5 साल बाद सलाहकार प्रवर का चातुर्मास”

श्रमण संघीय उपाध्याय, विश्व संत, साधना के शिखर पुरुष गुरुदेव श्री पुष्कर मुनि जी म., श्रमण संघीय तृतीय पट्टधर गुरुदेव आचार्य श्री देवेंद्र मुनि जी म. के अंतेवासी शिष्य श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनिजी के चातुर्मास का उल्लास शहरभर में छाया हुआ है। इससे पहले वे 5 साल पहले 2017 में आनंद दरबार (दत्त नगर) व 47 साल पहले 1975 में गुरुदेव श्री पुष्कर मुनि जी म. की निश्रा में सादड़ी सदन में चातुर्मास के लिए पूना आए थे। 

ज्ञातव्य है कि श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की विनंती को स्वीकार कर सलाहकार श्री दिनेश मुनि, डॉ. द्वीपेंद्र मुनि, डॉ. पुष्पेंद्र मुनि वर्ष 2021 का पंजाब राज्य के मालेरकोटला शहर का चातुर्मास संपन्न कर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित 6 राज्यों से 143 दिनों में 2200 किलोमीटर का सुदीर्घ विहार कर पूना शहर पधारे है।

पूना शहर में चातुर्मास”

1.श्रमण संघीय सलाहकार श्री दिनेश मुनि जी म.- ठाणा- 3, आदिनाथ सोसायटी

2. मानव सेवी पूज्य डॉ. श्री अचलऋषि जी म., ठाणा- 1,      धनकवड़ी

3.महाराष्ट्र प्रवर्तिनी महासाध्वी श्री ज्ञान प्रभा जी - ठाणा- 9, वडगाव शेरी 

4. उपप्रवर्तिनी साध्वी श्री प्रियदर्शना जी - ठाणा- 3,              धनकवडी 

5. उपप्रवर्तिनी साध्वी श्री सुमनप्रभा, ठाणा -5 सात्ववाडी, हडपसर          

6. उपप्रवर्तिनी साध्वी श्री सुमित्रा जी, ठाणा- 6,                    बिबवेवाड़ी 

7. साध्वी श्री हिमानी जी  ठाणा- 5,                                  आनंद दरबार (दत्त नगर) 

8. साध्वी श्री दर्शनप्रभा जी - ठाणा- 6, .                              चिंचवड़ गाँव 

9. उपप्रवर्तिनी साध्वी श्री सत्यसाधना जी - ठाणा- 7,             थेरगांव 

10. साध्वी श्री विजयश्री जी, ठाणा- 8, .                                  कोंढवा रोड़

11. साध्वी श्री विचक्षणा जी - ठाणा- 2,                                चंदन नगर

12. साध्वी डॉ. श्री सुशीलकंवर जी - ठाणा- 2,                      भोसरी गाँव 

13. साध्वी श्री संबोधी जी - ठाणा- 2,                                    कोथरुड़ (मयूर कालोनी) 

14. साध्वी श्री पुण्यस्मिता जी,ठाणा- 2, .                              पिंपलेगुरव

15. साध्वी श्री प्रियसाधना जी - ठाणा- 1,                             कोथरुड़ (एकलव्य कालोनी)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम