आचार्य विद्धासागरजी का दमोह में प्रवेश

 जिलाधिकारी और एसपी ने लिया आशीर्वाद


जबलपुर :- 
जैन राष्ट्रसंत आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का जबलपुर में चातुर्मास समाप्ति के पश्चात लगातार विहाररत हैं और कहां जाना है, किसी को पता नहीं होता। वे बस चलते रहते हैं और जहां भी सायं हो जाती है, वहीं रुक जाते हैं और प्रात: होते ही पुन: विहाररत हो जाते हैं। शुक्रवार को जैसे ही आचार्यश्री ससंघ ने दमोह की सीमा में प्रवेश किया। उनकी आगवानी के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यही नहीं उनके दर्शन के लिए प्रशासिनक अधिकारी सहित जिला कलेक्टर एवं एसपी के साथ जनप्रतिनिधियों ने आचार्यश्री विद्यासागर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कटंगी टोल प्लाजा जमुनिया से आचार्यश्री ससंघ ने विहार किया उनके पीछे हजारों श्रद्धालुगण जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। जिले के गुबरा के भगवान आदिनाथ जिनालय में आचार्यश्री ससंघ ने दर्शन किये। इस दौरान आचार्यश्री को आहार देने के सौभाग्य सिग्रामपुर की ब्रह्मचारिणी दीदी सपना जैन के परिवार को मिला। दोपहर में कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य एवं एसपी डी. आर. तेनीवार ने वहां पहुंचकर आचार्यश्री के संभावित विहार मार्ग का जायजा लिया और आचार्यश्री का श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

संभावना जतायी जा रही है कि संग्रामपुर से आचार्यश्री ससंघ जबेरा पहुंच सकते हैं। शुक्रवार रात्रि का विश्राम दानीताल में हुआ। आचार्यश्री के जबेरा पहुंचने की संभावनाओं के चलते जबेरा निवासी अति-उत्साहित हैं और आचार्यश्री ससंघ की आगवानी के लिए तैयारियों में ब्यस्त हैं।

साभार :-जैन 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम