पाटण में दो दिवसीय ज्ञानोत्सव 13 नवंबर से

जयंतसेन सूरीश्वरजी ने शुरू किया था ज्ञानोत्सव

चारित्ररत्न विजयजी की निश्रा में कार्यक्रम


पाटण :- 
नगर में चातुर्मास हेतु बिराजमान  पुण्यसम्राट गच्छाधिपति आचार्य श्री गुरुदेव विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी म.सा. ओर आचार्य श्री विजय जयरत्न सूरीश्वर म.सा. के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा., मुनिराज श्री निपुणरत्नविजय जी महाराज आदि श्रमण भगवंत एवं साध्वी श्री शासनलत्ता श्रीजी आदि ठाणा 34  सहित नगर में बिराजमान विभिन्न समुदायों के श्रमण श्रमणी भगवंतो की पावन उपस्थित में दो दिवसीय ज्ञानोत्सव का आयोजन 13 व 14 नवंबर को होगा।

 दोनों दिन अनेक धार्मिक सामाजिक एवं जीवदया सहित जनसेवा आदि के कार्यक्रम, प्रतिदिन प्रवचन,पुजन, एवं ज्ञान भक्ति के कार्यक्रम होंगे। रविवार 14 नवंबर को सुबह में 7.30  बजे भव्य शोभायात्रा एवं सुबह 9.00 बजे ज्ञानोत्सव होगा। इस अवसर पर गुजरात के पुर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रुपाणी एवं त्रिस्तुतिक जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाधजीभाई वोरा सहित अनेक अग्रणी उपस्थित रहेंगे।

पाटण  त्रिस्तुतिक जैन संघ ने सभी को पधारने हेतु आत्मिय आमंत्रण दिया है। इस अवसर पर आनेवाले पदार्पण की जानकारी 9426277277 ( शुभम) को अवश्य देवे। स्मरण रहे कि पाटण में जैन संघ के विभिन्न समुदायों के 1000 से अधिक सदस्य रहते है जिसमें त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण के सिर्फ 15 सदस्य ही है। आपके पदार्पण से जैन संघ पाटण एवं गुरु गच्छ महिमा में अभिवृद्धि होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम