रंजन शेट्टी मीरा-भाईंदर होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए

समस्याओं का हल करना प्राथमिकता


🔷 भाईंदर :-  हाल ही में गत वर्ष के लिए मीरा-भाईंदर होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में रंजन फैमिली रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर रंजन शेट्टी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है वहीं महासचिव के रूप में होटल विजय पंजाब के मालिक प्रशांत पुजारी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल शेट्टी को चुना गया है। 

गौरतलब है कि, अन्य पदाधिकारियों में भाईंदर (पूर्व) उपाध्यक्ष के लिए जीवन शेट्टी, प्रशांत समानी, भाईंदर ( पश्चिम) के लिए धीरज शेट्टी, प्रकाश शेट्टी, मीरा रोड़ क्षेत्र के लिए विनीत शेट्टी, संतोष शेट्टी तथा काशीमिरा से हसन नेड़ारिया व नवीन शेट्टी को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। भाईंदर ( पूर्व) से महासचिव के रूप में मोहन शेट्टी, भाईंदर ( पश्चिम ) से महासचिव के रूप में चंद्रकांत शेट्टी, मीरा रोड़ से महासचिव के रूप में हरीश शेट्टी तथा काशीमिरा से महासचिव के रूप में प्रसाद शेट्टी को सर्वसम्मति से चुना गया है। 


उल्लेखनीय है कि, मधुबाला होटल के संचालक मधुकर शेट्टी पूर्व अध्यक्ष होटल एसोसिएशन व अन्य कमिटी के पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष रंजन शेट्टी समेत सभी नए पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया, शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आशीर्वचन के रूप में साईंराज होटल के मालिक रत्नाकर शेट्टी ने विचार व्यक्त किए। मीरा-भाईंदर होटल्स एसोसिएशन मीरा भाईंदर व काशीमिरा क्षेत्र में व्याप्त होटल्स मालिकों की पंजीकृत संस्था है। होटल्स एसोसिएशन समय-समय पर होटल व्यवसाय से जुड़े समस्याओं का निदान करने का प्रयास करती है तथा सामाजिक, सांस्कृतिक , आध्यात्मिक, मेडिकल, शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है। 

कोविडकाल में एसोसिएशन ने अपने होटल स्टॉफ को हर तरह से सहयोग किया तथा जनता के लिए भी जहां-तहां जो सहयोग बन पड़ा किया। होटल्स बिज़नेस से जुड़े सैकड़ों उद्यमी इस पंजीकृत संस्था से जुड़े हैं और यह मीरा-भाईंदर की एकमात्र रेपुटेटेड होटल्स एसोसिएशन संस्था के रूप में जानी जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम