केंद्र की विकास योजनाओं के क्रियान्वन पर राजयपाल नजर रखे :-उपराष्ट्रपति

 देश के विकास में लोगो को हिस्सा लेने प्रेरित करे राज्यपाल :-उपराष्ट्रपति 

राज्यों प्रमुखों से बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा, संस्कृति व प्रकृति के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान विशेषकर मातृभाषा शिक्षा पर अधिक जोर


नई दिल्ली:-
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडु ने राज्यों और केंद्र प्रदेशों के राजयपालों और उप राजयपालों से  केंद्रीय कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की निगरानी में सक्रीय रहने और राष्ट्र निर्माण की पहल में लोगों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की हैं। नई दिल्ली में आज राज्यपालों और उपराज्यपालों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडु ने उनसे प्रभावी जनभागीदारी के साथ देश की प्रगति के लिए 'सबका साथ -सबका प्रयास ' के दर्शन से प्रेरित केंद्र सरकार की शुरू की गयी व्यापक पहल की निगरानी और मार्गदर्शन करने का आग्रह किया।  

नायडु ने प्रतिभागियों के साथ पर्यावरण संरक्षण, किसानों के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने, सबके लिए स्वास्थ सेवा और  सार्वजनिक जीवन में संवैधानिक मूल्यों और नैतिकता को बढ़ावा देने सहित कई मुद्दों पर अपने विचार और चिंताओं को साझा किया। सार्वजनिक जीवन में राज्यपालों के विशाल अनुभव का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि नीतियों को आकार देने और उनको लागू करने, दुर्लभ संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और नैतिकता सुनिश्चित करने में उनकी अहम् भूमिका हैं। नायडु ने कहा,राज्यपालों और उपराज्यपालों को न सिर्फ सवैधानिक अधिकार के रूप में  बल्कि एक श्रेष्ठ राजनेता के नैतिक अधिकार के साथ कार्य करना चाहिए’’


जलवायु परिवर्तन को लेकर बढ़ती चिंताओं और जलवायु परिवर्तन पर चल रही सीओपी-26 वैश्विक सम्मेलन के संदर्भ में श्री नायडु ने राज्यपालों से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण के अनुकूल निर्माण कार्य अपशिष्ट  प्रबंधन जैसे जलवायु के लिए अनुकूल कार्यों के लिए लोगों की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की अपील की। कोरोना टीकाकरण में 100 करोड़ से अधिक के आंकड़े में टीम इंडिया के प्रयासों की सरहाना करते हुए उपराष्ट्रपति ने राज्यपालों से टीके लगाने में हिचकिचाहट का पता लगाने और उसे दूर करने के लिए जरूरी 

उपाय सुनिश्चित करने का आग्रह किया।उन्होंने स्वस्थ  जीवन के लिए जीवनशैली में बदलाव और सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की।नायडु ने राज्यपालों और उपराज्यपालों से यह 

सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि शासन और सार्वजनिक जीवन में संविधान के दर्शन और प्रावधान का कड़ाई से पालन हो।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम