एकासना दिन के रूप में मनेगा गुरु विशाल का जन्मोत्सव

विविध कार्यक्रमों का आयोजन


नवी मुंबई :- 
श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर पू गुरुदेव डॉ. श्री विशाल मुनीजी म. सा. का 69वा जन्मदिन नवी मुंबई में चातुर्मास हेतु बिराजमान महाराष्ट्र गौरव, वाणी के जादूगर, श्री गौतम मुनिजी म.सा.  बरसादाता व  युवाप्रज्ञ ,अध्ययनरत श्री चेतन मुनिजी म. सा. आदि ठाणा के आशीर्वाद व निश्रा में  एकासना दिवस के रूप में आयोजित किया गया हैं।

गौतम मुनि ने बताया कि संपूर्ण भारत मे शुक्रवार 12 नवंबर को गुरु भक्त एकासना (एक टाइम खाना) करेंगे।इस अवसर पर 69 वृक्षारोपण का भी प्रयास रहेगा। गौतम मुनि ने कहा कि संख्या में एकासना कर गुरु के प्रति समर्पित भाव दिखाएं। उन्होंने कहा जीवन मे नसीबों से अवसर आता हैं जब हम गुरु के लिए कुछ करने का मौका मिलता हैंनवी मुंबई ओसवाल जैन ट्रस्ट व न्यु बॉम्बे स्थानकवासी जैन संघ ने अधिक से अधिक संख्या में एकासना व वृक्षारोपण करने की अपील की हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम