दोहरीकरण कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित

 खोराणा स्टेशन पर चल रहे सुरेंद्रनगर-राजकोट पर कार्य


मुंबई :-
सुरेंद्रनगर-राजकोट दोहरीकरण कार्य के संबंध में खोराणा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे ट्रेकी कुछ ट्रेनों को निरस्‍त, आंशिक रूप से निरस्‍त, शॉर्ट टर्मिनेट, रेगुलेट और रिशेड्युल किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

निरस्‍त ट्रेनें:

1.    28 जून, 2022 से 4 जुलाई, 2022 तक की  ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस

2.    29 जून, 2022 से 5 जुलाई, 2022 तक की ट्रेन संख्या 22960 जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस

3.    3 जुलाई, 2022 की ट्रेन संख्या 22937 राजकोट-रीवा एक्सप्रेस

4.    4 जुलाई, 2022 की ट्रेन संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस

आंशिक रूप से निरस्‍त एवं शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें:  

1.    27 जून, 2022 से 3 जुलाई, 2022 तक की ट्रेन संख्या 12267 मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंतो एक्सप्रेस अहमदाबाद में शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी और इसलिए अहमदाबाद तथा हापा के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त की जाएगी।

2.    28 जून, 2022 से 4 जुलाई, 2022 तक की ट्रेन संख्या 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस अहमदाबाद  से प्रारंभ होगी तथा हापा और अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी।

3.    27 जून, 30 जून और 2 जुलाई, 2022 की ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस - जामनगर हमसफर एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और इसलिए सुरेंद्रनगर तथा जामनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त की जाएगी।

4.    28 जून, 1 जुलाई और 3 जुलाई, 2022 की ट्रेन संख्या 22924 जामनगर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी तथा जामनगर और सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी।

5.    27 जून, 2022 से 3 जुलाई, 2022 तक की ट्रेन संख्या 19209 भावनगर-ओखा एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर में शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा इसलिए सुरेंद्रनगर और ओखा के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त की जाएगी।

6.    28 जून, 2022 से 4 जुलाई, 2022 तक की ट्रेन संख्या 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी तथा ओखा और सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी।

7.    28 जून, 2022 से 4 जुलाई, 2022 तक की ट्रेन संख्या 19119 अहमदाबाद-सोमनाथ इंटरसिटी एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर में शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी और इसलिए सुरेंद्रनगर और सोमनाथ के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी।

8.    28 जून, 2022 से 4 जुलाई, 2022 तक की ट्रेन संख्या 19120 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी तथा सोमनाथ और सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी।

रिशेड्यूल्‍ड ट्रेन

1.    30 जून, 2022 की ट्रेन संख्या 22969 ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस को 2 घंटे 45 मिनट रिशेड्यूल किया जाएगा अत: यह ओखा से 16.50 बजे प्रस्थान करेगी।

रेगुलेटेड ट्रेनें:

1.    28 जून, 2022 की ट्रेन संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

2.    28 जून, 2022 की  ट्रेन संख्या 19567 तूतीकोरिन-ओखा विवेक एक्सप्रेस को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

3.    29 जून, 2022 की ट्रेन संख्या 22908 हापा-मडगांव एक्सप्रेस को 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

4.    29 जून, 2022 की ट्रेन संख्या 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस को 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

5.    1 जुलाई, 2022 की  ट्रेन संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

6.    1 जुलाई, 2022 की ट्रेन संख्या 19578 जामनगर-तिरूनेलवेली एक्सप्रेस को 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप