सुनील सांखला जैन कॉन्फ़्रेन्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

116 साल पुरानी संस्था है जैन कांफ्रेंस


बेंगलुरु।
श्री ऑल इंडिया श्वेतांबरनकवासी जैन कॉन्फ़्रेन्स, नई दिल्ली के आगामी 2021-23 कार्यकाल के लिए अपनी कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष  आनंदमल छल्लानी ने बेंगलुरु निवासी समाजसेवी युवा समाज रत्न सुनील सांखला (जैन) को जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।यह संस्था समाज 116 साल मातृ संस्था है। सांखला राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे, जैन कॉन्फ्रेंस के चुनाव न हों और सर्वसमिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन हो को ध्यान में रखते हुए प्रथम पहल कर अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन वापस ले लिया था ।  

सुनील सांखला जैन सभी गुरु भगवंतों के कृपा पात्र युवा श्रावक है,तथा संस्था के कर्नाटक प्रांतीय युवा शाखा के महामंत्री से लेकर प्रांतीय शाखा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की है। आप प्रांतीय कार्याध्यक्ष भी रहे है और आप तीन कार्यकाल में राष्ट्रीय मंत्री पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। । आप अनेक धार्मिक सामाजिक व्यावासिक संस्थाओं से जुड़े हुए है। 

अपनी नियुक्ति के बादसांखला ने जैन श्रमण संघीय आचार्य पूज्य श्री शिव मुनिजी महाराज व राष्ट्रिय अध्यक्ष छल्लानी का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि वे जैन कांफ्रेंस के उदेश्य की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम