पश्चिम रेलवे पर उत्साह के साथ पर्यावरण दिवस मनाया गया

ओनली वन अर्थ थीम पर बनाया विश्व पर्यावरण दिवस



मुंबई :-
प्रकृति की रक्षा के लिए सकारात्मक पर्यावरणीय कार्रवाई शुरू करने की दृष्टि के साथ - साथ पर्यावरण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने हेतु हर साल 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष पश्चिम रेलवे में मुख्यालय और सभी छह मंडलों में *‘ओनली वन अर्थ' * थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

 पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों ने पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, पौधा रोपण आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण दिवस मनाया। सभी डिवीजनों में सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए *"मदर नेचर"* थीम पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्टेशनों, कार्यशालाओं, रेलवे कॉलोनियों और सभी मंडलों के कार्यालयों में पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में यात्रियों को शिक्षित करने के लिए स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर, पश्चिम रेलवे द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्रेरक वीडियो पोस्ट किया गया, जो एक लघु फिल्म के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को रोचक तरीके प्रदर्शित करता है। एक पिता और बेटी के बीच संवाद पर आधारित यह लघु-फिल्म एक हरे भरे भविष्य के लिए पर्यावरण की देखभाल के महत्व पर चर्चा करती है, जैसे कि पश्चिम रेलवे ने पर्यावरण के संरक्षण में एक अहम् योगदान दिया है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। शॉर्टफिल्म को स्टेशनों पर स्क्रीन पर भी प्रदर्शित किया जा रहा है और इसे पश्चिम रेलवे के आधिकारिक यूट्यूब चैनल - https://youtu.be/3cPT7n43tA8 पर भी देखा जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि यात्रियों में जागरूकता पैदा करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर जिंगल बजाए जा रहे हैं। स्टेशनों और रेलवे परिसरों में डिजिटल स्क्रीन पर लघु वीडियो क्लिप, जागरूकता ई-पोस्टर और ई-बैनर प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा, पश्चिम रेलवे द्वारा की गई विभिन्न हरित पहलों को दर्शाने वाले आकर्षक वेबकार्ड, *‘ओनली वन अर्थ'* के संदेश को जान जान तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए हैं।        
                                                    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम