श्री माणिभद्र वीर का अनुष्ठान संपन्न

 कुलचंद्र सूरीश्वरजी (के.सी.)म.सा.की निश्रा में कार्यक्रम


नई दिल्ली :-
देश की राजधानी दिल्ली स्थित गुजरात विहार के प्रांगण में शासन रक्षक अधिष्टायक देव श्री माणिभद्र वीर का महापूजन - हवन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

उपरोक्त कार्यक्रम श्री गुरुप्रेम के आजीवन चरणोपासक परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (K.C.)म.सा.,पन्यास प्रवर कुलदर्शन विजयजी म.सा.,कुलरक्षित विजयजी म.सा. आदि ठाणा की पावनकारी निश्रा में पुष्प नक्षत्र में संपन्न हुआ। इस माह अनुष्ठान में 60 से अधिक जोड़ों ने लाभ लिया।कुलदर्शन विजयजी के मंत्रोच्चार ने सभी को भाव विभोर कर दिया।

ज्ञात हो गुरुभगवंतों का दिल्ली में ऐतिहासिक चातुर्मास का हाल ही में समापन श्री शेत्रुंजय भावयात्रा के साथ संपन्न हुआ हैं,और 12 दिसंबर से दिल्ली में पहलीबार साधु जीवन के अनुरूप भव्य उपधान तप का आयोजन शुरू हो रहा हैं। ज्ञात हो उपधान तप आपको महामंत्र नवकार गिनने का अधिकार देता हैं।पहलीबार हो रहे आयोजन के चलते लोगों में जबरदस्त उत्साह है।


मुख्य लाभार्थी:- 

लाभार्थी:- रमीलाबेन रजनीकांतभाई शाह 

ह.शीतलबेन सुनीलभाई शाह 

पौत्री:- शीखा, दीप आदि शाह परिवार

गुजरात विहार, दिल्ली 


दि. 25/11/2021, गुरूवार, दिल्ली

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम