पुना सादड़ी जैन संघ के अध्यक्ष बने सुभाष परमार

विविध क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति सम्मानित


पुना :-
सादड़ी संघ की 35वीं बैठक में उद्धोगपति व पुना के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आचार्य श्री विजय वल्लभ स्कूल के चेयरमैन सुभाष परमार को 'श्री सादड़ी (राणकपुर) जैन संघ पुणे' का अध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर उद्योगपति संजय घोड़ावत और निमिष पुनमिया की उपस्थिति में हुए सम्मेलन में सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, औद्योगिक, कला, व्यावसायिक और सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का अभिनंदन किया गया।

संस्था के अन्य पदाधिकारियों में कावेड़िया ज्वैलर्स के विजय कावेड़िया उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र चीप स्टोर्स के अमित मुथा सचिव, गांधी केमिकल के दिनेश भंडारी सह सचिव,सोलंकी ज्वेलर्स के कुमारपाल सोलंकी कोषाध्यक्ष तथा अनिक शाह, विक्रम नाहर, किशोर मेहता, भरत राठौड़, अक्षय बाफना, धीरज परमार, खुशपाल पोरवाल,जयेश सकलेचा, धीरेश सोलंकी, ललित पुनमिया को कार्यकारी समिति में लिया गया हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम