शिक्षा जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं :- अमित वर्मा

400 बच्चों को शैक्षणिक साहित्य का वितरण / युथ फोरम का कार्यक्रम 


भायंदर :-
बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। यह हममें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।शिक्षा के सभी स्तर अपना एक विशेष महत्व और स्थान रखते हैं। हम सभी अपने बच्चों को सफलता की ओर जाते हुए देखना चाहते हैं, जो केवल अच्छी और उचित शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। 

उपरोक्त विचार नाथ हीलिंग के अमित वर्मा ने व्यक्त किये। वर्मा जीसीएस बेंक्वेट हॉल,भायंदर (वेस्ट) में सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) की और से आयोजित शैक्षणिक साहित्य वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा की बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं को हमे सार्थक करना होगा,सिर्फ बोलने से नहीं चलेगा।उन्होंने हीलिंग व मैडिटेशन के महत्त्व के बारे में भी बताया। इस अवसर पर 400 बच्चों को संस्था के कोषाध्यक्ष सूरज नांदोला के संयोजन में साहित्य दिया गया। स्वागत फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व आभार अतुल गोयल ने व्यक्त किया।  

कार्यक्रम में फोरम के सलहाकार रमेश बंबोरी,थानजी परिहार,अतुल गोयल,शेरोन सलढाना,शोभना मंत्री,अनमोल अवधवाल, अवनी अवधवाल,  विष्णु पारीक,डॉ नरपतसिंह राजपूत,मनीष मेहता,राकेश अग्रवाल,क्रिकेटर गणेश पिसाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। स्वागत फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व आभार अतुल गोयल ने व्यक्त किया।  कार्यक्रम खुशी डेंटल केयर,शताब्दी गौरव, नाथ हीलिंग,  सूरजप्रकाश,एमबी दृष्टी न्यूज़,जीसीसी बेंक्वेट हॉल के सहयोग से संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप