महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र

8 जून को होगा समापन

राजेश उपाध्याय


भायंदर :-
उत्तराखंड एजुकेशन सोसायटी की संचालिका शोमा ध्यानी जोशी एवं गायत्री महिला मंडल की संस्थापिका अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा ने महिलाओं के लिए महिला शक्ति ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की।

भाजपा के जिला महामंत्री संदीप अग्रवाल ने सैकड़ों महिला लाभार्थियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण शिविर की संयोजिका शोभा ध्यानी जोशी तथा राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र 8 जून तक भारतीय विद्यालय, कस्तूरी पार्क, भायंदर ( पूर्व ) में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। उद्घाटन समारोह में भाजपा के भायंदर पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, नवघर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश व्यास, रामभाई खेतान, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश कावडिया समेत तमाम गणमान्य उपस्थित थे। 

अपने संबोधन में अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल ने दो वर्षों में हमें बड़ी सीख दी है। अपने खाली समय का बेवजह सोशल मीडिया पर खर्च किए महिलाएं ही नहीं, पुरूष वर्ग भी तमाम घरेलू व्यावसायिक गतिविधियों को अंजाम देते हुए अर्थोपार्जन कर सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के संयोजिकाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसे जनोन्मुखी कार्यों के लिए जो भी सहयोग चाहिए, वे उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। बता दें कि इस प्रशिक्षण में सहभागी महिलाओं को भाजपा के कनकिया मंडल अध्यक्ष लाॅयन नितिश वर्मा की ओर से दो सिलाई मशीन जीविकोपार्जन के उद्देश्य से प्रदान की गई हैं। 

आयोजिका शोभा ध्यानी जोशी और राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि 8 जून को प्रशिक्षण शिविर के समापन पर भाजपा के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज (दरोगा) पांडेय, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना मेहता समेत तमाम नगरसेवक-नगरसेविका, दिग्गजों की उपस्थिति में प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। बता दें कि मुंबई महानगरपालिका के सेवानिवृत्त अधिकारी ध्यानी जी द्वारा स्थापित उत्तराखंड एजुकेशन सोसायटी ने शैक्षणिक के साथ ही सामाजिक गतिविधियों को भी भरपूर अंजाम दिया है। अब उनकी बेटी शोभा ध्यानी जोशी नये जोश के साथ अब न सिर्फ अपनी शैक्षणिक संस्था, अपितु मीरा-भायंदर शहर वासियों के लिए कुछ विशेष करने के लिए प्रयासरत हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम